Responsive Scrollable Menu

विमेंस प्रीमियर लीग 14 जनवरी से, 28 अक्टूबर को ऑक्शन:इस साल विदेश में नहीं होगी IPL की नीलामी, शहर और तारीख बाद में तय होगी

विमेंस प्रीमियर लीग का पांचवा सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। BCCI ने बुधवार को इसका जानकारी दी। पांच फ्रेंचाइजी वाले इस लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है। इसके साथ ही IPL का मिनी ऑक्शन भी तीन साल बाद भारत लौट रहा है। हालांकि इसके वेन्यू और तारीख अभी तय नहीं हैं। BCCI ने मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया। 2023 में कोच्चि में ऑक्शन होने के बाद लगातार तीन साल नीलामी भारत के बाहर हुई थी। 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबू धाबी ने इसकी मेजबानी की। IPL ऑक्शन की तारीख और शहर तय नहीं ऑक्शन की तारीख और शहर अभी तय नहीं हुआ है। वेन्यू चुनते समय BCCI फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के ठहरने की व्यवस्था को सबसे ज्यादा महत्व देगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत में वेडिंग सीजन होने के कारण 5-स्टार होटल में पर्याप्त कमरे मिलना भी एक बड़ा फैक्टर रहेगा। BCCI को ऑक्शन के लिए दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होती है। विदेश में ऑक्शन की लॉजिस्टिक से परेशान थीं फ्रेंचाइजियां ऑक्शन को भारत वापस लाने के फैसले में IPL फ्रेंचाइजियों का फीडबैक भी अहम रहा। टीमों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में होने वाली लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल परेशानियों पर आपत्ति जताई थी। पिछले साल अबू धाबी में ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजियों की यह चिंता सामने आई थी। इसके बाद IPL गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए भारत में वेन्यू तलाशने का फैसला किया। 2027 में मिनी, 2028 में मेगा ऑक्शन ऑक्शन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक IPL का मिनी ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में कराया जाता है। IPL 2027 में मिनी ऑक्शन होगा। इसके अगले साल यानी 2028 में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। 2028 का मेगा ऑक्शन दोबारा विदेश में कराया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर पर फैसला अगले महीने में गवर्निंग काउंसिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर मंगलवार की बैठक में अंतिम फैसला नहीं लिया। BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर लिखित फीडबैक मांगा था। ज्यादातर फ्रेंचाइजियां इस नियम के खिलाफ बताई जा रही हैं। कुछ टीमों का कहना है कि उन्होंने मौजूदा इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ध्यान में रखकर अपनी स्क्वॉड तैयार की है। इसलिए नियम को हटाने का फैसला अगले साल तक टाला जा सकता है। अब करीब एक महीने बाद IPL गवर्निंग काउंसिल की फिर बैठक होगी। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर को जारी रखने, बदलने या पूरी तरह हटाने पर फैसला लिया जाएगा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्यों चर्चा में है? इम्पैक्ट प्लेयर नियम में टीम मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी को इस्तेमाल कर सकती है। इसके कारण टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने का विकल्प मिलता है। नियम के पक्ष में यह तर्क दिया जाता है कि इससे टीमों की बैटिंग डेप्थ बढ़ती है और मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। वहीं, इसके विरोध में यह बात कही गई है कि अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज उपलब्ध होने से ऑलराउंडरों की भूमिका पर असर पड़ सकता है। IPL और WPL ऑक्शन में एक साथ तैयारियां इसी समय BCCI विमेंस प्रीमियर लीग के 2027 ऑक्शन की तैयारियां भी कर रहा है। WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में कराने की रिपोर्ट है। WPL के अगले सीजन के लिए मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम को मैचों के लिए तय किया गया है। दूसरे वेन्यू के तौर पर वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और वाराणसी के नए स्टेडियम पर विचार हो रहा है। वाराणसी के नए स्टेडियम का BCCI करेगा मुआयना BCCI की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम वाराणसी के नए स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। टीम वहां की सुविधाओं और मैच कराने की तैयारियों का जायजा लेगी। अगर स्टेडियम जनवरी तक तैयार हो जाता है तो WPL के मैच वहां कराए जा सकते हैं। इससे पहले नए मैदान पर घरेलू या प्रैक्टिस मैच कराने का भी विकल्प है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को भी संभावित वेन्यू के तौर पर चर्चा में रखा गया था, लेकिन वहां स्थानीय अधिकारियों से कई अनुमतियां लेने की जरूरत होगी। ब्रेबॉर्न में दो बार हो चुका WPL फाइनल मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में WPL के पहले सीजन 2023 और 2025 के फाइनल खेले गए थे। पिछले सीजन में नई फ्लडलाइट्स लगाने के काम के कारण यहां मैच नहीं हुए थे। 2026-27 रणजी ट्रॉफी में ब्रेबॉर्न रेलवे का होम ग्राउंड भी रहेगा। रेलवे यहां तीन मैच खेलेगा। ब्रेबॉर्न और वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली 6 टीमों की पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी करेंगे। 2026 WPL का फाइनल कोटाम्बी में खेला गया था, जिसमें RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। एक ही सीजन में ऑक्शन से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक BCCI के सामने अगले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पहले IPL और WPL के ऑक्शन होंगे। इसके बाद WPL 2027 और पहली 6 टीमों वाली विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की तैयारियां होंगी। ------------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

