Responsive Scrollable Menu

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए घोषित अपने उम्मीदवार मिलन प्रधान को नहीं हटाएगी और उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि प्रधान को शुक्रवार को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण-विरोधी आंदोलन से जुड़े एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में नामजद प्रधान को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के एक होटल से पकड़ा गया।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव में प्रधान के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। यह घोषणा उनके गुट के उम्मीदवार के मुकाबले से हटने के कुछ ही घंटों बाद की गई। वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘ममता बनर्जी के कांग्रेस उम्मीदवार प्रधान को समर्थन देने के एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधान के खिलाफ दर्ज मामला 2007 का है।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ करने पुलिस था गए, तो उन्हें बताया गया कि कोई वास्तविक मामला नहीं है और प्रधान को अस्थायी रूप से हिरासत में रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रधान पर उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाल रही थी और उन्हें अन्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा था। वेणुगोपाल ने सवाल किया, ‘‘क्या इस देश में इसी तरह का लोकतंत्र काम कर रहा है?’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से कांग्रेस लड़ रही है, न कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)। उन्होंने कहा, ‘‘हम नंदीग्राम के मुद्दे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाएंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है।’’ वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के बावजूद निर्वाचन आयोग चुप रहा और सवाल उठाया कि नामांकन दाखिल करने के बाद किसी उम्मीदवार को काम करने से कैसे रोका जा सकता है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने प्रधान और उनके रिश्तेदारों से बात की है और दावा किया कि उम्मीदवार ने स्पष्ट किया है कि वह अपना नामांकन वापस नहीं लेगा। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को ‘‘अराजक राज्य’’ बना रही है और निर्वाचन आयोग पर ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एजेंट’’ के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

Continue reading on the app

FTII Itanagar में शिक्षक और छात्रों पर हमले के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल, दो गिरफ्तार

ईटानगर स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के परिसर में हुई मारपीट की घटना में दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक डोमोनिक संगमा एवं कई छात्रों को घायल होने के विरोध में छात्रों ने सभी शैक्षणिक गतिविधियां अनिश्चित काल के लिए रोक दी हैं। छात्र परिषद ने शनिवार को कहा कि मारपीट की घटना के विरोध में प्रदर्शन 17 सितंबर को शुरू हुआ और तब तक जारी रहेगा जब तक अधिकारी परिसर के आस-पास सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते। परिषद ने बताया कि 16 सितंबर की शाम को तीन छात्र शैक्षणिक कार्य कर रहे थे, तभी परिसर के नजदीक जोलांग-राकाप रोड पर कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका।

उसने आरोप है कि बहस बढ़ने पर कथित तौर पर युवकों में से एक ने छात्र पर लाठी से वार किया। परिषद ने बताया कि फिल्मकार और पटकथा लेखन विभाग के अध्यक्ष संगमा ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो दो युवकों ने उनसे भी मारपीट की। संगमा पूर्वोत्तर सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं।

वह गारो-की फिल्मों ‘रैपचर’ (रिमडोगिट्टांगा) और ‘मा.अमा’ के लिए मशहूर हैं। परिषद का दावा है कि बार-बार मिल रही धमकियों, परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश और डराने-धमकाने की घटनाओं के कारण खासकर छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

क्यों हुआ BCCI और अजीत अगरकर का अलगाव? सिर्फ रोहित शर्मा का मामला नहीं है वजह

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर वाले कार्यकाल में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सफलता देखी है लेकिन इसके बावजूद उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ा है और इसकी वजह उनका प्रदर्शन नहीं है. Sun, 20 Sep 2026 06:00:27 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Tanker: ईरान ने होर्मुज में उड़ाया तेल टैंकर? Trend Tanker पर हमला | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:15:26+00:00

Life Motivation : कुछ दरवाज़े ताले से नहीं, लोगों के व्यवहार से बंद होते हैं | Motivational Quotes #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers