Responsive Scrollable Menu

ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी ये 7 शर्तों, नहीं मानने पर ट्रंप को दी 'निर्णायक जंग' की धमकी

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े छह महीने से जंग जारी है. कई दौर की बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया. ऐसे में एक बार फिर से दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावना दिखाई दे रही है. हालांकि इसके लिए ईरान ने अमेरिका के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. ईरान का कहना है कि अगर ट्रंप ने ये शर्तें नहीं माना तो फिर 'निर्णायक जंग' हो. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ईरान ने कतर के  मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें बताई हैं, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन उसकी मांगें नहीं मानता है, तो तेहरान 'निर्णायक युद्ध' के लिए तैयार है.

बातचीत फिर से शुरू करने के लिए ईरान ने रखी 7 शर्तें

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि कतर ने तेहरान की शर्तें वॉशिंगटन तक पहुंचा दी हैं और ईरान अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है. रेज़ाई ने कहा, "हम मध्यस्थ कतर के संपर्क में हैं, जिसने युद्ध खत्म करने के मकसद से हमारी शर्तें वॉशिंगटन तक पहुंचाई हैं. हम राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहे हैं."

रेजाई ने आगे कहा कि ईरान की शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, ईरान के फ्रीज किए गए फंड को जारी करना और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना शामिल है. उन्होंने कहा, "हमारी शर्तें हैं- सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, हमारे फ्रीज किए गए फंड को जारी करना और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना." सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रेजाई ने कहा कि ईरान ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तों की घोषणा की है और कहा कि तेहरान का रुख साफ है.

'अमेरिका के पास शर्तें मानने का अलावा कोई विकल्प नहीं'

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "ईरान ने अमेरिकी सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तों की घोषणा की है. तेहरान का संदेश साफ और स्पष्ट है; अगर वॉशिंगटन खुद बनाई गई मुश्किल स्थिति से निकलना चाहता है और उसमें और ज्यादा नहीं फंसना चाहता, तो उसके पास ईरान के अधिकारों और शर्तों को मानने के अलावा कोई चारा नहीं है."

'निर्णायक युद्ध के लिए तैयार'

रेजाई ने अल जजीरा से कहा, "इन शर्तों को मानना ​​वॉशिंगटन के हित में है. ट्रंप की धमकियों से कोई नतीजा नहीं निकलेगा. हम एक निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हैं." रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने एक समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) की समय-सीमा खत्म होने के बाद से कतर और पाकिस्तान, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. क्षेत्रीय देश भी इस संघर्ष को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं, जो फरवरी के आखिर में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद शुरू हुआ था.

रेजाई ने अमेरिका के एक और हमले की संभावना से भी इनकार नहीं किया और कहा कि ईरान के सैन्य आकलन के आधार पर इसकी 'पूरी संभावना' है. उन्होंने कहा कि तेहरान ऐसी स्थिति के लिए तैयार है और लड़ाई के दो पिछले दौर के बाद उसने अपनी सैन्य योजना में बदलाव किया है. ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि तेहरान की मौजूदा सैन्य योजना खाड़ी से लेकर ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक तैनात अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों पर केंद्रित है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने हाल ही में एक अमेरिकी जहाज या एयरक्राफ्ट कैरियर के पास मल्टी-वॉरहेड एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

पंजाब में ASI की हत्या का बदला! मुख्य आरोपी दीपक सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, PAK कनेक्शन आया सामने

ASI Harjeet Singh: अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल दीपक सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया. इस कार्रवाई की पुष्टि अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी का संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल से था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, टावर-डंप एनालिसिस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दीपक सिंह की पहचान की थी.

नाके पर रोकने के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक नाके पर दीपक सिंह को रोकने की कोशिश की गई. इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. पीछा करने के दौरान आरोपी ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक सिंह घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में सुबह-सुबह आया भूकंप, इतनी तीव्रता से कांपी धरी

पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक सिंह पाकिस्तान में मौजूद शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था. पुलिस का कहना है कि इन लोगों को कथित तौर पर नशे के कारोबार का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल किया गया था. जांच के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद आरोपी दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे थे और वहां वीडियो बनाकर आगे भेजा था. पुलिस अब फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है.

आरोपी के पास से हथियार और मोबाइल बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दीपक सिंह के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, उसके पास से 30-बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर मिला है. पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि हत्याकांड से जुड़े दूसरे लोगों और आतंकी मॉड्यूल के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके.

ये भी पढ़ें: DUSU Election Result: टेनिस कोर्ट से डूसू की सत्ता तक, जानें कौन हैं डीयू छात्रसंघ के प्रमुख यश डबास

 

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना किया है. पीसीबी ने ये एक्शन सट्टेबाजी मामले में पूछ-ताछ के बाद लिया है. हाल ही रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में वापस पाकिस्तान बुला लिया था. जांच के बीच रिजवान ने मीडिया से बात करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीसीबी ने नकार दिया. Mon, 21 Sep 2026 21:43:39 +0530

  Videos
See all

Badshah: बादशाह का स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद #badshah #bollywood #shorts #shortvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:45:16+00:00

'रात 12 बजे कोई छू दे तो इस्तीफा दे दूंगा': Samrat Choudhary के वादे खुली पोल! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:32:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers