बाबर आजम 7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे:2019 में आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला; इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सिर्फ 97 रन बना पाए
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम 2019 के बाद पहली बार घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे। वह 18 सितंबर से जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में OGDCL (ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) टीम से खेल सकते हैं। बाबर का मुकाबला किंग्समेन अकादमी के खिलाफ होगा। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 2019 में खेला था। वे हाल में इंग्लैंड दौरे पर खत्म हुई टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में सिर्फ 97 रन ही बना सके थे बाबर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी भी घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी पाकिस्तान में कम फर्स्ट क्लास मैच खेलते हैं। PCB ने इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। साथ ही टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। इन फैसलों से पहले बाबर से सलाह नहीं ली गई थी। बाबर के डोमेस्टिक खेलने के फैसले को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बाबार जुलाई में फिर टेस्ट कप्तान बने थे बाबर को जुलाई में फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी। बाबर को गेस्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया जाएगा OGDCL की खेल प्रमुख फराह बतूल ने बताया कि PCB ने बाबर का नाम गेस्ट प्लेयर के तौर पर शामिल करने के लिए भेजा है। वे आखिरी बार 2019 में कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सेंट्रल पंजाब के लिए खेले थे। इसके बाद उन्होंने कोई घरेलू फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला। बाबर के किट का ऑर्डर दिया जा चुका है। बतूल ने कहा- ‘वह तय करेंगे कि 18 सितंबर के मैच में खेलना है या फिर 24 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे दौर के मैच में खेलेंगे।’ शाहीन और हारिस भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ पहले ही प्रेसिडेंट्स कप में अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। शाहीन ने KRL टीम की ओर से खेलते हुए एक पारी में 4 विकेट लिए थे। हारिस ने PTV के लिए 5 विकेट चटकाए। इसके बाद हारिस ने मौजूदा सीजन में पाकिस्तान के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। हारिस ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल एक टेस्ट खेला था। उस मैच में 13 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह चोटिल हो गए थे। हालांकि हारिस ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया था। तब उन्होंने कहा था कि वह अपना वर्कलोड मैनेजमेंट करना चाहते हैं। उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कुछ समय के लिए निलंबित भी किया गया था। बाद में इसे बहाल कर दिया गया। ----------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट ने खिलाड़ियों के व्यवहार पर जांच शुरु की:दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को निकाला था, प्लेयर्स के फोन भी जब्त किए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू कर दी है। PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
विमेंस प्रीमियर लीग 14 जनवरी से, 28 अक्टूबर को ऑक्शन:इस साल विदेश में नहीं होगी IPL की नीलामी, शहर और तारीख बाद में तय होगी
विमेंस प्रीमियर लीग का पांचवा सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। BCCI ने बुधवार को इसका जानकारी दी। पांच फ्रेंचाइजी वाले इस लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है। इसके साथ ही IPL का मिनी ऑक्शन भी तीन साल बाद भारत लौट रहा है। हालांकि इसके वेन्यू और तारीख अभी तय नहीं हैं। BCCI ने मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया। 2023 में कोच्चि में ऑक्शन होने के बाद लगातार तीन साल नीलामी भारत के बाहर हुई थी। 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबू धाबी ने इसकी मेजबानी की। IPL ऑक्शन की तारीख और शहर तय नहीं ऑक्शन की तारीख और शहर अभी तय नहीं हुआ है। वेन्यू चुनते समय BCCI फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के ठहरने की व्यवस्था को सबसे ज्यादा महत्व देगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत में वेडिंग सीजन होने के कारण 5-स्टार होटल में पर्याप्त कमरे मिलना भी एक बड़ा फैक्टर रहेगा। BCCI को ऑक्शन के लिए दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होती है। विदेश में ऑक्शन की लॉजिस्टिक से परेशान थीं फ्रेंचाइजियां ऑक्शन को भारत वापस लाने के फैसले में IPL फ्रेंचाइजियों का फीडबैक भी अहम रहा। टीमों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में होने वाली लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल परेशानियों पर आपत्ति जताई थी। पिछले साल अबू धाबी में ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजियों की यह चिंता सामने आई थी। इसके बाद IPL गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए भारत में वेन्यू तलाशने का फैसला किया। 2027 में मिनी, 2028 में मेगा ऑक्शन ऑक्शन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक IPL का मिनी ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में कराया जाता है। IPL 2027 में मिनी ऑक्शन होगा। इसके अगले साल यानी 2028 में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। 2028 का मेगा ऑक्शन दोबारा विदेश में कराया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर पर फैसला अगले महीने में गवर्निंग काउंसिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर मंगलवार की बैठक में अंतिम फैसला नहीं लिया। BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर लिखित फीडबैक मांगा था। ज्यादातर फ्रेंचाइजियां इस नियम के खिलाफ बताई जा रही हैं। कुछ टीमों का कहना है कि उन्होंने मौजूदा इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ध्यान में रखकर अपनी स्क्वॉड तैयार की है। इसलिए नियम को हटाने का फैसला अगले साल तक टाला जा सकता है। अब करीब एक महीने बाद IPL गवर्निंग काउंसिल की फिर बैठक होगी। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर को जारी रखने, बदलने या पूरी तरह हटाने पर फैसला लिया जाएगा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्यों चर्चा में है? इम्पैक्ट प्लेयर नियम में टीम मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी को इस्तेमाल कर सकती है। इसके कारण टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने का विकल्प मिलता है। नियम के पक्ष में यह तर्क दिया जाता है कि इससे टीमों की बैटिंग डेप्थ बढ़ती है और मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। वहीं, इसके विरोध में यह बात कही गई है कि अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज उपलब्ध होने से ऑलराउंडरों की भूमिका पर असर पड़ सकता है। IPL और WPL ऑक्शन में एक साथ तैयारियां इसी समय BCCI विमेंस प्रीमियर लीग के 2027 ऑक्शन की तैयारियां भी कर रहा है। WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में कराने की रिपोर्ट है। WPL के अगले सीजन के लिए मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम को मैचों के लिए तय किया गया है। दूसरे वेन्यू के तौर पर वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और वाराणसी के नए स्टेडियम पर विचार हो रहा है। वाराणसी के नए स्टेडियम का BCCI करेगा मुआयना BCCI की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम वाराणसी के नए स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। टीम वहां की सुविधाओं और मैच कराने की तैयारियों का जायजा लेगी। अगर स्टेडियम जनवरी तक तैयार हो जाता है तो WPL के मैच वहां कराए जा सकते हैं। इससे पहले नए मैदान पर घरेलू या प्रैक्टिस मैच कराने का भी विकल्प है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को भी संभावित वेन्यू के तौर पर चर्चा में रखा गया था, लेकिन वहां स्थानीय अधिकारियों से कई अनुमतियां लेने की जरूरत होगी। ब्रेबॉर्न में दो बार हो चुका WPL फाइनल मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में WPL के पहले सीजन 2023 और 2025 के फाइनल खेले गए थे। पिछले सीजन में नई फ्लडलाइट्स लगाने के काम के कारण यहां मैच नहीं हुए थे। 2026-27 रणजी ट्रॉफी में ब्रेबॉर्न रेलवे का होम ग्राउंड भी रहेगा। रेलवे यहां तीन मैच खेलेगा। ब्रेबॉर्न और वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली 6 टीमों की पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी करेंगे। 2026 WPL का फाइनल कोटाम्बी में खेला गया था, जिसमें RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। एक ही सीजन में ऑक्शन से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक BCCI के सामने अगले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पहले IPL और WPL के ऑक्शन होंगे। इसके बाद WPL 2027 और पहली 6 टीमों वाली विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की तैयारियां होंगी। ------------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






