Responsive Scrollable Menu

Salman Khan के सीने में क्यों हुआ दर्द? Bigg Boss 20 के फैंस की उड़ी नींद तो भाईजान ने खुद किया सच्चाई का खुलासा

Salman Khan Feigned Chest Pain to Teach Qazi Touqeer Lesson: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के शनिवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के आखिरी कुछ मिनटों ने फैंस को बुरी तरह डरा दिया था. स्टेज पर होस्ट सलमान खान ने अचानक अपने सीने में दर्द की शिकायत की और कई बार छाती पकड़ी. इस सीन को देखकर शो के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट से लेकर दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस तक बेचैन हो गए. लास्ट में सलमान को छाती पकड़े हुए जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया. 

इसके तुरंत बाद आए प्रोमो में भी उन्हें डॉक्टर बुलाने की मांग करते हुए दिखाया गया, जो कि दर्शकों के लिए काफी डरावना था. हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर साफ हुआ कि यह सब केवल एक प्रैंक था और सलमान इसके जरिए घर के एक कंटेस्टेंट को सबक सिखाना चाहते थे. मेकर्स ने भी हालात संभालते हुए रात 1:41 बजे एक नया प्रोमो जारी किया, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई.

इस सदस्य को सबक सिखाने के लिए रचा नाटक

नया प्रोमो वहीं से शुरू होता है जहां पिछला एपिसोड समाप्त हुआ था. सलमान खान सीने पर हाथ रखकर दर्द का नाटक करते हुए जमीन पर लेट जाते हैं और डॉक्टर बुलाने के लिए कहते हैं. यह सब देखकर घर के सभी कंटेस्टेंट घबरा जाते हैं. लेकिन अगले ही पल, सलमान लेटे-लेटे ही कहते हैं, "तौकीर, ये जो मैं कर रहा हूं इस वक्त वो आप करते हो... एंटरटेनमेंट के लिए." यह सुनते ही घर का माहौल बदल जाता है और सबकी हंसी छूट जाती है.

सलमान ने काजी तौकीर का किया पर्दा फाश

इसके बाद सलमान उठकर अपनी टोपी पहनते हैं और कहते हैं कि एक्टिंग के मामले में काजी ने कमाल किया है, लेकिन यह तरीका गलत दिशा में चला गया. अरिश्फा खान ने कहा कि सर से बड़ा कोई एक्टर नहीं हो सकता, जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह भी कोई बुरे एक्टर नहीं हैं. आम्रपाली दुबे ने भी माना कि सलमान ने सबको सचमुच डरा दिया था. दरअसल, काजी तौकीर पहले दिन से ही तबीयत खराब होने का नाटक करते आ रहे हैं और उन्होंने 'मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर' होने का दावा तक किया था. इसी ड्रामे का पर्दाफाश करने के लिए सलमान ने यह नाटक रचा. 

सलमान खान ने स्टोरी शेयर कर दी सफाई

इसके साथ ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके भी इस पूरी सिचुएशन को फैंस के आगे रखा है. उन्होंने बताया कि ये सब बस काजी को सबक सिखाने के लिए था. सलमान ने स्टोरी में लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मेरी सेहत बिलकुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं होना चाहिए था. दर्द सिर्फ काजी तौकीर को यह दिखाने के लिए था कि उसने क्या किया. यह गलत था, क्योंकि उसने एंटरटेनमेंट के लिए सेहत का गलत इस्तेमाल किया.' 

 

सलमान खान ने स्टोरी शेयर कर दी सफाई Photograph: (instagram (salman khan))

 

कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान 

इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान का एक बेहद रौद्र रूप भी देखने को मिला. उन्होंने ट्रोलर्स और पपराजी की जमकर क्लास लगाई. बिना किसी का नाम लिए, उन्होंने कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों और सोशल मीडिया बुलीज पर जोरदार हमला बोला. गुस्से में आकर सलमान ने अपनी टोपी, जैकेट, टी-शर्ट और मेकअप तक उतार फेंके और कहा, "करो... अब ट्रोल करो." उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के जरिए पैसे कमाने का मतलब किसी को भी बुली करना है?

सलमान ने आगे कहा कि लोग किसी के जिस्म, वजन, खानदान, मुस्कान, असफलता या मां बनने के सफर पर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई पतला लग रहा है तो कोई मोटा या बूढ़ा हो गया है, इस तरह की सोच बहुत ही शर्मनाक है.

लड़कियों को दी करारा जवाब देने की सलाह

ट्रोलर्स के साथ-साथ सलमान ने उन पपराजी को भी आड़े हाथों लिया जो एक्ट्रेसेस की गलत और आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी एक्ट्रेसेस जब परिवार के साथ होती हैं, तब उनके आपत्तिजनक वीडियो या तस्वीरें लेकर कैप्शन दिए जाते हैं. सलमान ने महेश मांजरेकर की बेटी, नेहा धूपिया और अपनी भांजी का जिक्र करते हुए इस घटिया मानसिकता की कड़ी निंदा की.

भाईजान ने देश की सभी लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कभी भी ऐसा हो, तो बिना डरे खींचकर एक तमाचा जड़ दें और कहें कि जाकर अपनी मां या बहनों का ऐसा शॉट ले लो. इस तरह सलमान ने एक तरफ जहां मस्ती-मजाक से माहौल हल्का किया, वहीं दूसरी तरफ गंभीर समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी.

यह भी देखें- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

Continue reading on the app

  Sports

ग्लेन मैक्सवेल का टूटा खिताबी सपना, एंड्रीज गौस के 90 रन के दम पर एडिनबर्ग टीम बनी ETPL चैंपियन

ETPL Final: ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली बेलफास्ट वॉल्व्स को धूल चटाकर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनी ETPL की पहली चैंपियन. टिम टेक्टर के 84 रनों के बावजूद वॉल्व्स 150 रन ही बना सकी. ट्रेंट बोल्ट और मार्क वाट की धारदार गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को बांधे रखा. जवाब में एंड्रीज गौस की 90 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर कैसल रॉकर्स ने 6 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की. Sun, 20 Sep 2026 23:21:43 +0530

  Videos
See all

Kehke Rahega Kehnewala with Kishore Ajwani : दूरदर्शन ने मुझ रातों-रात वैश्विक कवि बना दिया! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T22:30:02+00:00

Saudi Arabia Houthi Conflict: 4 बजते ही हूतियों का सऊदी पर बड़ा हमला? | Houthi Attack Saudi | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T22:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers