Horoscope 19 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
प्रणय/विवाहेत्तर संबंध मजबूत बनेंगे। अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता। सामाजिक कार्यों और समारोह में भाग ले सकते हैं। यात्रा से धन और खुशी की प्राप्ति।
वृष
विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग और विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। विशेष जनों से होने वाली भेंट भविष्य के लिए उत्तम। काम के दबाव से थकान अधिक।
मिथुन
सकारात्मकता एवं रचनात्मकता का स्वागत। धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेगी। घर/दफ्तर में परिवर्तन के योग एवं तनाव। दूसरों के दुःख में दुःखी, परोपकार करेंगे।
कर्क
आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। कलह योग और कामों में रूकावट। परिवार में सामंजस्य की स्थिति बनेगी।
सिंह
बड़ों का स्वास्थ्य नरम, रूकावटें भी अधिक है। समकक्ष लोगों से कड़ी चुनौती मिलेगी। आप रचनात्मक और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या
धन का अवैध लेन-देन दण्डित करा सकता है। व्यर्थ के तनाव से बचें। पारिवारिक सहमति से प्रेम विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। यात्राओं से बचने में ही भलाई है।
तुला
पारिवारिक सहमति से प्रेम विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। खर्च कम करें, कर्ज की नौबत आ सकती है। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। गर्भवती स्त्रियों को सावधानी बरतनी है।
वृश्चिक
ससुराल पक्ष से लाभ के योग है। दाम्पत्य जीवन में विवाद, अपराहन अच्छा। धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों के साथ दिन सानंद व्यतीत होगा।
धनु
आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। घर परिवार में कष्ट और तनाव। सभी के कल्याण की योजनाओं के आगे बढाएगें। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर
सभी के कल्याण की योजनाओं के आगे बढाएगें। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा। धन-संपत्ति देने वाला दिन। षडयंत्र के शिकार हो सकते हैं।
कुंभ
अतिथि का आगमन लाभप्रद सिद्ध होगा। शुभ समाचार, उपहार और अन्य लाभ। 'अति लोभो न कर्तव्यम्' मंत्र को ध्यान रखें। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा।
मीन
पारिवारिक सहमति से प्रेम विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। खर्च कम करें, कर्ज की नौबत आ सकती है। परिवार के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। स्वभाव में उग्रता आएगी, संयम रखें।
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' की टीम से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, Video शेयर कर दी बधाई
Hanuman Ansh Movie: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब ये कमाई में लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म की टीम से मुलाकात की। ‘हनुमान अंश’ की टीम उनसे मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मिली।
गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची फिल्म की टीम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने फिल्म की टीम के साथ हुई इस मुलाकात को लेकर एक संदेश भी लिखा।
It was great to have team 'Hanuman Ansh’ at Varsha, last evening, to seek blessings of Ganpati Bappa. Congratulated Vishal Chaturvedi and team on their great work and wished more success in all the endeavours!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 19, 2026
वर्षा, मुंबई येथे गणपती बाप्पांच्या दर्शनासाठी आलेल्या ‘हनुमान अंश’… pic.twitter.com/EQJZPQ61Q5
मुख्यमंत्री ने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम के आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान टीम ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है फिल्म की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन दूसरे सप्ताह से फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन भारत में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
43वें दिन दुनियाभर में 316 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
भारत के अलावा फिल्म ने विदेशी बाजारों से भी कमाई की है। 43वें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई करीब 293.30 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
‘हनुमान अंश’ निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है।
फिल्म में शोभिनव सत्य और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी आजादी से पहले के भारत के एक युवा लक्ष्मी नारायण के इर्द-गिर्द घूमती है। मां की मृत्यु के बाद वह ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसके जीवन में कई महत्वपूर्ण पड़ाव आते हैं और यही सफर आगे चलकर उसे नीम करोली बाबा के रूप में पहचान दिलाता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi







