Responsive Scrollable Menu

एक अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी, तभी मिलेगा LPG Cylinder पर सब्सिडी का लाभ

LPG Cylinder Subsidy: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को ऐलान किया कि 1 अक्टूबर, 2026 से घरेलू LPG ग्राहकों के  लिए तय रिटेल बिक्री मूल्य और लागू सब्सिडी पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य होगा. मंत्रालय के अनुसार, 27.43 करोड़ एक्टिव ग्राहकों (जो कुल ग्राहकों का 89.9 प्रतिशत है) ने पहले  ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है. मंत्रालय ने कहा कि जिन ग्राहकों ने ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें आगे कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें पहले की तरह रिफिल मिलते रहेंगे. जिन ग्राहकों ने BAA पूरा नहीं किया है, उनके लिए ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद तय रिटेल बिक्री मूल्य पर सब्सिडी वाला रिफिल बुक करने की सुविधा शुरू हो जाएगी. 

मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पूरी होगी प्रक्रिया 

यह प्रक्रिया रिफिल डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या तीन पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पूरी की जा सकती है. Indane के ग्राहक Indian Oil ONE ऐप, Bharatgas के ग्राहक HelloBPCL और HP Gas के ग्राहक HP PAY का इस्तेमाल करके घर बैठे ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि ग्राहक BAA पूरा नहीं करना चाहते या नहीं कर पा रहे हैं,   उन्हें LPG मिलती रहेगी, लेकिन उन्हें अपनी पसंद की जानकारी अपनी OMC के डिजिटल चैनलों (जैसे कंज्यूमर पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट और IVRS) के जरिए देनी होगी. ऐसे ग्राहकों को स्थानीय उपलब्धता के आधार  पर, बिना सब्सिडी के लागू मार्केट प्राइस पर 5 kg या 10 kg के सिलेंडर में LPG मिलेगी.

Continue reading on the app

देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

Uttarakhand News: दीवाली और त्यौहारों का मौसम आने से पहले ही देश के हजारों परिवारों में खुशियों की लहर दौड़ गई है. शनिवार को पूरे देश में 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया. इस खास मौके पर अलग अलग सरकारी विभागों और मंत्रालयों में चुने गए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. यह विशाल आयोजन देश के 45 स्थानों पर एक साथ किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक इसकी पहुंच बन सके.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई दी. साल 2022 में शुरू हुए इस रोजगार मेले के तहत अब तक करीब 12 लाख 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. यह आंकड़ा अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और उनके सपने पूरे करने के लिए कितनी तेजी से कदम बढ़ा रही है.

देहरादून में भी दिखा रोजगार मेले का भारी उत्साह

देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी रोजगार मेले की खूब धूम रही. यहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम की शुरुआत पूरे विधि विधान के साथ दीप जलाकर की गई. इसके बाद देहरादून की मुख्य आयकर आयुक्त रेणुका जैन गुप्ता ने मंत्री जी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया.

रेणुका जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सरकारी नौकरी पाना और उसका नियुक्ति पत्र हाथ में लेना किसी भी युवा के लिए एक बहुत बड़ा सपना होता है. आज जब इन युवाओं को यह पत्र मिल रहा है, तो यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार और माता पिता के लिए भी बड़े ही गर्व की बात है. उन्होंने सभी युवाओं की सालों की कड़ी मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की. देहरादून में आयोजित इस मेले में कुल 249 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए. ये वो युवा हैं जो अब भारतीय सर्वेक्षण विभाग, आयकर विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, रेलवे, डाक विभाग और रक्षा मंत्रालय जैसे कई अहम महकमों में अपनी सेवाएं देंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे.

युवाओं को मिली देश सेवा की बड़ी जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने बहुत ही प्रेरक बातें कही. उन्होंने कहा कि सालों तक सरकारी नौकरी की कठिन तैयारी करने वाले हर युवा के मन में यह सवाल रहता है कि उसे अंत में किस विभाग में काम करने का मौका मिलेगा. आज आप सभी का वह लंबा इंतजार खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रतिष्ठित विभागों से जुड़ना आपके करियर का एक बहुत बड़ा पड़ाव है जो आपकी जिंदगी बदल देगा.

मंत्री जी ने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ नौकरी पाने तक ही सीमित ना रहें बल्कि सरकार के आईगोट कर्मयोगी प्लेटफार्म से जुड़कर लगातार अपने हुनर और कौशल को निखारते रहें. उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और इस बड़े संकल्प को पूरा करने में हर एक सरकारी कर्मचारी की ईमानदारी और जनसेवा बहुत अहम भूमिका निभाएगी.

पीएम मोदी ने युवाओं को दिखाया तरक्की का नया रास्ता

रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं में नया जोश भर दिया. उन्होंने कहा कि त्यौहारों के इस सुहावने मौसम में यह रोजगार मेला हजारों घरों में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया है. पीएम ने इस बात पर खास जोर दिया कि आज हमारे युवा एक ऐसे समय में सरकारी सिस्टम का हिस्सा बन रहे हैं जब देश बहुत तेजी से विकास की राह पर दौड़ रहा है. उन्होंने नई शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी शानदार पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि आज की नई जरूरतों के हिसाब से युवाओं को तैयार किया जा रहा है.

 

Dehradun job fair

 

मोदी जी ने छोटे शहरों में बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम की भी बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज छोटे शहरों के युवा भी नए आइडिया लेकर आ रहे हैं और अपना खुद का कारोबार शुरू कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं. उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे हमेशा कुछ नया सीखते रहें.

रोजगार मेले का शानदार सफर और चयन में पारदर्शिता

इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह ने भी भर्ती प्रक्रिया में किए गए अहम बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब सरकारी परीक्षाएं और चयन प्रक्रिया पहले से बहुत ज्यादा पारदर्शी और साफ सुथरी हो गई है. उन्होंने प्रतिभा सेतु पोर्टल जैसी एक नई पहल के बारे में भी युवाओं को बताया. यह पोर्टल उन होनहार युवाओं की मदद करता है जो सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा के आखिरी चरण तक तो पहुंचते हैं लेकिन किसी वजह से उनका फाइनल चयन नहीं हो पाता. ऐसे युवाओं को निजी और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में अच्छे अवसर दिलाने में यह पोर्टल बड़ी मदद करेगा. आपको बता दें कि रोजगार मेले की शानदार शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी.

 

Dehradun job fair

सरकार का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को एक तय समय सीमा के भीतर सरकारी रोजगार देना था. पहले ही मेले में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे और अब 20वें संस्करण तक यह गिनती 12 लाख के पार पहुंच चुकी है. यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी सभी सरकारी एजेंसियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ इन होनहार युवाओं का चयन कर रही हैं. आज देहरादून समेत पूरे देश में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है और इसने उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का बड़ा अवसर दिया है.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: इंग्लैंड ने किया श्रीलंका का क्लीन स्वीप, नुकसान टीम इंडिया का हो गया, छिन गई नंबर-1 रैंक

इंग्लैंड ने दो महीने पहले भी टीम इंडिया से ICC टी20 रैंकिंग में पहला स्थान छीना था. हालांकि तब 2 हफ्ते बाद ही भारत ने फिर वापसी की थी लेकिन अब एक बार फिर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को धकेल दिया है. Sat, 19 Sep 2026 22:27:15 +0530

  Videos
See all

DUSU Election 2026 | गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:38:03+00:00

Middle East War: ट्रंप ने ग्रीनलैंड 'खरीद' लिया! #shorts #donaldtrump #breakingnews #greenland #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers