Responsive Scrollable Menu

लंदन में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे दो कंस्ट्रक्शन वर्कर, सिंगर ने देखते ही किया ऐसा काम, लोग कर रहे तारीफ

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने ग्लोबल 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' में बिजी चल रहे हैं. पिछले दिनों वह इटली में कॉन्सर्ट करते हुए नजर आए थे. इसी कड़ी में सिंगर ने हाल ही में लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने इंटरनेशल फैंस के लिए कॉन्सर्ट किया. यहां पर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली थी. जब दिलजीत ने स्टेज पर आकर फैंस के सामने अपनी पहली दस्तक दी थी, तो लोग उन्हें देखकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए. हालांकि, सिंगर ने इसी बीच अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा और लोगों का दिल जीत लिया. इस दौरान कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिसने ना केवल फैंस का दिल जीत लिया बल्कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. आइए इस बारे में विस्तार से जातने हैं. 

लंदन में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे दो कंस्ट्रक्शन वर्कर

दरअसल, लंदन के वेम्बली स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट का वो लम्हा उस समय यादगार बन गया, जब दिलजीत ने अपने दो खास फैंस को स्टेज पर आने के लिए कहा था. जानकारी के अनुसार, यह दोनों पंजाबी फैंस अपना कंस्ट्रक्शन का काम पूरा करने के बाद कॉन्सर्ट देखने के लिए आए थे. इतना ही नहीं ये फैंस अपने फेवरेट सिंगर के लिए खास तोहफा भी लेकर आए. इंस्टाग्राम पर दिलजीत की ओर से शेयर किए गए. इस में वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑडियंस से कहते हैं कि वह स्टेज पर दो फैंस को बुलाने वाले हैं. इसके बाद वह भीड़ से उनका परिचय कराते हैं, ये अपना काम करके उनका कॉन्सर्ट देखने के लिए आए हैं. 

फैस के लिए क्या बोले दिलजीत

दिलीजत ने पंजाबी में कहा, 'ये लोग वेम्बली में शो देखने के लिए सीधे अपनी शिफ्ट से आए हैं. उन्होंने अपना कंस्ट्रक्शन का काम खत्म किया और शाम को शो देखने आ गए. यह उनकी खून-पसीने की कमाई थी, जिसे उन्होंने शो पर खर्च किया. इसके बाद सिंगर उनके सम्मान के लिए कुछ सेकंड के लिए घुटने पर बैठ जाते हैं, सिर झुकाकर उनका शुक्रिया अदा करते हैं. साथ ही दोनों को गर्मजोशी से गले लगाया. बता दें कि इन दोनों फैंस ने कॉन्सर्ट से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें कंस्ट्रक्शन साइट पर काम खत्म करने के बाद उनका एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी थी. क्लिप में उन्हें वे कहते हैं कि 'दिलजीत पाजी, हम आ रहे हैं. बस थोड़ा सा काम बचा है. हम जल्द ही वेम्बली में आपके साथ होंगे.'

फैंस ने की दिलजीत की तारीफ 

सोशल मीडिया पर फैंस दिलजीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं, उन्होंने जिस तरीके से कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले को इतना सम्मान मान दिया, उसने लोगों का दिल छू लिया है. सिंगर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'जीवन के इतने प्रगतिशील पड़ाव पर जिस तरह से आप लोगों और पंजाबियों को प्रेरित करते हैं, वह वाकई तारीफ़ के काबिल है.' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'ऐसे लोग सच में इसके हकदार हैं, उनके लिए बहुत खुशी है, दिलजीत आपके लिए दिल से बहुत सारा प्यार और सम्मान.' इसके साथ ही तीसरे शख्स ने दिलजीत से मिलने की इच्छा जताई. उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी इच्छाओं में से एक है कि मैं एक दिन आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलूं, दिलजीत पाजी.' इसके साथ ही एक अन्य फैंस ने कहा, 'आप अपने फैंस को इतना प्यार करते हो, यही बात आपको सबसे अलग बनाती है.' 

ये भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म

Continue reading on the app

क्या सच में पत्थरों को निगल जाता है मगरमच्छ, क्यों करता है ऐसा? 99% लोगों को नहीं होगा पता!

मगरमच्छ को आपने शिकार करते तो देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पत्थर भी निगल जाता है? आखिर मगरमच्छ पत्थर क्यों खाता है और उसके पेट में इनका क्या काम होता है? जानिए मगरमच्छ की इस अनोखी आदत के बारे में, जिसके बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत बने ध्वजवाहक

एशियाई खेल 2026 आधिकारिक तौर पर शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है। Sat, 19 Sep 2026 15:58:56 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचे राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:46:01+00:00

Houthis Attack Saudi Arabia LIVE: हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, कई देशों से मांगी मदद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers