Asia Cup Trophy विवाद के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान, मुंबई आएगी ट्रॉफी ?
Asia Cup Trophy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब जीता है. पिछले साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन दोनों ट्रॉफियां भारत को नहीं मिली हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. ऐसे में यह ट्रॉफियां फिलहाल ACC के पास हैं. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं पूरा भरोसा दिलाता हूं कि भारत द्वारा जीती गई एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई कार्यालय में जरूर पहुंचेंगी.
बिहार : बीएयू सबौर में ‘अंतर्राष्ट्रीय सस्य वैज्ञानिक दिवस’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
भागलपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर, भागलपुर में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रोनॉमी (आईएसए), बीएयू सबौर चैप्टर के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय सस्य वैज्ञानिक दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 के लिए सस्य विज्ञान की पुनर्कल्पना था।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया तथा भविष्य की कृषि को अधिक टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल, संसाधन-कुशल एवं तकनीक-आधारित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
कार्यशाला के अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. एके. सिंह, निदेशक अनुसंधान एवं अध्यक्ष, आईएसए बीएयू सबौर चैप्टर ने कहा, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए ऐसी सस्य तकनीकों का विकास आवश्यक है, जो उत्पादकता एवं किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मृदा, जल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करें।
उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि में नवाचार एवं तकनीकी हस्तक्षेप को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
डॉ. संजय कुमार, डीन, पीजीएस एवं सचिव, आईएसए बीएयू सबौर चैप्टर ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के कृषि वैज्ञानिकों को जलवायु-स्मार्ट सस्य विज्ञान, सटीक कृषि एवं डिजिटल कृषि तकनीकों से दक्ष बनाना समय की मांग है।
डॉ. राजेश कुमार, निदेशक प्रशासन एवं उपाध्यक्ष, आईएसए बीएयू सबौर चैप्टर ने विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान एवं नवाचार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने प्रयोगशाला में विकसित तकनीकों को कृषक खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कृषि प्रसार तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।
डॉ. एस. आचार्य, कोषाध्यक्ष, आईएसए बीएयू सबौर चैप्टर ने चैप्टर की गतिविधियों एवं संगठनात्मक रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य एवं जलवायु अनुकूलन, संसाधन-उपयोग दक्षता, डिजिटल एवं सटीक कृषि, ड्रोन एवं आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण तथा कृषि में नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी चर्चा हुई।
कार्यशाला में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बदलते जलवायु परिदृश्य, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव और बढ़ती खाद्य मांग के बीच सस्य विज्ञान को पारंपरिक उत्पादन-केंद्रित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर टिकाऊ, तकनीक-सक्षम एवं किसान-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना होगा।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने विकसित भारत 2047 के लिए कृषि अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार की नई दिशा तय करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









