Responsive Scrollable Menu

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के लिए बदले पासपोर्ट से जुड़े नियम, यहाँ जानें डिटेल

विदेश यात्रियों के लिए अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों (Passport Rules) में बड़ा बदलाव किया है। बच्चों के लिए वैधता में बदलाव किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी बीएस मुबारक के सिग्नेचर के साथ पासपोर्ट संशोधन नियम 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। नए नियम 15 सितंबर से लागू हैं।

15 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को जारी किया गया 36 पेज का साधारण पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से 5 वर्ष तक या बच्चे के 18 वर्ष होने तक वैध माना जाएगा। यदि बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले ही 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की अवधि वहीं समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा फीस में भी बदलाव किया गया है।

बच्चों के लिए कितनी होगी फीस? 

बच्चों या नाबालिगों के लिए पासपोर्ट बनवाने पर 1,750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 1 जुलाई 2026 से केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की नई फीस लागू की है। पहले बच्चों के लिए शुल्क 1,000 रुपये था। बच्चों के लिए तत्काल पासपोर्ट का शुल्क 4250 रुपये है। 8 साल से कम उम्र के बच्चों को 10% की छूट मिलती है। हालांकि यह छूट  दोबारा पासपोर्ट जारी करने के मामलों में लागू नहीं मिलती।


आम नागरिकों के लिए पासपोर्ट की फीस कितनी?

वयस्कों के लिए 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट बनाने की फीस 2,500 रुपये है। जबकि 60 पेज के पासपोर्ट की फीस 3500 रुपये है। 30 जून को फीस संशोधन को लेकर केंद्र सरकार नोटिफिकेशन जारी किया था। नियम 1 जुलाई से लागू किए गए हैं। शुल्क में 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है, पहले पासपोर्ट बनवाने की फीस 1500 रुपये थी। तत्काल पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपये थी, जो अब 5000 रुपये है।  इसके अलावा 60 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को 10% की छूट भी मिलती है।

Continue reading on the app

28 दिन तक पांच राशियों की चमकेगी सोने जैसी किस्मत, कन्या राशि में सूर्य गोचर से प्रॉफिट

Surya Rashifal Sun in Virgo Horoscope 2026 : सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य का गोचर कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाला है। 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: भारत को आज मिल सकता है पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम की फाइनल में श्रीलंका से टक्कर

Asian Games Day 4 LIVE: एशियन गेम्स में मंगलवार को कई भारतीय एथलीट मेडल राउंड में उतरेंगे. भारत की महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका से गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. शूटिंग से आज भी मेडल की उम्मीद है. भारत ने 20वें एशियन गेम्स में अभी तक कुल 6 मेडल जीते हैं. मेडल टैली में भारत 11वें नंबर पर है. Tue, 22 Sep 2026 06:07:47 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 22 SEPTEMBER 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:30:39+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | मौसम का दोहरा रंग, तगड़ा ALERT जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:35:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers