Katra Helipad Fire: वैष्णो देवी के कटरा में हेलीपैड टर्मिनल पर भीषण आग, कंप्यूटर-कैफे खाक
Katra Helipad Fire: जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम हेलीपैड टर्मिनल में रविवार तड़के आग लग गई. आग करीब 3:15 बजे लगी. उस वक्त टर्मिनल बंद था. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने टर्मिनल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया. हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है. आग से टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर जल गए. एक कॉफी शॉप को भी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह बताया गया है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच जारी है.
एनटीए का स्कोरकार्ड खोने पर क्या करें? सिर्फ इस वेबसाइट से कर पाएंगे री-अप्लाई
NTA Duplicate Scorecard: एनटीए स्कोरकार्ड खोने, चोरी या खराब होने पर अब घबराने की जरूरत नहीं है. आप एनटीए का डुप्लीकेट स्कोरकार्ड डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. आप एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in से एनेक्स्चर-1 भरकर ईमेल और पोस्ट के जरिए भी डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए समझिए पूरी प्रक्रिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









