Responsive Scrollable Menu

BGMI 4.6 Update: आ रहा नया Kiaraa कैरेक्टर, Erangel पर लगेगा Diwali Bazaar; जानें रिलीज डेट

BGMI 4.6 Update: Krafton ने BGMI के नए 4.6 अपडेट को रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट में गेमर्स के लिए कई नए फीचर्स और फेस्टिव सीजन से जुड़ा कंटेंट पेश किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक नया कैरेक्टर Kiaraa लेकर आ रही है। यह कैरेक्टर किसी सेलिब्रिटी या लाइसेंस्ड कोलैबोरेशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि Krafton ने इसे खास तौर पर भारतीय BGMI यूजर्स के लिए इन-हाउस तैयार किया है।

Kiaraa की एंट्री के साथ गेम में इंडिया-थीम वाला सेटिंग, नया बॉस बैटल, रिवॉर्ड्स और Erangel मैप पर Diwali-inspired Bazaar देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं नए कैरेक्टर की रिलीज डेट से लेकर इसके फीचर्स तक पूरी जानकारी।

BGMI 4.6 Kiaraa की रिलीज डेट
BGMI 4.6 अपडेट को 16 सितंबर 2026 से आधिकारिक तौर पर रोलआउट किया जा चुका है। हालांकि, नया Kiaraa कैरेक्टर अभी गेम में उपलब्ध नहीं है। Krafton के मुताबिक, Kiaraa को 8 अक्टूबर 2026 से BGMI में उपलब्ध कराया जाएगा। Kiaraa से जुड़ा खास कंटेंट भी खिलाड़ी इसी दौरान डाउनलोड कर सकेंगे। यानी अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी कैरेक्टर को तुरंत अनलॉक नहीं किया जा सकेगा और खिलाड़ियों को 8 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।

Diwali थीम वाला Bazaar आएगा Erangel पर
Kiaraa को BGMI के फेस्टिव सीजन कंटेंट का हिस्सा बनाया गया है। गेम में Erangel मैप पर Diwali-inspired Bazaar पेश किया जाएगा। इसी Bazaar में खिलाड़ियों को Kiaraa का सामना करने का मौका मिलेगा। हालांकि, Kiaraa तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को पहले कुछ खास चुनौतियां पूरी करनी होंगी। गेम में courtyard के अंदर मोर के आकार में रखे गए चार लैंप खोजने होंगे। इन लैंप से मिलने वाले summon points का इस्तेमाल Kiaraa को बुलाने के लिए किया जा सकेगा। इसके बाद खिलाड़ियों को उसके साथ boss fight शुरू करनी होगी।

Bow और Arrow से हमला करेगी Kiaraa
नया Kiaraa कैरेक्टर धनुष और तीर का इस्तेमाल करेगी। Krafton के अनुसार, वह ऊपर से खिलाड़ियों पर हमला करने में सक्षम होगी, जिससे boss battle का अनुभव बाकी मुकाबलों से अलग हो सकता है। Kiaraa के साथ गेम में एक खास Kiaraa Nakshatra Collection भी पेश किया जाएगा। इसमें कई फेस्टिव आइटम शामिल होंगे।

Kiaraa Nakshatra Collection में क्या मिलेगा?

  • Kiaraa Nakshatra Set
  • Divine Peacock Glider
  • Divine Radiance SCAR-L
  • Divine Chariot Buggy
  • Arrow Rain Emote
  • Divine Edge Machete

इसके अलावा खिलाड़ियों को Exchange Center, Daily Login Rewards और Kiaraa Arena Challenges भी मिलेंगे।

ये भी पढ़े-ः Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च: 15 हजार से कम में आया 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, देखें फीचर्स

BGMI में पहला India-Specific Prize Path
Krafton India फेस्टिव सीजन के दौरान BGMI में अपना पहला India-specific Prize Path भी पेश करने वाला है। यह इवेंट 22 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक चलेगा। यह एक खास Diwali-themed event होगा, जिसमें कुल 20 stages शामिल होंगे। हर स्टेज पर खिलाड़ियों को फेस्टिव थीम वाले अलग-अलग रिवॉर्ड्स हासिल करने का मौका मिलेगा।

BGMI 4.6 में Kiaraa कैसे मिलेगी?
अगर आप BGMI 4.6 में Kiaraa को एक्सेस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में गेम को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। Android यूजर्स Google Play Store से BGMI अपडेट कर सकते हैं। अपडेट इंस्टॉल करने के बाद BGMI ऐप खोलकर यह भी चेक करें कि गेम के अंदर कोई अतिरिक्त अपडेट या कंटेंट डाउनलोड करने का विकल्प तो नहीं दिख रहा है। कई बार नया कंटेंट गेम के अंदर ऑटो-डाउनलोड भी हो जाता है।

हालांकि, ध्यान रखें कि Kiaraa फिलहाल एक अपकमिंग कैरेक्टर है और 8 अक्टूबर 2026 तक लॉक रहेगा। इसलिए अभी अपडेट करने के बाद भी खिलाड़ी इस कैरेक्टर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास है नया अपडेट
BGMI 4.6 अपडेट में Kiaraa को खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Diwali-themed Bazaar, India-specific Prize Path और फेस्टिव रिवॉर्ड्स के साथ Krafton ने इस अपडेट को भारतीय फेस्टिव सीजन से जोड़ा है। Kiaraa की एंट्री 8 अक्टूबर से होगी, जबकि India-specific Prize Path 22 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

Continue reading on the app

Taj Hotel History in Hindi: एक अपमान से खड़ी हुई भारत की सबसे खास इमारत, जानिए Taj Hotel का इतिहास

Taj Hotel History in Hindi: बॉम्बे 1890 के दशक का दौर। भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में गिने जाने वाले जमशेद जी टाटा एक दिन अपने एक विदेशी मित्र से मिलने वाटसंस होटल पहुंचे। लेकिन जैसे ही वे मुख्य द्वार पर पहुंचे, दरवाजे पर खड़े एक नौकर ने उनका रास्ता रोक दिया और बोला, “सॉरी ...

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: टेस्ट क्रिकेट में नहीं चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? इस दिग्गज ने तकनीक पर ही उठा दिए सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. लेकिन उनके टेस्ट भविष्य को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने चौंकाने वाला बयान दिया है. Sun, 20 Sep 2026 17:16:19 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, ग्रेटर नोएडा से क्या बोले CM योगी? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:10:11+00:00

राहुल की ‘गूंज’..मां पर ‘महाभारत’ | PM Modi | Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | Indore | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:07:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers