Responsive Scrollable Menu

Atlee: शाहरुख की ‘जवान’ का ऑफर मिलते ही एटली ने विजय को किया फोन; थलपति ने कही ऐसी बात, बदल गई पूरी जिंदगी

Atlee: फिल्म निर्देशक एटली ने अपने करियर में एक्टर और CM विजय के योगदान को याद करते हुए शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया। चेन्नई में विजय सेतुपति की फिल्म ‘बाथ्था’ के एक इवेंट में एटली ने बताया कि जब शाहरुख ने उन्हें ‘जवान’ का ऑफर दिया था, तब विजय ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए हां करने के लिए कहा था।

विजय ने कहा- मौका मत गंवाओ
एटली के मुताबिक, शाहरुख खान और उनके बीच फिल्म को लेकर बातचीत हुई। यह एटली के लिए बड़ा मौका था, क्योंकि वह पहली बार हिंदी फिल्म और शाहरुख जैसे बड़े एक्टर के साथ काम करने जा रहे थे। उस समय एटली विजय से भी इस बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विजय ने उन्हें ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय फिल्म करने की सलाह दी। विजय ने उनसे कहा था कि वह इस बात की चिंता न करें कि फिल्म कैसे बनेगी, बल्कि मिले हुए मौके को स्वीकार करें।

एटली ने कहा कि विजय की उस सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनके मुताबिक, ‘जवान’ उनके करियर का अहम पड़ाव बनी और वह विजय के इस भरोसे के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

विजय को एटली मानते हैं भाई जैसा
एटली ने अपने करियर में विजय के योगदान पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज वह जहां हैं, वहां तक पहुंचने में उनकी अपनी मेहनत जरूर है, लेकिन विजय के समर्थन के बिना यह सफर इतना आगे नहीं बढ़ पाता। एटली ने अपनी पहली फिल्म ‘राजा रानी’ से पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने विजय के साथ ‘थेरी’, ‘मेर्सल’ और ‘बिगिल’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के साथ दोनों की जोड़ी को दर्शकों के बीच भी खूब पहचान मिली।

एटली ने कहा कि कुछ लोगों को लग सकता है कि वह बार-बार विजय का नाम इसलिए लेते हैं ताकि उन्हें उनके साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिल सके। हालांकि, उनके लिए विजय सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं और वह उनके बारे में इसी तरह बात करते रहेंगे।

विजय के राजनीति में आने पर भी बोले
एटली ने विजय के राजनीति में आने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विजय के राजनीति में आने के बाद युवाओं और नई पीढ़ी में राजनीतिक मामलों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी विधानसभा की कार्यवाही देखने में खास रुचि नहीं दिखाई थी। अब उन्हें लगता है कि छोटी उम्र के बच्चे भी विधानसभा की कार्यवाही देख रहे हैं।

एटली ने कहा कि विजय एक नई पीढ़ी को तैयार करने में भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी समझ बनाने और सोशल मीडिया पर चल रही बातों या इशारों में कही गई बातों के आधार पर राय बनाने से बचने की बात कही।

यह भी पढे़- 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर क्यों चुनी गई मराठी फिल्म? जानिए क्या है कहानी

Continue reading on the app

Gemstone Astrology: गोमेद किसे पहनना चाहिए और किन्हें नहीं? जानें राहु के इस रत्न से जुड़े जरूरी नियम

Gemstone Astrology: क्या आप गोमेद रत्न धारण करने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. ज्योतिषाचार्य से जानें गोमेद रत्न किसे पहनना चाहिए, इसके फायदे क्या हैं और किन लोगों को इसे पहनने से बचना चाहिए.

The post Gemstone Astrology: गोमेद किसे पहनना चाहिए और किन्हें नहीं? जानें राहु के इस रत्न से जुड़े जरूरी नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत बने ध्वजवाहक

एशियाई खेल 2026 आधिकारिक तौर पर शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है। Sat, 19 Sep 2026 15:58:56 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचे राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:46:01+00:00

Houthis Attack Saudi Arabia LIVE: हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, कई देशों से मांगी मदद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers