Responsive Scrollable Menu

DUSU: छात्रों के लिए क्या-क्या करेंगे? जीत के बाद ABVP के यश डबास ने बताया प्लान

DUSU चुनाव 2026 के नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं. अध्यक्ष यश डबास हॉस्टल-PG सुरक्षा ऑडिट कराएंगे, जबकि दीपांशु शौकीन छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे.

Continue reading on the app

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने और राज्य के ‘निवेश से निर्यात’ तक के औद्योगिक सामर्थ्य को प्रदर्शित करने के लिए 25 से 29 सितंबर तक ‘उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस बार व्यापार प्रदर्शनी में निवेश प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे, औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और सेवा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं।

इसका मकसद निवेशकों, खरीदारों और उद्यमियों के बीच सीधी बातचीत तथा व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बयान के अनुसार व्यापार प्रदर्शनी में देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों और आगंतुकों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं, शास्त्रीय संगीत और परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

सूचना विभाग के मुताबिक कार्यक्रमों की शुरुआत 25 सितंबर को शंख वादन, वैदिक मंगलाचरण और चेतन जोशी के वाद्य संगीत, अलोकनिशा श्रीवास्तव के कथक तथा ढेढ़िया लोक नृत्य के साथ होगी। दूसरे दिन 26 सितंबर को दिल्ली के पं. रविशंकर उपाध्याय और पं. ऋषि शंकर उपाध्याय का पखावज युगल वादन, भोजपुरी लोक गायन, कथक और मथुरा का लोक नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे। इसके बाद 27 सितंबर को सैक्सोफोन वादन, झांसी का राई लोक नृत्य व भरतनाट्यम तथा 28 सितंबर को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का प्रदर्शन, महोबा का आल्हा गायन, पीलीभीत का थारू जनजातीय नृत्य और सूफी नाइट आयोजित की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन 29 सितंबर को वाराणसी के पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्रा के सितार वादन और कमाल खान के गजल गायन के साथ होगा।

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 विकेटकीपर, 11 साल से अटूट है विश्व रिकॉर्ड

5 wicket keeper most runs in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने हमेशा अपनी बहुमुखी प्रतिभा से मैच का रुख बदला है. कुमार संगकारा के नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं, वहीं एमएस धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और फिनिशिंग क्षमता से लोहा मनवाया. एडम गिलक्रिस्ट ने 91.35 के स्ट्राइक रेट से आक्रामकता की नई परिभाषा लिखी, तो क्विंटन डी कॉक ने आधुनिक दौर में इसे आगे बढ़ाया. मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के अटूट स्तंभ बने रहे. इन दिग्गजों ने दस्तानों और बल्ले से खेल पर अमिट छाप छोड़ी है. Sun, 20 Sep 2026 18:41:16 +0530

  Videos
See all

Kehke Rahega Kehnewala with Kishore Ajwani : हास्य कविता आज़ादी के बाद शुरू हुई ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:15:21+00:00

UP Election 2027: योगी ने पूरा किया वादा! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | SP #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:12:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers