Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh: 350 से सीधे 25-30 स्क्रीन पर सिमटी 'हनुमान अंश', Toxic के सामने हुआ था बुरा हाल, फिर ऐसे पलटी बाजी

Hanuman Ansh: कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। हालांकि, सिनेमाघरों तक पहुंचने के बाद फिल्म का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा।

फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने अब एक बातचीत में बताया है कि कैसे दूसरे हफ्ते में फिल्म के शो और स्क्रीन तेजी से कम हो गए थे। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब फिल्म के सिनेमाघरों से पूरी तरह हटने का खतरा पैदा हो गया था।

पहले हफ्ते में 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
'स्क्रीन' से बातचीत में रागिनी सोना ने बताया कि हनुमान अंश की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई थी। फिल्म पहले हफ्ते में करीब 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और टीम इसके प्रदर्शन से संतुष्ट थी।

लेकिन दूसरे हफ्ते में समीकरण अचानक बदल गए। इमरान हाशमी की आवारापन 2 और यश की टॉक्सिक के सिनेमाघरों में आने के बाद हनुमान अंश के स्क्रीन काउंट में भारी गिरावट आई।

फिल्म की स्क्रीन संख्या घटकर महज 25-30 सिनेमाघरों तक रह गई। हालांकि, हैरानी की बात यह थी कि स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म के कारोबार में बड़ी गिरावट नहीं आई।

लॉस के बावजूद फिल्म को थिएटर में बनाए रखने पर अड़ी टीम
कम स्क्रीन मिलने के बाद फिल्म की टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या इसे सिनेमाघरों में आगे भी चलाया जाए या नहीं। इस मुद्दे पर टीम के भीतर काफी चर्चा हुई।

रागिनी सोना और फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आखिरकार आखिरी समय में फिल्म को थिएटर में जारी रखने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने वितरकों से भी इस फैसले पर बात की।

शुरुआत में सभी को मनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अंततः वितरकों ने टीम का साथ दिया और अगले हफ्ते फिल्म को कुछ और सिनेमाघरों में चलाने की मंजूरी मिल गई।

'हमें नहीं लगा था कि टॉक्सिक के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे'
रागिनी सोना ने टॉक्सिक को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम कभी नहीं चाहती थी कि कोई दूसरी फिल्म खराब प्रदर्शन करे।

उन्होंने कहा कि अगर टॉक्सिक अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका फायदा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को मिलता है। उनके मुताबिक, टॉक्सिक और हनुमान अंश के बीच मुकाबले की चर्चा लोगों और मीडिया की ओर से ज्यादा बनाई गई थी।

निर्माता ने बताया कि टीम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म के सामने हनुमान अंश लंबे समय तक टिक पाएगी। उनका मानना था कि दोनों फिल्में अपनी-अपनी रफ्तार से चलेंगी और हनुमान अंश धीरे-धीरे अपना सफर पूरा करेगी।

43वें दिन तक 316 करोड़ से ज्यादा की कमाई
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन तक दुनियाभर में 316.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

Continue reading on the app

Gold Loan Renewal: सोना गिरवी रखकर लिया है लोन? रिन्यू कराने से पहले जरूर चेक करें ये नियम

Gold Loan Renewal: गोल्ड लोन रिन्यू कराते समय सोने की मौजूदा कीमत और LTV (लोन टू वैल्यू) रेश्यो का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सोने के दाम गिरने पर LTV बढ़ जाता है, जिससे बैंक आपसे बकाया चुकाने या और सोना जमा करने को कह सकते हैं। इसलिए रिन्यूअल से पहले ब्याज दर और फीस जरूर चेक करें।

Continue reading on the app

  Sports

पदक जीतने के बाद क्यों फूट-फूट कर रोई सुचिका, क्या नियमों का हवाला देकर हुई बेईमानी, कैसे बदला गया मेडल का रंग?

asian games controvrsey: सुचिका तारियाल मेडल मिलने के बावजूद टूट गईं और टीओ के पक्ष में अंतिम निर्णय की घोषणा होने के बाद मैट पर फूट-फूट कर रोईं. इस कांस्य पदक से भारत की कुल पदक तालिका छह हो गई. निशानेबाजों ने अब तक चार रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है. हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुचिका 2024 की जियू-जित्सु विश्व चैंपियन हैं, उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में और 2022 के एशियाई खेलों में कुराश फाइटर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था Mon, 21 Sep 2026 15:11:15 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00

यूसुफ और गुफरान ने माल ठिकाने लगाने के चक्कर में डाला 2 हिंदुओं का जीवन खतरे में | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers