'नखरे दिखाएगी...कितना लेती है दिन का?' पारस छाबड़ा की एक्ट्रेस ने खोली पोल, फोटो के साथ शेयर की प्राइवेट बातें
Paras Chhabra And Nehal Vadoliya Controversy: बिग बॉस 13 फेम और यूट्यूबर पारस छापड़ा (Paras Chhabra) इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं. इसकी वजह है, हाल ही में एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पारस के खिलाफ सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फोटो के साथ कई प्राइवेट बातों से पर्दा उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पारस ने उनसे एस्ट्रोलॉजी के नाम पर 1 लाख एक हजार रुपये की धोखाधड़ी की है. नेहल ने यह भी बताया कि जब पारस बिग बॉस 13 से बाहर आया था, उसने उनके साथ गाना बनाने के लिए कहा था. उस दौरान उनके साथ ऐसा घटना की हुई की, अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा.
पारस की खुली पोल
नेहल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में पारस का फोटो शेयर कर लिखा कि ज्योतिषी बनता फिरता है. उनका कहना है कि पारस ने उनसे एस्ट्रोलॉजी के नाम एक लाख एक रुपये ठगे हैं और उनके साथ बदतमीजी भी की थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आबरा छाबड़ा बड़ा ज्योतिषी बनता फिरता है और सबकी कुंडली निकालता है. तुझे एक लाख एक हजार रुपये दिए थे, याद है न ? जो तूने मेरे फ्यूचर को लेकर झूठा ज्ञान दिया था. आज तेरी कुंडली के बारे में बात करते हैं. '
एक दिन का कितना लेती है?
उन्होंने इनता ही नहीं पारस पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए. नेहल ने लिखा, 'घमंडी, क्या बोला था तूने बिग बॉस से निकलते ही जब मिले थे ? 'फोटो भेजो. नेहल, तुम्हारे लिए एक गाना बनाते हैं', फिर मेरे पैर के ऊपर बैठकर बोलता है, 'मैं मोटा हो गया हूं, तू पतली हो गई है, तो नखरे दिखाएगी ?' मैंने कहा कि मैं सिंगल नहीं हूं, तो बोलता है अकड़ दिखाती है, कितना पर डे है तेरा, आजकल वेब सीरीज़ कर रही है, मैंने बोला... तो बोलता है 'मैं 3 लाख पर डे चार्ज करता हूं, समझी', फिर धक्का मारना पड़ा और मैंने कहा कि मैं चिल्लाऊंगी, शोर मचाऊंगी तब छोड़ा, वरना होटल स्टाफ को भी याद होगा जो नीचे छोड़ने आए थे. इसके बाद नेहल ने कहा कि सिर्फ भगवान का नाम लेने से नहीं बदलता है, और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए अपनी विचार प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है.'
नेहल ने पारस के बारे में और क्या-क्या कहा?
इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा कि पारस ने उनसे कहा था कि वह प्यार करने के लिए एक लड़की चाहता है, उस पर पैसे खर्च करने के लिए दूसरी लड़की चाहता है, अपनी मां के लिए घर लाने के लिए तीसरी लड़की चाहता है और बाहर ले जाकर दुनिया को दिखाने के लिए एक अलग लड़की चाहता है. नेहल ने लिखा, 'बेवकूफ. तेरे एक थाली के चट्टे-बट्टे, विशाल को भी समझा देना बहुत एटीट्यूड झाड़ता है, पता नहीं तुम लोग खुद को समझते क्या हो ? अगर ऐसे ही होते हैं बड़े लोग, तो भाई अपनी जमीन पर बैठ के खाना खाने में ही सही है, कोई शौक नहीं है ऐसी जगह रहना. ये है रियलिटी शुरू. भरोसा मत करना इनपे बिना जंचे-पारखे. पहले मैं जरूर कामजोर थी, अभी नहीं हूं समझे मुंह में ज़ुबान और खुद की गलतियों पे सॉरी बोलने में कोई शर्म नहीं है गलतियां सबसे होती हैं पर उस से पहले स्वीकार करना होता है कि हां ये हुआ है मुझसे और ट्रस्ट ट्रस्ट के लिए टाइम लगता है टाइम जो बहुत ज़्यादा कीमती है घमंडियों तुम्हारे पैसों से भी ज़्यादा समझे.'
नेहल वडोलिया के बारे में जानिए
नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो ओटीटी (OTT) वेब सीरीज और टीवी सीरियल में काम करने के लिए जानी जाती है. उनका जन्म 2 दिसंबर 1993 को जामनगर, गुजरात में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'मंगलम दंगलम' और 'श्री गणेशा' पॉपुलर शो में भी काम कर रखा है. इसके साथ ही वह 'गंदी बात 3', 'जुली', 'दुनाली' और '36 डेज' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. इन सीरीज से उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी थी.
विराट कोहली का क्रेज देखा क्या! 24 घंटे के अंदर-अंदर बिक गई पहले वनडे मैच की 50 हजार टिकट
IND VS WI First ODI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से होगी. सीरीज का पहला मैच तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी देखने को मिलेगी. इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर सामने आ रही है कि इस मैच में विराट कोहली खेलने वाले हैं, जिसके चलते तिरुवंतपुरम में खेले जाने वाले पहले मैच की सभी टिकट ओपन होने के 24 घंटों के अंदर ही बिक गईं. यानि महज 24 घंटे में 50 हजार टिकट सोल्ड आउट हो गईं.
टिकट बुकिंग में दिखा विराट कोहली का क्रेज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. विराट लंबे वक्त बाद एक्शन में वापसी करने वाले हैं. वह आईपीएल के बाद अब खेलते दिखेंगे, क्योंकि हाल ही में अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज का वह हिस्सा नहीं थे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा और इस स्टेडियम में 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली के क्रेज की वजह से टिकट 24 घंटे से भी कम समय में बिक गए. दरअसल, कुछ महीने पहले जब भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली थी, तो स्टेडियम खाली थे क्योंकि विराट कोहली उस सीरीज में नहीं खेले थे. वह मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम जैसे वेन्यू पर हुए थे, लेकिन उस समय काफी सीट खाली थीं.
????IND vs WI 1st ODI SOLD OUT IN FEW HOURS BECAUSE OF VIRAT KOHLI CRAZE????
— Akshat (@Cricketmythos) September 19, 2026
- India will play the first ODI against West Indies on 27th September in Thiruvananthapuram which has a capacity of 50,000 people
- It has been reported that the tickets were sold in less than 24 hours… pic.twitter.com/DZ3sr7ddJc
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अब तक 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 2,261 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 157* रन रहा है. ऐसे में अब रन मशीन विराट कोहली कैरेबियाई गेंदबाजों की पिटाई करके अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेंगे.
IND VS WI के बीच पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस स्टेडियम में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो यहां विराट कोहली ने सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में 143.17 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 166* रनों का रहा है.
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
???? News ????#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
भारत-वेस्टइंडीज की 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 27 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI | दोपहर 2:00 बजे | तिरुवनंतपुरम |
| 30 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI | दोपहर 2:00 बजे | गुवाहाटी |
| 3 अक्टूबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd ODI | दोपहर 2:00 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें: 19 साल हुए पूरे... आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









