FTII Itanagar में शिक्षक और छात्रों पर हमले के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल, दो गिरफ्तार
ईटानगर स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के परिसर में हुई मारपीट की घटना में दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक डोमोनिक संगमा एवं कई छात्रों को घायल होने के विरोध में छात्रों ने सभी शैक्षणिक गतिविधियां अनिश्चित काल के लिए रोक दी हैं। छात्र परिषद ने शनिवार को कहा कि मारपीट की घटना के विरोध में प्रदर्शन 17 सितंबर को शुरू हुआ और तब तक जारी रहेगा जब तक अधिकारी परिसर के आस-पास सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते। परिषद ने बताया कि 16 सितंबर की शाम को तीन छात्र शैक्षणिक कार्य कर रहे थे, तभी परिसर के नजदीक जोलांग-राकाप रोड पर कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका।
उसने आरोप है कि बहस बढ़ने पर कथित तौर पर युवकों में से एक ने छात्र पर लाठी से वार किया। परिषद ने बताया कि फिल्मकार और पटकथा लेखन विभाग के अध्यक्ष संगमा ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो दो युवकों ने उनसे भी मारपीट की। संगमा पूर्वोत्तर सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं।
वह गारो-की फिल्मों ‘रैपचर’ (रिमडोगिट्टांगा) और ‘मा.अमा’ के लिए मशहूर हैं। परिषद का दावा है कि बार-बार मिल रही धमकियों, परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश और डराने-धमकाने की घटनाओं के कारण खासकर छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की जारी मतगणना के सातवें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय शंकर मीणा से 609 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 11,347 मतों के साथ आगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए डबास को अब तक 8,825 मत मिले हैं जबकि मीणा को 8,216 मत मिले हैं।
सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार को 7,584 मत मिले हैं जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 5,445 मत प्राप्त हुए हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए अभाविप को 5,386 और एनएसयूआई को 5,339 मत मिले हैं तथा समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव 6,165 मतों के साथ आगे हैं। इस चुनाव के नतीजों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डूसू के केंद्रीय पैनल की तस्वीर साफ होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अभाविप, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का वाम गठबंधन देश के सबसे चर्चित छात्र संघ चुनावों में से एक में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद जीता था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








