बांग्लादेश के खिलाफ पिछले 9 मैच से नहीं हारा भारत:एशियाड विमेंस क्रिकेट में आज सेमीफाइनल मुकाबला; आज जीते तो गोल्ड के लिए खेलेंगे
एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया आज जीती तो 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच खेलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में 25 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है। इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं। वहीं बांग्लादेश को सिर्फ 3 जीत मिली है। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ आखिरी जीत जुलाई 2023 में मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 9 मुकाबलों में बांग्लादेश को हराया। शेफाली-चरणी इस साल भारत की टॉप प्लेयर्स शेफाली वर्मा ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 22 मैच में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 715 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 15 गेंद में नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में श्री चरणी टीम की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 21 मैच में 5.92 की इकोनॉमी से रन देते हुए 43 विकेट लिए हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बांग्लादेश को सोभना मोस्तरी और मारुफा अक्तर से उम्मीदें बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी ने इस साल 23 मैच में 568 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 59 रन रहा। गेंदबाजी में मारुफा अक्तर ने 20 मैच में 24 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.49 रही। उन्होंने पिछले 6 टी-20 में हर मैच में कम से कम एक विकेट निकालें हैं। बांग्लादेश के लिए डॉट बल्ला बना परेशानी बांग्लादेश की बल्लेबाजी में डॉट बॉल बड़ी परेशानी बनी हुई है। एशिया कप सेमीफाइनल में टीम ने भारत के खिलाफ 64 गेंद पर रन नहीं बनाए थे। यह मैच भारत ने 40 रन से जीता था। दोनों टीमों की पॉसिबल-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा। बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, जुऐरिया फर्डूस, सोभना मोस्तरी, शर्मिन अक्तर, शोर्ना अक्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अक्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर।
एशियन गेम्स में आज 27 गोल्ड पर फैसला:शूटिंग और टेकबॉल में मेडल इवेंट खेलेगा भारत; मेंस और विमेंस हॉकी टीम के भी मुकाबले
एशियन गेम्स में आज 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा स्विमिंग में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा टेकबॉल में 5 और कराटे में 4 गोल्ड का फैसला होगा। भारत के लिए शूटिंग, टेकबॉल और वुशु में मेडल जीतने का मौका है। इसके अलावा टीम इंडिया हॉकी, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वुशु में भी मुकाबले खेलेगी। शूटिंग में एलावेनिल, सोनम और विदर्सा पर नजर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में भारत की एलावेनिल वालारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा के विनोद उतरेंगी। सुबह 9:45 बजे तीनों खिलाड़ी क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ टीम इवेंट का फाइनल भी होगा। इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। टेकबॉल में दो ब्रॉन्ज मेडल का मौका महिला सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत की क्विमसी जोआकिम डिसूजा जापान की यूइना सकामोटो से खेलेंगी। मिक्स्ड डबल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विमसी और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी उतरेगी। वहीं वुशु में सुरज सिंह मायांगलंबम के पास मेडल जीतने का मौका रहेगा। वे सुबह 5:30 बजे पुरुष चांगक्वान के फाइनल में उतरेंगे। उनके अलावा महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में अपर्णा राउंड और पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में विक्रांत बलियान राउंड ऑफ-16 खेलेंगे। हॉकी में दोनों भारतीय टीमें एक्शन में भारत की महिला हॉकी टीम सुबह 7:30 बजे उज्बेकिस्तान के खिलाफ पूल-B का मुकाबला खेलेगी। इसके बाद पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे इंडोनेशिया से खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह गेम्स का पहला मुकाबला होगा। टेबल टेनिस में भारत के 4 मुकाबले टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम सुबह 6:30 बजे इंडोनेशिया और दोपहर 12:30 बजे सिंगापुर से खेलेगी। पुरुष टीम सुबह 9 बजे इंडोनेशिया और दोपहर 3 बजे ईरान के खिलाफ उतरेगी। सभी मुकाबले ग्रुप-F में होंगे। बैडमिंटन में कजाकिस्तान से मुकाबला भारतीय महिला बैडमिंटन टीम सुबह 11:30 बजे कजाकिस्तान के खिलाफ राउंड ऑफ-16 का मुकाबला खेलेगी। पीवी सिंधु समेत भारतीय खिलाड़ी टीम इवेंट में उतरेंगे। स्विमिंग में 4 भारतीयों पर नजर बेनेडिक्टन रोहित और आकाश मणि 100 मीटर फ्रीस्टाइल के हीट्स में उतरेंगे। ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल 100 मीटर बैकस्ट्रोक के हीट्स में हिस्सा लेंगे। फाइनल में जगह बनाने पर शाम के सेशन में आगे मुकाबला होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










