Responsive Scrollable Menu

सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो पद-प्रतिष्ठा, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान में बड़े बदलाव का कारक माना जाता है।ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन में महत्पूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं किन राशियों के लिए सूर्य देव भाग्य बदल देंगे।

तुला राशि

सूर्य आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आपको विदेश संबंधित यात्राओं और खर्चों पर ध्यान होगा। जो लोग बाहर की कंपनियों से जुड़े हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। फालतू के खर्चों को रोकने की जरुरत है। अगले कदम को लेकर यह सही समय है।

उपाय: रविवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

सूर्य गोचर होने से सूर्यदेव आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह कमाई और संपर्कों के लिए बहुत बढ़िया स्थिति है। आपकी आय में सुधार होगी और अटका हुआ धन आगे बढ़ेगा। नए लोगों से जुड़ने पर अच्छे अवसर मिलेंगे। काम-धंधा करने वाले लोगों को नए ग्राहक और प्रभावशाली सहयोगियों का साथ मिल सकता है।

उपाय: रविवार को गेहूं या गुड़ का दान करें।

धनु राशि

सूर्य आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा के क्षेत्र) में आने वाले हैं। इस अवधि में आपको तरक्की, प्रभाव और पहचान के लिए यह समय बहुत खास रहेगा। आपको जल्द ही काम में कोई नई जिम्मेदारी या अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल जाएगा। व्यापारी अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। पिछले महीनों में की गई आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा।

उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और अपने पिता व गुरुजनों का आदर करें।

मकर राशि

मकर राशि में सूर्यदेव नवम भाव (भाग्य और धर्म के क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी, उच्च शिक्षा, यात्राएं और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपको किसी अनुभवी इंसान से सही सलाह मिल सकती है। जो आपके करियर को नया रास्ता दिखाएगी। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए बहुत उपयोगी और फलदाई मानी जा रही है।

उपाय: रविवार को गेहूं दान करें और बड़े-बुजुर्गों के चरण छुएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में सूर्य देव अष्टम भाव (बदलाव और शोध के क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह थोड़ा संभलकर चलने का समय है, जो साझे का धन, कर, बीमा और अचानक आने वाले बदलावों पर ध्यान लाता है। इतना ही नहीं, आपको अपने पैसों के लेन-देन की जांच करनी चाहिए।  वहीं, तकनीकी काम, जांच-पड़ताल, बीमा या टैक्स से संबंधित काम करने वाले लोगों को बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी।

उपाय: रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और दान करें।

मीन राशि

सूर्य सप्तम भाव (साझेदारी और विवाह के क्षेत्र) में आने वाले हैं। यह व्यापारिक साझेदारियां, ग्राहक और लोगों से लेने-देने मुख्य रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय नए ग्राहक या नए सहयोगी मिल सकते हैं। समाज में आपकी पहचान अच्छी बनेंगी। रिश्तों में सब्र रखना होगा। किसी भी बात पर अपना फैसला थोपने से बचें, खासकर अपने जीवनसाथी या साझेदार के साथ।

उपाय: हर रविवार सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 89 रन की जीत में चमके विल जैक्स, ऑलराउंडर के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े। Wed, 23 Sep 2026 09:05:47 +0530

  Videos
See all

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers