Responsive Scrollable Menu

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी द्वारा सुपरटेक लिमिटेड की अटकी आवासीय परियोजनाओं में निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने में देरी को लेकर चिंता जताई है। एनसीएलएटी की तीन सदस्यीय पीठ ने रियल एस्टेट कंपनी के लिए अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) की नियुक्ति में हो रही देरी पर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। सुपरटेक फिलहाल कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में है।

एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) को आईआरपी की नियुक्ति के लिए नाम सुझाने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को पारित अपने पांच पृष्ठ के अंतरिम आदेश में कहा कि आईआरपी की नियुक्ति के लिए आवेदन पर एनसीएलटी द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है और आईबीबीआई को नाम सुझाने हैं। आदेश में कहा गया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए।

नियुक्त होने वाला समाधान पेशेवर अटकी हुई सुपरटेक परियोजनाओं की निगरानी कर रही उच्चतम न्यायालय की समिति का प्रमुख होने के साथ-साथ परियोजना-वार न्यायालय की समिति की अध्यक्षता भी करेगा। न्यायाधिकरण ने एनबीसीसी द्वारा पूर्व में निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं किए जाने का भी संज्ञान लिया। एनसीएलएटी ने छह मई, 2026 के अपने आदेश में सुपरटेक की परियोजनाओं में निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने के लिए विभिन्न शर्तों और समयसीमाओं का निर्धारण किया था।

न्यायाधिकरण के अनुसार, कुछ शर्तें 31 जुलाई, 2026 तक पूरी की जानी थीं। इनमें परियोजनाओं की उचित जांच, संबंधित वैधानिक निकायों से आवश्यक मंजूरियां प्राप्त करना, निर्माण कार्य का ठेका देना, परियोजनाओं का कब्जा एनबीसीसी को सौंपना और आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराना शामिल था। एनबीसीसी को निर्माण कार्य के ठेके की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक महीने के भीतर अनुबंध पूरा करना था और एक अक्टूबर, 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जाना था।

हालांकि, 10 सितंबर को उच्चतम न्यायालय की समिति द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट में एनबीसीसी को इन शर्तों को पूरा करने में आ रही कठिनाइयों का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट में लंबित शर्तों के लिए नई संभावित समयसीमा नहीं बताई गई थी। सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय की समिति की ओर से पेश वकील ने बताया कि 20 सितंबर को एनबीसीसी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक बैठक प्रस्तावित है, जिसमें लंबित शर्तों को पूरा करने और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निश्चित समयसीमा तय किए जाने की उम्मीद है।

न्यायाधिकरण ने यह भी संज्ञान लिया कि एनबीसीसी द्वारा सुपरटेक के निलंबित पूर्व प्रबंधन से मांगे गए कुछ दस्तावेज अभी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। एनसीएलएटी ने इन दस्तावेजों की सूची पेश करने और उसे निलंबित प्रबंधन के वकील के साथ साझा करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर, 2026 को होगी।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर, 2024 को एनसीएलएटी ने उच्चतम न्यायालय की समिति का गठन किया था और एनबीसीसी को सुपरटेक की 16 अटकी आवासीय परियोजनाओं को अपने हाथ में लेकर पूरा करने का निर्देश दिया था। परियोजनाओं की निगरानी के लिए परियोजना-वार समितियों के गठन और अलग-अलग खातों के रखरखाव का भी निर्देश दिया गया था। सुपरटेक के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया 20 मार्च, 2021 को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने उसके प्रमुख ऋणदाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर शुरू की थी।

Continue reading on the app

गोविंदा का 28 साल पुराना दर्दभरा गाना, जो बना दिल टूटे आशिकों का नेशनल एंथम, कालजयी है नदीम-श्रवण की धुन

90s के दौर में जब भी दर्दभरे गानों की बात होती है, तो एक ऐसा नगमा याद आता है जिसने करोड़ों दिलों को झकझोर कर रख दिया था. गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया आइकॉनिक ट्रैक आज भी हर दिल टूटे आशिक का सहारा बनता है. नदीम-श्रवण की रूहानी धुन और कुमार सानू की दर्दभरी आवाज से सजा यह गाना फ्लॉप रही फिल्म का सबसे बड़ा सहारा बना था, जिसकी गूंज दशकों बाद भी फीकी नहीं पड़ी है.

Continue reading on the app

  Sports

India 1st day Asian Games: भारत को राइफल शूटिंग ने दिलाए 2 सिल्वर मेडल, मिक्स मार्शल ऑर्ट में भी मेडल पक्का   

Asian Games 1st day: भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 10 मीटर राइफल शूटिंग में दो रजत पदक हासिल किए। व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड मेडल से महज 0.6 अंक पीछे रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले महिला टीम इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद की भारतीय टीम ने 1898 अंक जुटाए। टीम को दूसरे स्थान के साथ रजत पदक मिला।

सुचिका तरियाल ने पक्का किया मेडल
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी के 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से शिकस्त दी।

हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 के बड़े अंतर से मात दी। भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले में 13 गोल दागे, जबकि इंडोनेशिया की टीम केवल एक गोल कर सकी।

क्रेग फुल्टन की अगुआई वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका से होगा।

तैराकी: ऋषभ दास फाइनल में छठे स्थान पर
भारतीय तैराक ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे पायदान पर रहे। इस स्पर्धा में चीन के जियायु शू ने स्वर्ण पदक जीता। जापान के हिदेकाजु ताकेहारा को सिल्वर, जबकि दक्षिण कोरिया के जुहो ली ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

टेबल टेनिस: भारत ने सिंगापुर को 3-2 से हराया
भारतीय टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की। यशस्विनी घोरपड़े ने लोय मिंग को पांच गेम तक चले मुकाबले में 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। इससे पहले यशस्विनी ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीजा अकुला ने भी अपना दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद कायम रखी।

मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर
एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर है। चीन 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। मेजबान जापान 6 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।

Sun, 20 Sep 2026 15:57:06 +0530

  Videos
See all

DU में ABVP का दबदबा, NSUI सफा! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:45:36+00:00

DUSU चुनाव नतीजों से राहुल गांधी नाराज | #viralvideo #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers