Responsive Scrollable Menu

Rozgar Mela : 51000 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM Modi बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  रोजगार मेला (PM Modi Rozgar Mela)  के तहत  51000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने युवाओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए उनकी सामर्थ्य के भरपूर उपयोग के लिए  प्रेरित किया।

पीएम ने कहा देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इन खुशियों के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक नई खुशी लेकर आया है। आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। आज आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे आपकी मेहनत तो है ही साथ ही आपके माता-पिता और आपके परिजनों की भी तपस्या है। मैं आप सभी युवा साथियों को और आपके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा आज आप सभी एक ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं, जब देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। ये लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत बनाने का। इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। सरकार में रहते हुए आपको हर वो निर्णय लेना है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त करे।

युवा होने के नाते विशेष तौर पर अन्य युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी है। आज आप देख रहे हैं कि हमारे युवाओं के प्रतिभा और कौशल (talent and skills) ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। दुनिया को हमारे इनोवेटर्स , हमारे इंटरप्रेन्योर और हमारी युवाशक्ति से बहुत उम्मीदें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही BRICS समिट संपन्न हुई है। भारत का प्रयास रहा है कि BRICS cooperation केवल सरकारों तक सीमित न रहे। हमारे entrepreneurs, हमारे किसान, हमारी महिलाएं, हमारे युवा, हर कोई इस पार्टनरशिप का सक्रिय भागीदार बने।

FTA युवाओं के लिए संभावनाओँ के नए द्वार बना रहे 

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 40 देशों के साथ FTA (Free Trade Agreement) भी किए हैं। Free Trade Agreements हमारे युवाओं के लिए संभावनाओँ के नए द्वार बना रहे हैं। इस तरह के trade agreements से हमारे entrepreneurs के लिए नई partnerships के रास्ते खुलते हैं, नए मार्केट के रास्ते खुलते हैं और हमारे युवाओं के लिए करियर में नई संभावनाएं बनती हैं।

युवाओं की पढ़ाई, प्रतिभा बदलती अर्थव्यवस्था  की जरूरतों के साथ चले

मोदी ने कहा बीते वर्षों में भारत सरकार का निरंतर जोर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने पर रहा है। National education policy, Skill India Mission, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना या apprenticeship को बढ़ावा देने का प्रयास, हमारी कोशिश रही है कि युवाओं की पढ़ाई और उनकी प्रतिभा बदलती अर्थव्यवस्था  की जरूरतों के साथ चले।

भारत की Startup Story अब केवल बड़े शहरों की कहानी नहीं

भारत के युवाओं के सामर्थ्य की एक और तस्वीर हमारे स्टार्टअप इकोसिस्टम  में दिखाई देती है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem है। और भारत की Startup Story अब केवल बड़े शहरों की कहानी नहीं है। आज करीब आधे Recognised startups Tier 2 और Tier 3 शहरों में हैं।

सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो

प्रधानमंत्री ने कहा मैंने कुछ दिन पहले कहा था – सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो। आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं।

Continue reading on the app

जूबीन गर्ग के निधन के एक साल:पत्नी गरिमा बोलीं- वो हर जगह दिखते हैं, सिंगापुर में क्या हुआ, इसका जवाब चाहिए, न्याय किसके लिए

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की पहली बरसी पर उनकी पत्नी गरिमा ने न्याय की मांग की है। मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हुआ था। वह एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। मौत के बाद 7 लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है। उनकी पहली बरसी पर कई चाहनेवाले उनके घर पहुंच रहे हैं। इस पर उनकी पत्नी ने कहा है कि परिवार और असम के लोग अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। गरिमा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “हम जानना चाहते हैं कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में असल में में क्या हुआ था। मैं उन्हें हर जगह देखती हूं। जिस तरह लोग यहां आए हैं, वे किसी की जाति, धर्म या विचारधारा को नहीं देख रहे हैं। वे इंसान बनकर आए हैं।” असम सरकार ने सिंगापुर में उनकी मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। केस अदालत में आगे बढ़ रहा है। असम सरकार ने कहा है कि जांच का मकसद जुबीन की सिंगापुर में मौत से जुड़ी परिस्थितियों और तथ्यों का पता लगाना है। न्याय की मांग पर गरिमा ने कहा, “हम सभी जुबीन गर्ग के लिए न्याय चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था। हम अब भी उस जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हमें न्याय मिलना चाहिए। अगर जुबीन के लिए न्याय नहीं है, तो फिर किसके लिए है?” फैंस ने मना रहे हैं जुबीन दिवस जुबीन गर्ग की पहली बरसी को उनके फैंस जुबीन दिवस के रूप में मना रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुआ तीन दिवसीय जुबीन दिवस संगीत, प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। कामारकुची स्थित स्मारक पर प्रशंसकों की भीड़ जुटी। स्मारक को फूलों और गमोसों से सजाया गया था। तीन दिवसीय कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए इंतजाम किए गए थे। यह कार्यक्रम शनिवार को यानी आज खत्म होगा। देखिए जुबीन गर्ग दिवस की चुनिंदा तस्वीरें- पिछले साल सितंबर में मौत हुई थी, सिंगापुर पुलिस बोली- मौत डूबने से हुई सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को हुआ। जुबीन गर्ग सिंगापुर में भारत और सिंगापुर के बीच 60 साल के कूटनीतिक रिश्तों के जश्न में शामिल होने गए थे। उन्हें वहां 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में परफॉर्म करना था। परफॉर्मेंस से जुबीन अपने दोस्तों के साथ लाजरस आइलैंड के पास एक यॉट पर पार्टी कर रहे थे, तभी डूबने से उनकी मौत हो गई थी। सिंगर की मौत की खबर मिलते ही उस बड़े आयोजन को रद्द कर दिया गया था। जुबीन गर्ग के निधन के बाद असम में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा समेत घटना के वक्त उनके साथ मौजूद सभी लोगों और इवेंट मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत होने के बाद सिंगर की पत्नी गरिमा ने सिंगर के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से रोते हुए एक वीडियो जारी कर मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत वापस लिए जाने की अपील की है। कुछ समय बाद जुबीन की पत्नी ने हत्या का शक जताते हुए जांच की मांग की। शिकायत होने के बाद जुबीन के साथ यॉट में मौजूद दोस्तों और इवेंट ऑर्गेनाइजर की गिरफ्तारी हुई। दूसरी तरफ गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की हर दिन सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट-ट्रैक सेशन कोर्ट बनाई है। बक्सा जिले की जिला जज शर्मिला भुइयां इस फास्ट-ट्रैक कोर्ट की अध्यक्षता करेंगी। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने ये नियुक्ति की है। असम पुलिस की CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले की जांच की और स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 25 नवंबर को विधानसभा में कहा था कि जुबीन गर्ग की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। वे दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। असम पुलिस के साथ-साथ सिंगापुर पुलिस ने भी मामले की जांच की। जनवरी में सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया। अदालत को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, जुबीन की मौत डूबने की वजह से हुई थी। उन्होंने नशे की हालत में लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। सिंगापुर पुलिस ने 35 लोगों की गवाही के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। गवाहों ने उस दिन की पल-पल की जानकारी दी और बताया कि जुबीन गर्ग ने कितनी शराब पी और नशे में डाइविंग करने पहुंचे। अदालत में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के जुबीन गर्ग घटना के समय नशे में थे। उनकी टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में ब्लड अल्कोहल की मात्रा 333 मिलीग्राम पाई गई, जो सिंगापुर की कानूनी सीमा (80 मिलीग्राम) से चार गुना से भी ज्यादा थी। कोरोनर ने कहा कि इतने नशे की वजह से वे सही फैसला नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने पहले तो लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन पहली बार तैरने के बाद उसे उतार दिया। दूसरी बार जब वे पानी में उतरे, तो कैप्टन और दूसरे साथियों के टोकने के बावजूद उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से साफ मना कर दिया था। पत्नी के आरोपों को कोर्ट ने किया खारिज जुबीन की पत्नी ने शक जताया था कि सिंगर को पानी में धक्का दिया गया होगा। इस पर कोरोनर नाखोडा ने साफ किया कि पुलिस ने बहुत बारीकी से जांच की है। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे लगे कि किसी ने उन्हें मजबूर किया या धक्का दिया। यहां तक कि उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले लोगों ने भी पूरी जान लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि जुबीन अपनी मर्जी से तैरने के लिए पानी में उतरे थे और डूबने के दौरान किसी ने भी उनका चेहरा जानबूझकर पानी के नीचे नहीं दबाया था।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के 5 सबसे सफल कप्तान, जिन्होंने टीम की जीत में बनाए सबसे ज्यादा रन, दो के नाम पांच शतक

5 captains most run in winning t20 matches: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाना और खुद बल्ले से रन बनाना एक बड़ी कला है. जीती हुई पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में बाबर आजम टॉप पर हैं. इसके बाद यूएई के मुहम्मद वसीम, भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और जापान के कैडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम आता है. Sat, 19 Sep 2026 19:32:25 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: Aaditya Thackeray के घर दिशा के पिता | Disha Murder Case | SSR | Matoshree #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:13:03+00:00

इस्राएल ने विदेश में घुसकर कैसे पकड़ा मोस्ट वॉन्टेड नाजी [Mossad’s Operation Finale] | Baebaak Isha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers