19 साल हुए पूरे... आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून
On This Day: 19 सितंबर 2007... ये दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास की उन तारीखों में शामिल है, जिसे न तो आज तक कोई क्रिकेट फैन भूल पाया है और न ही कभी भूल पाएगा. साउथ अफ्रीका के डरबन में खेले गए पहले ICC T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह ने ऐसा कारनामा किया था, जिसे सुनहरे अक्षरों में क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया गया. युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए थे. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार था, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे.
18वें ओवर में हुआ था विवाद
वो कहावत है न गलती किसी और की और भुगतना किसी और को पड़े.... ऐसा ही कुछ स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ हुआ. दरअसल, इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के उस ऐतिहासिक ओवर से पहले मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर के बाद 171 रन बना लिए थे. क्रीज पर युवराज सिंह और कप्तान एमएस धोनी मौजूद थे और दोनों आखिरी दो ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे.
इसी दौरान युवराज और इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच कुछ कहासुनी हुई. दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी हुई और इस घटना ने युवराज के अंदर का आक्रामक बल्लेबाज और ज्यादा जगा दिया. फिर, 19वां ओवर लेकर आए इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि अगले छह गेंदों में क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा अध्याय लिखा जाने वाला है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.
6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣! ????#OnThisDay in 2007, Yuvraj Singh lit up Durban by becoming the first player to smash six sixes in an over in T20Is ????#TeamIndia | @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/MULtWGN0T4
— BCCI (@BCCI) September 19, 2026
ब्रॉड की 6 गेंदें और युवराज के 6 छक्के
19वें ओवर की पहली गेंद ब्रॉड ने डाली और युवराज ने उसपर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद को भी युवी ने बाउंड्री पार पहुंचाया. अब युवराज लगातार दो छक्के लगा चुके थे. तीसरी गेंद आई और युवराज ने इसे भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। तीन गेंदों में तीन छक्के लग चुके थे. ब्रॉड और इंग्लैंड की टीम दबाव में आ चुकी थी. चौथी गेंद पर ब्रॉड ने गेंद की दिशा और लाइन में बदलाव की कोशिश की, लेकिन युवराज का बल्ला उस दिन कुछ और ही कहानी लिखने वाला था. उन्होंने चौथी गेंद को भी छक्के में बदल दिया.
अब सिर्फ दो गेंदें बाकी थीं और युवराज लगातार चार छक्के लगा चुके थे। पांचवीं गेंद पर उन्होंने जोरदार प्रहार किया और गेंद एक बार फिर दर्शकों के बीच जा पहुंची. पांच गेंदों में पांच छक्के... अब पूरी दुनिया की नजर स्टुअर्ट ब्रॉड की आखिरी गेंद पर टिकी हुई थी. छठी गेंद आई और युवराज ने पूरी ताकत के साथ उसे भी बाउंड्री पार पहुंचा दिया. छह गेंदें, छह छक्के...इसी के साथ युवराज सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
12 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक
उस मुकाबले में युवराज सिंह का कारनामा महज छह छक्कों तक ही नहीं रुका. इस ओवर के दौरान उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था. यह रिकॉर्ड 2023 तक कायम भी रहा. युवी ने उस मैच में सिर्फ 16 गेंदों पर 58 रन ठोके थे. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े थे. उनकी स्ट्राइक रेट 362.50 थी.
फ्लिटॉफ ने ही किया था आउट
मैच में गरदा उड़ाने वाले युवराज सिंह का विकेट आखिरकार उसी गेंदबाज ने लिया, जिससे युवी की बहस हुई थी और वो थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ. मगर, ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि आउट होने से पहले युवराज सिंह अपना काम पूरा कर चुके थे और उनकी ऐतिहासिक पारी क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गई थी.
टीम इंडिया ने 18 रन से जीता था मैच
युवराज की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवी के अलावा, उस मैच में गौतम गंभीर ने 41 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 52 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी. 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए, लेकिन भारत ने मुकाबला 18 रन से जीत लिया.
चार बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए युवराज
एक ओवर में छह छक्के लगाना क्रिकेट का एक दिलचस्प रिकॉर्ड है. युवराज से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर गैरफील्ड सोबर्स और रवि शास्त्री, जबकि वनडे क्रिकेट में हर्शल गिब्स यह कारनामा कर चुके थे. हालांकि, युवराज सिंह इस उपलब्धि को टी20 इंटरनेशनल में हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. मगर, उनके बाद कई खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है.
कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) — 3 मार्च 2021, श्रीलंका के खिलाफ
दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) — 2024, कतर के खिलाफ
डेरियस विसर (समोआ) — 2024, वानुआतु के खिलाफ
कुशल भुर्तेल (नेपाल) — 2026, चीन के खिलाफ
युवराज सिंह ने बताया था कि फ्लिटॉफ ने क्या कहा था?
युवराज सिंह ने खुद उस वाक्ये के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ऐसा क्या कहा था, जिसे सुनकर उन्हें गुस्सा आ गया था.
युवराज के मुताबिक, फ्लिंटॉफ ने उनके शॉट को लेकर ताना मारते हुए कहा था कि यह "बहुत घटिया शॉट". इसके बाद बात और बढ़ गई. युवराज ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने उनसे कहा था "I’m gonna cut your throat off." फिर, युवराज ने इसके फ्लिंटॉफ को अपने हाथ में मौजूद बल्ला दिखाते हुए कहा था कि "तुम इस बल्ले को देख रहे हो? तुम्हें पता है मैं इससे तुम्हें कहां मारने वाला हूं?" इसके बाद अंपायर को दोनों के बीच आना पड़ा.
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम
Jaipur Mayor Election 2026: मेयर की कुर्सी के लिए रिजॉर्ट पॉलिटिक्स! जयपुर में पार्षदों की 'गुप्त शिफ्टिंग'
राजस्थान की राजधानी में मेयर पद को लेकर सियासी ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया है. दरअसल, नामांकन की आखिरी घड़ी में भाजपा खेमे के 84 पार्षदों को देर रात अचानक अजमेर रोड स्थित एक रिसॉर्ट से पुष्कर शिफ्ट कर दिया गया. इसी बीच जयपुर, कोटा और जोधपुर में आज मेयर पद के नामांकन का आखिरी दिन भी है जिससे सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है.
पार्षदों को अचानक पुष्कर क्यों ले जाया गया?
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से मेयर पद पर अपना उम्मीदवार उतारने की रणनीति सामने आने के बाद भाजपा ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया. पार्टी को आशंका थी कि नामांकन से ठीक पहले उसके पार्षदों को तोड़ा या प्रलोभन दिया जा सकता है, इसीलिए एहतियातन उन्हें रातोंरात जयपुर से बाहर पुष्कर भेज दिया गया.
#jaipur
— District Collector & Magistrate, Jaipur (@DcDmJaipur) September 19, 2026
नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की लोक सूचना जारी
19 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सांय 3ः00 बजे के मध्य नामांकन-पत्र किए जा सकेंगे प्रस्तुतhttps://t.co/uIkoqLeUi6@DIPRRajasthan @CeoRajasthan @ECISVEEP @SecRajasthan
क्या भाजपा के पास बहुमत नहीं है, जो इतनी सतर्कता बरती जा रही है?
दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के पास पूरा बहुमत है. जयपुर नगर निगम की 150 वार्ड सीटों में से भाजपा ने अकेले 78 सीटें जीती हैं. इसके बावजूद पार्टी अपने पार्षदों को एक जगह इकट्ठा रखकर एकजुटता बनाए रखने की कोशिश कर रही है, ताकि मेयर पद की दावेदारी को लेकर पार्टी के भीतर की खींचतान का फायदा विपक्ष न उठा सके.
मेयर पद के लिए भाजपा में ही रस्साकशी क्यों चल रही है?
खुद भाजपा के भीतर भी मेयर पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं. पार्टी ने पार्षदों के बीच गुप्त तरीके से रायशुमारी कराई जिसमें हर पार्षद से पर्ची पर अपनी तीन पसंद लिखने को कहा गया. यह प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व और जयपुर के विधायकों की सहमति से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि आम सहमति से नाम तय हो सके.
कांग्रेस का पुलिस को लेकर क्या आरोप है?
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि जिस भी जगह उसने अपने पार्षदों को ठहराया है, वहां पुलिस पहुंचकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. पार्टी का कहना है कि यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है और इसका मकसद कांग्रेस पार्षदों में डर पैदा करना है, ताकि नामांकन प्रक्रिया से पहले उनकी रणनीति कमजोर पड़ जाए.
क्या राजस्थान में 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' का यह कोई नया चलन है?
जानकारी के अनुसार हाल के महीनों में देश के कई राज्यों में मेयर और निकाय चुनावों से पहले पार्षदों को रिसॉर्ट या सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने की परंपरा तेजी से बढ़ी है. पार्टियों को डर रहता है कि आखिरी वक्त पर विरोधी दल पार्षदों को अपने पाले में खींच सकते हैं, इसीलिए यह 'बंदी बनाकर सुरक्षित रखने' वाली रणनीति अब आम होती जा रही है.
#jaipur
— District Collector & Magistrate, Jaipur (@DcDmJaipur) September 18, 2026
नगर निगम जयपुर आम चुनाव 2026 : महापौर एवं उप महापौर निर्वाचन कार्यक्रम जारी
18 सितम्बर से शुरू होगी महापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रियाhttps://t.co/CAYKSlVih1@DIPRRajasthan
आज के नामांकन का पूरा कार्यक्रम क्या है?
जयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होकर आज यानी शनिवार को पूरी होनी है. इसी के साथ कोटा और जोधपुर में भी आज ही मेयर पद के नामांकन का अंतिम दिन है. दिलचस्प बात यह रही कि नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को भाजपा की तरफ से किसी भी दावेदार के प्रतिनिधि ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे कयासों का बाजार और गर्म हो गया.
ये भी जानें
19 सितंबर: नामांकन की अंतिम तारीख
21 सितंबर: नामांकन पत्रों की जांच
22 सितंबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख
25 सितंबर: मेयर पद के लिए मतदान और मतगणना
मेयर पद के लिए मतदान कब होगा?
जयपुर नगर निगम का मेयर चुनाव 25 सितंबर को होने वाला है. यानी नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा आखिरकार किसे अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित करती है.
क्या यह सिर्फ जयपुर तक सीमित मामला है?
राजस्थान में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के बाद प्रदेशभर के कई शहरों में मेयर पद को लेकर इसी तरह की खींचतान देखने को मिल रही है. जयपुर, कोटा और जोधपुर तीनों शहरों में एक साथ नामांकन की आखिरी तारीख होने की वजह से राज्य की सियासत में आज का दिन खासा अहम माना जा रहा है.
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल! उपचुनाव से पहले PMK का बड़ा दांव, क्या रुकेगा 'विजय रथ'?
कौन हैं सुभाष यदुवंश, जिन्हें यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में दी गई ये 'खास' जिम्मेदारी?
'भाभी' बनकर सियासी मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार! प्रशांत किशोर का सीक्रेट प्लान आया सामने
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









