Responsive Scrollable Menu

गोविंदा का 28 साल पुराना दर्दभरा गाना, जो बना दिल टूटे आशिकों का नेशनल एंथम, कालजयी है नदीम-श्रवण की धुन

90s के दौर में जब भी दर्दभरे गानों की बात होती है, तो एक ऐसा नगमा याद आता है जिसने करोड़ों दिलों को झकझोर कर रख दिया था. गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया आइकॉनिक ट्रैक आज भी हर दिल टूटे आशिक का सहारा बनता है. नदीम-श्रवण की रूहानी धुन और कुमार सानू की दर्दभरी आवाज से सजा यह गाना फ्लॉप रही फिल्म का सबसे बड़ा सहारा बना था, जिसकी गूंज दशकों बाद भी फीकी नहीं पड़ी है.

Continue reading on the app

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

(मौमिता बख्शी चटर्जी)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत की बढ़ती सेमीकंडक्टर क्षमता को वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में स्थापित कुछ हितधारक ‘खतरे’ के रूप में देख सकते हैं। ऐसे में भारत को संभावित साइबर हमलों, भू-राजनीतिक जोखिमों और अन्य व्यवधानों से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही है। वैष्णव ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत अब ऐसे देश के रूप में उभर रहा है, जो सेमीकंडक्टर के डिजाइन और विनिर्माण-दोनों क्षेत्रों में अपनी क्षमता विकसित कर रहा है। ऐसे में वैश्विक चिप उद्योग में पहले से मजबूत स्थिति रखने वाले कुछ देशों और कंपनियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को इस बदलाव से जुड़े संभावित भू-राजनीतिक जोखिमों के प्रति लगातार सजग रहना होगा।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘भारत अब एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है जो चिप का डिजाइन और विनिर्माण कर सकता है। जाहिर है, इसे कई स्थापित खिलाड़ियों के लिए चुनौती के रूप में देखा जा सकता है।’’ वैष्णव ने बताया कि उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग को स्पष्ट रूप से संभावित खतरों के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को साइबर हमलों के साथ-साथ अन्य प्रकार के व्यवधानों और जोखिमों के लिए भी अपनी तैयारियां मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रहे हैं और अपने उत्पादों के विकास तथा विनिर्माण के लिए भारत का रुख कर रहे हैं। ऐसे में भारत अपनी उभरती रणनीतिक स्थिति को हल्के में नहीं ले सकता। भारत सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को केवल चिप असेंबली और परीक्षण तक सीमित नहीं रखना चाहती। सरकार का लक्ष्य चिप डिजाइन, विनिर्माण, उपकरण, सामग्री, उन्नत पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास तथा कुशल मानव संसाधन समेत पूरे सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना है। जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘सेमीकॉन 2.0’ को मंजूरी दी थी, जिसके तहत 1.27 लाख करोड़ रुपये के निवेश से चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर उपकरण एवं सामग्री, फैब, उन्नत पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास तथा प्रतिभा विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार के अनुसार, सेमीकंडक्टर योजना के पहले चरण में 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से माइक्रोन, केन्स और सीजी सेमी समेत पांच परियोजनाएं वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षा का असर हाल में आयोजित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में भी दिखाई दिया। इस दौरान कई बड़ी निवेश घोषणाएं हुईं। इनमें एप्लाइड मैटेरियल्स की 2035 तक भारत में पांच अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की योजना, लैम रिसर्च का 10,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का धोलेरा में 363 एकड़ का वेंडर पार्क और फुजीफिल्म की 800 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर सामग्री इकाई शामिल हैं। भारत की यह पहल देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका दिलाने और घरेलू तकनीकी एवं विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

जूडो के मैट से MMA के रिंग तक...कौन हैं एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली सुचिका तारियाल

Who is Suchika Tariyal: एशियन गेम्स में उत्तर प्रदेश की सुचिका तारियाल ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में पहला पदक पक्का कर लिया है. महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर वे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. जूडो और जू-जित्सु की पूर्व चैंपियन सुचिका की यह ऐतिहासिक उपलब्धि सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जिसने भारतीय खेलों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. Sun, 20 Sep 2026 16:39:05 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Gunj Controversy: PM Modi की मां का अपमान मुस्लिम समाज ने राहुल को घेरा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T11:12:48+00:00

Goonj With Arpita Aarya: UP Elections 2027 | CM Yogi vs Akhilesh Yadav | Baba Bageshwar | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T11:13:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers