Responsive Scrollable Menu

SSC CHSL 2026: 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू, ssc.gov.in पर करें अप्लाई; जानें योग्यता

SSC CHSL 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, यानी SSC CHSL 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भर्ती अभियान ग्रुप 'सी' के पदों के तहत लगभग 2,536 संभावित रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें लोअर डिवीजनल क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'A' के पद शामिल हैं।

आयोग के अनुसार ये रिक्तियां टेंटेटिव (संभावित) हैं, जिनमें मंत्रालयों और विभागों से मिलने वाली जानकारी के बाद बदलाव भी किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल
परीक्षा से जुड़े अहम घटनाक्रम और तारीखें इस प्रकार हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 सितंबर 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो (सुधार की अवधि): 14 से 16 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • टियर-I और टियर-II परीक्षा: तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

वेबसाइट पर अंतिम समय में आने वाले भारी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

आयु सीमा
इस परीक्षा के लिए आवेदक की आयु 1 अगस्त 2026 के अनुसार 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1999 से 1 अगस्त 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष और PwBD के लिए 10 वर्ष) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
LDC/JSA और अधिकांश DEO पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। हालांकि, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय जैसे कुछ चुनिंदा विभागों में DEO/DEO ग्रेड 'A' पदों के लिए गणित विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 7 अक्टूबर 2026 तक योग्यता पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पात्र पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को शुल्क भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन मोड में 8 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक किया जा सकता है।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)
उम्मीदवार नए पोर्टल ssc.gov.in या 'mySSC' मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार नए पोर्टल पर पहले से पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें आवेदन से पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, क्योंकि पुरानी वेबसाइट का ओटीआर इस नए पोर्टल पर काम नहीं करेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ओटीआर प्रक्रिया के दौरान आधार-बेस्ड प्रमाणीकरण का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के आवेदन फोटो या हस्ताक्षर के मानकों के कारण खारिज नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सिस्टम लाइव फोटो भी कैप्चर करेगा, इसलिए सही रोशनी और सादे बैकग्राउंड के साथ निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों (Tier-I और Tier-II) में विभाजित होगी:

  • टियर-I परीक्षा: यह एक कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न (कुल 100 प्रश्न, 200 अंक) पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • टियर-II परीक्षा: इसमें गणितीय क्षमताएं, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और स्किल/टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। टाइपिंग टेस्ट के तहत LDC के लिए अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है।

अंतिम योग्यता सूची (Merit List) टियर-II के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी, जबकि कंप्यूटर और टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर के होंगे। चयनित उम्मीदवारों को दो साल की probationary अवधि से गुजरना होगा और पूरे भारत में सेवा देने की शर्त (All India Service Liability) माननी होगी।

Continue reading on the app

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के 65 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से होम गार्ड विभाग में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 65 रिक्त पद भरे जाएंगे।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अक्टूबर 2026
कुल पद: 65

कौन कर सकता है आवेदन?
कंपनी कमांडर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शारीरिक योग्यता भी जरूरी
कंपनी कमांडर पद के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना भी जरूरी होगा।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी
सीना बिना फुलाए: 81 सेमी
सीना फुलाने पर: 86 सेमी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
सीना बिना फुलाए: 79 सेमी
सीना फुलाने पर: 84 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी
न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

BPSSC Company Commander Form ऐसे भरें
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कंपनी कमांडर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Register & Make Payment विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद Step 2 में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद Step 3 में जाकर View Application Status पर क्लिक करें।
  • आवेदन की स्थिति चेक करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

तीन चरणों में होगा चयन
कंपनी कमांडर पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को एक से ज्यादा चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के प्रदर्शन और लागू नियमों के आधार पर किया जाएगा।

लेवल-6 के अनुसार मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा। कंपनी कमांडर पद के लिए लेवल-6 के अनुसार वेतन दिए जाने की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

Weather News Today | अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश? | Weather Today | Monsoon | Red Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T19:30:40+00:00

Will Trump "Annihilate" Or "Negotiate" With Iran? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T19:20:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers