Responsive Scrollable Menu

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को भारत की पर्यावरण से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। ये क्लीन मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत है।" प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत की विंड एनर्जी क्षमता में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। हाइड्रो-एनर्जी क्षमता में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है। नया भारत न्यूक्लियर एनर्जी पर भी फोकस कर रहा है।

प्राइवेट प्लेयर्स के लिए खुल रहे रास्ते

उन्होंने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में प्राइवेट प्लेयर्स के लिए भी रास्ते खोल रही है। इन प्रयासों से भारत की नॉन-फॉसिल एनर्जी क्षमता में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ई-मोबिलिटी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में हर साल केवल 3,000 ई-व्हीकल बिकते थे। पिछले साल करीब 25 लाख ईवी की बिक्री हुई, जो एक अविश्वसनीय वृद्धि है। इससे पर्यावरण को मदद मिल रही है।

टोल बूथ पर इंतजार का समय हुआ

उन्होंने कहा कि फास्टैग से टोल बूथ पर इंतजार का समय और ईंधन की बर्बादी काफी कम हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि 2014 तक देश के सिर्फ 5 शहरों में 250 किमी से कम मेट्रो नेटवर्क था। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चल रही है और भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास 1 हजार किमी से ज्यादा का मेट्रो नेटवर्क है।

करोड़ों लीटर डीजल की बचत हुई

उन्होंने कहा कि रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण से करोड़ों लीटर डीजल की बचत हुई है, जिससे पर्यावरण को भी फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा विकास तेज भी है और सस्टेनेबल भी है। आज जल संरक्षण में भी अभूतपूर्व काम हो रहा है। 70,000 से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए गए हैं। 'कैच द रेन' पहल के तहत देश भर में करीब 1.5 करोड़ जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं।

नेचुरल फार्मिंग के क्लस्टर बनाए गए

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग से बड़ा बदलाव आया है। 12.5 लाख हेक्टेयर में नेचुरल फार्मिंग के क्लस्टर बनाए गए हैं। करीब 3,000 किस्म की जलवायु-अनुकूल फसलें विकसित की गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देकर कार्बन फुटप्रिंट कम कर रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में हमारा बहुत घना वन क्षेत्र 22 प्रतिशत बढ़ा है।

प्लास्टिक वेस्ट की चुनौती पर पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। हमने 'रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल' के मंत्र के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है। आज भारत में हर रोज हजारों टन कचरे को रीसाइकल किया जा रहा है। गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है।

(DISCLAIMER: खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी VS संजू सैमसन VS अभिषेक शर्मा.... पर क्या बोल गए कोच गौतम गंभीर?

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. सभी 3 मैचों में वैभव बेंच पर ही बैठे रहे. उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाया गया. तीसरे मैच के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में क्यों नहीं खिलाया गया. गंभीर का कहना है कि जो खिलाड़ी टीम में पहले से मौजूद हैं, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा और जो बाद में आए हैं उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: आइची-नागोया में गेम्स का शानदार उद्घाटन, मनु-पवन ने लहराया भारतीय तिरंगा

Asian Games Opening Ceremony: आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स में कुल 45 एशियाई देश और एक रिफ्यूजी टीम हिस्सा ले रही हैं और इन सभी की ओर से शामिल हो रहे खिलाड़ी नागोया में बने स्टेडियम में उतरे. Sat, 19 Sep 2026 16:57:56 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, विरोध के बीच परीक्षाएं टलीं | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T11:44:37+00:00

US-Iran Conflict: ईरान के हमले से Middle East में US के कई सैन्य ठिकाने तबाह | Kuwait | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T11:43:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers