INDW VS BANW: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
INDW VS BANW: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट टीम इंडिया से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन और गोल्ड मेडल की उम्मीद रहने वाली है. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. दोनों ही मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम का किससे सामना होगा.
INDW VS BANW: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच?
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीमें 20 सितंबर को फाइनल मैच खेलने वाली हैं. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे जापान समय और दूसरा दोपहर 2 बजे है, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश और भारत के बीच और 10:30 बजे से खेला जाएगा.
???????????????? ???????? ???????????????????? ???????????? ????????????????. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2026
The Women in Blue march into the Semi-Final, with Bangladesh next in their path as they continue their title defence. ⚔️
Watch #BANvIND TOMORROW, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/uPbweA4Ho7
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में होगा. भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 25 T20I मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है. हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारतीय टीम के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में इस मैच में एक बार फिर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के जीतने की उम्मीद है.
???????????????? ???????????? ????????????????-???????????????????? ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
A convincing 8️⃣-wicket win for #TeamIndia in the quarter-final to seal a spot in the final four ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms #AsianGames pic.twitter.com/UANuW4ThHW
भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. दरअसल, पहला सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी. अब यदि पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को धूल चटाकर फाइनल तक का सफर तय कर लेती है और फिर दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में पहुंचता है. तो क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.
INDW VS BANW: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल
बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीत के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया.
संवाद के दौरान उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने समधुर गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं. इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया. गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली.
महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