विमेंस एशियन गेम्स-जापान में भारत करेगा गोल्ड बचाने की कोशिश:8 टीमें खेलेंगी; फाइनल में ही हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 17 सितंबर से जापान में होगी। क्रिकेट इस बार एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल है। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुषों से पहले शुरू होगी और इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत पिछली बार यानी 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुका है। महिला टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। इनमें से मलेशिया, थाईलैंड और चीन ने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में टॉप-3 में रहकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई है। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को फुल मेंबर होने के कारण सीधे प्रवेश मिला, जबकि जापान को मेजबान होने के चलते ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिला। भारत-पाकिस्तान मैच अभी तय नहीं, फाइनल में ही टक्कर संभव भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल के अलग-अलग हिस्से में हैं। भारत के ब्रैकेट में जापान के बाद बांग्लादेश-चीन मुकाबले का विजेता है। दूसरी तरफ पाकिस्तान पहले क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से खेलेगा और उसके बाद उसे श्रीलंका-मलेशिया मुकाबले के विजेता का सामना करना होगा। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान अगर अपने-अपने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतते हैं, तभी दोनों की भिड़ंत फाइनल में हो सकती है। सेमीफाइनल में दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। इस बार लीग नहीं, सीधे नॉकआउट मुकाबले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस बार पूरी तरह नॉकआउट रहेगा। 8 टीमों को चार क्वार्टर फाइनल में बांटा गया है। यानी किसी टीम के पास हार के बाद वापसी का मौका नहीं होगा। 17 सितंबर को दो क्वार्टर फाइनल होंगे। पहले मुकाबले में बांग्लादेश और चीन आमने-सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच मुकाबला होगा, जो 10:30 बजे से खेला जाएगा। 18 सितंबर को बाकी दो क्वार्टर फाइनल होंगे। इनमें मलेशिया का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि भारत मेजबान जापान के खिलाफ उतरेगा। भारत-जापान मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल 22 सितंबर को होगा। भारत अगर जापान को हराता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश और चीन के क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड महिला क्रिकेट एशियन गेम्स में पहली बार 2010 में शामिल हुआ था। 2010 और 2014 दोनों संस्करणों में पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने इन दोनों संस्करणों में हिस्सा नहीं लिया था। उस समय भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट की एशियन गेम्स में वापसी हुई और भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट में गोल्ड जीता। हांगझोउ में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत को क्यों माना जा रहा है खिताब का दावेदार? भारत जून-जुलाई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गया था। हाल में भारत ने श्रीलंका को हराकर टी-20 एशिया कप का खिताब जीता है। एशिया की टीमों में भारत की टी-20 रैंकिंग भी सबसे ऊपर है। भारत दुनिया की टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। एशिया की अन्य प्रमुख टीमों में श्रीलंका छठे, पाकिस्तान आठवें और बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। यानी रैंकिंग के लिहाज से भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की सबसे ऊपर रहने वाली एशियाई टीमों में हैं। श्रीलंका दे सकता है भारत को सबसे बड़ी चुनौती हाल की फॉर्म को देखें तो श्रीलंका भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। श्रीलंका ने टी-20 एशिया कप में फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं गंवाया था। हालांकि खिताबी मुकाबले में भारत ने उसे 72 रन से हराया। श्रीलंका के पास भारत के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट में जीत का अनुभव भी है। 2024 में श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। लेकिन उसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए 7 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में श्रीलंका भारत को नहीं हरा पाया है। सभी मुकाबले एक ही मैदान पर एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी 8 मुकाबले जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। यह मैदान नागोया के बाहरी इलाके में है। यहां हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल होता है। इस मैदान पर अब तक 6 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। हालांकि ये सभी पुरुषों के मैच थे और इनमें किसी फुल मेंबर टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। ये मुकाबले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर का हिस्सा थे। इन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए टेस्ट इवेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया था। भारत से जेमिमा बाहर भारत को एशियन गेम्स में जेमिमा रोड्रिग्स की कमी खलेगी। वे चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं। इसके अलावा श्रीलंका की विश्मी गुणरत्ने और निलाक्षिका सिल्वा भी टूर्नामेंट से बाहर हैं। पाकिस्तान की प्रमुख स्पिनर सादिया इकबाल भी मुख्य टीम में नहीं हैं। हालांकि उन्हें पाकिस्तान की पांच रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Viral Video : होटल के किचन में धधकी आग, मौके पर मचा हड़कंप | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T22:00:19+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आया बड़ा अपडेट! | DA Hike | Salary Hike |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T22:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers