पंजाब में ASI की हत्या का बदला! मुख्य आरोपी दीपक सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, PAK कनेक्शन आया सामने
ASI Harjeet Singh: अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल दीपक सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया. इस कार्रवाई की पुष्टि अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी का संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल से था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, टावर-डंप एनालिसिस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दीपक सिंह की पहचान की थी.
नाके पर रोकने के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक नाके पर दीपक सिंह को रोकने की कोशिश की गई. इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. पीछा करने के दौरान आरोपी ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक सिंह घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में सुबह-सुबह आया भूकंप, इतनी तीव्रता से कांपी धरी
पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक सिंह पाकिस्तान में मौजूद शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था. पुलिस का कहना है कि इन लोगों को कथित तौर पर नशे के कारोबार का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल किया गया था. जांच के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद आरोपी दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे थे और वहां वीडियो बनाकर आगे भेजा था. पुलिस अब फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है.
आरोपी के पास से हथियार और मोबाइल बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दीपक सिंह के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, उसके पास से 30-बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर मिला है. पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि हत्याकांड से जुड़े दूसरे लोगों और आतंकी मॉड्यूल के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके.
आज का पंचांग 20 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त
आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
- वार: रविवार
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा, अगले दिन भोर लगभग 4:34 बजे तक
- योग: सौभाग्य, दोपहर 3:22 बजे तक
- करण: कौलव, शाम 5:52 बजे तक
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:40 बजे से 5:27 बजे तक
- अमृत काल: रात 11:12 बजे से 21 सितंबर की रात 1:00 बजे तक
- विजय मुहूर्त: 11:55 बजे से 12:44 बजे तक
राहुकाल
- राहुकाल: शाम 4:53 बजे से 6:25 बजे तक
- यमगण्ड: दोपहर 12:19 बजे से 1:51 बजे तक
- गुलिक: दोपहर 3:22 बजे से 4:53 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: शाम 4:47 बजे से 5:36 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 6:14 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:25 बजे
- चंद्रोदय: दोपहर लगभग 2:20 बजे
- चंद्रास्त: रात लगभग 12:12 बजे (21 सितंबर)
आज के व्रत
महानंदा नवमी व्रत
आज का पर्व
महानंदा नवमी- भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर 20 सितंबर 2026 को यह व्रत बताया गया है।
आज का धार्मिक महत्व
महानंदा नवमी पर देवी उपासना की परंपरा बताई जाती है। इस अवसर पर माता दुर्गा के नंदा स्वरूप और मां लक्ष्मी की पूजा, मंत्र-जप, व्रत तथा दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भक्त सुख-समृद्धि, पारिवारिक शांति और आर्थिक उन्नति की कामना से पूजा करते हैं। नवमी तिथि 20 सितंबर को शाम 5:52 बजे तक है, इसलिए व्रत और पूजा की विधि स्थानीय परंपरा के अनुसार इसी तिथि को ध्यान में रखकर की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi









