Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार
गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में 19 वर्षीय एक युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस ने संतोष मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक चाकू, अपराध के दौरान कथित तौर पर पहनी गई खून से सनी बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि 17 सितंबर को शुभम मिश्रा नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी, जिसकी जांच के लिए पुलिस की आठ टीम गठित की गयी थीं। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, लगभग 300 मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और स्थानीय खुफिया जानकारी के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की। पुरी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि संतोष को संदेह था कि शुभम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और इसीलिये उसने शुभम की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
Dhaka Blasts: छोटे धमाकों का बड़ा खेल, कोर्ट के फैसले से सड़क तक कैसे पहुंचा तनाव?
ढाका में छोटे-छोटे क्रूड बम धमाके आखिर क्या संदेश दे रहे हैं? 11 सितंबर के गुलशन मार्च से लेकर 15 सितंबर के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के फैसले और 18 सितंबर की सिलसिलेवार घटनाओं तक घटनाओं की टाइमलाइन क्या बताती है? Priyanshi Tripathi, Director, Geostate.Org के इनपुट के साथ समझिए पूरी कहानी.
The post Dhaka Blasts: छोटे धमाकों का बड़ा खेल, कोर्ट के फैसले से सड़क तक कैसे पहुंचा तनाव? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

