Responsive Scrollable Menu

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

देश की प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी चालू वित्त वर्ष में अपना उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी के चेयरमैन अमिताव मुखर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू इस्पात उद्योग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय इस्पात नीति, 2017 के अनुरूप एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2030-31 तक अपने लौह अयस्क उत्पादन को बढ़ाकर 10 करोड़ टन सालाना करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में पांच करोड़ टन से अधिक लौह अयस्क का उत्पादन किया है। मुखर्जी ने कहा, ‘‘मौजूदा खदानों से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के संयुक्त उद्यम की परिसंपत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके लिए कुछ खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय मंजूरी के लिए आवेदन किया गया है, जबकि कई स्थानों पर खनन से जुड़ा बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मौजूदा खदानों की क्षमता बढ़ाने के लिए कन्वेयर बेल्ट प्रणाली, क्रशर और ब्रेकर जैसी सुविधाएं स्थापित करने को निविदाएं भी आमंत्रित की गई हैं। मुखर्जी ने 10 करोड़ टन के उत्पादन के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।

हम पटरी पर हैं और निश्चित रूप से इसे हासिल करेंगे।’’ एनएमडीसी की प्रमुख लौह अयस्क खनन परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के बैलाडीला और कर्नाटक के डोनिमलाई क्षेत्र में स्थित हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 31,554 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 23,668 करोड़ रुपये की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। एनएमडीसी अब लौह अयस्क के अलावा अन्य खनिज के कारोबार में भी विस्तार कर रही है।

कंपनी चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में तापीय कोयले का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी का चालू वित्त वर्ष में करीब 10 लाख टन तापीय कोयला बेचने का लक्ष्य है। इसके अलावा, कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 में कोकिंग कोयला खदान का विकास शुरू करेगी।

इससे 2028 के आसपास उत्पादन शुरू करने की योजना है।

Continue reading on the app

Viral Video: मां को याद कर रो पड़े बुजुर्ग दादाजी, मासूमियत देख पिघल जाएगा दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बुजुर्ग दादाजी धनराज शर्मा अपनी मां की यादों में खोए नजर आए. मां के प्यार से जुड़ा यह प्यारा किस्सा आपका दिल जीत लेगा.

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Mohammed Shami Meets Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मुलाकात ने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. जयंत चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'अमरोहा एक्सप्रेस' क्रिकेट पिच छोड़कर रालोद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे या उनके बड़े भाई राजनीति में कदम रखेंगे. Sun, 20 Sep 2026 23:10:36 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Debate: UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | PDA | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:12:41+00:00

BJP सांसद NishiKant Dubey ने क्यों याद किया 1969 का Rabat Conference? Congress पर लगाए बड़े आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers