Responsive Scrollable Menu

'वे बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहते थे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उपचुनाव से पहले किस पर साधा निशाना?

Union Minister Giriraj Singh: बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव से पहले बयानबाजी की राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को चुनाव से पहले ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाया. 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कि उनके प्रशासन ने राज्य के लोगों को बेलगाम अपराध और जबरन वसूली से परेशान कर दिया है, और दावा किया कि सत्ताधारी सरकार बंगाल को "बांग्लादेश" में बदलना चाहती है. पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल के बारे में पटना में एएनआई से बात करते हुए, सिंह ने जोर देकर कहा कि मतदाता अब भय से मुक्ति चाहते हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को एक विकल्प प्रदान करने का श्रेय दिया.

ममता राज में घुटता था जनता का दम

सिंह ने कहा कि क्या कहा जाए? चाहे कोई पार्टी चुनाव लड़े या निर्दलीय उम्मीदवार, वहां की जनता अपना वोट जरूर डालेगी.  वहां के लोग अब खुलकर सांस ले रहे हैं. ममता बनर्जी के शासनकाल में जनता का दम घुट रहा था. वहां अपराध और जबरन वसूली का बोलबाला था. लोग डरे हुए थे, सहमे हुए थे और बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहते थे. आज सुवेंदु अधिकारी जी ने ताजी हवा के लिए एक खुला 'राम राज्य' स्थापित किया है. 

Continue reading on the app

19 साल हुए पूरे... आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए फ्लिंटॉफ ने क्या कहकर खौलाया था खून

On This Day: 19 सितंबर 2007... ये दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास की उन तारीखों में शामिल है, जिसे न तो आज तक कोई क्रिकेट फैन भूल पाया है और न ही कभी भूल पाएगा. साउथ अफ्रीका के डरबन में खेले गए पहले ICC T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह ने ऐसा कारनामा किया था, जिसे सुनहरे अक्षरों में क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया गया. युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए थे. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार था, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे.

18वें ओवर में हुआ था विवाद

वो कहावत है न गलती किसी और की और भुगतना किसी और को पड़े.... ऐसा ही कुछ स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ हुआ. दरअसल, इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के उस ऐतिहासिक ओवर से पहले मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर के बाद 171 रन बना लिए थे. क्रीज पर युवराज सिंह और कप्तान एमएस धोनी मौजूद थे और दोनों आखिरी दो ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे.

इसी दौरान युवराज और इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच कुछ कहासुनी हुई. दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी हुई और इस घटना ने युवराज के अंदर का आक्रामक बल्लेबाज और ज्यादा जगा दिया. फिर, 19वां ओवर लेकर आए इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि अगले छह गेंदों में क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा अध्याय लिखा जाने वाला है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

ब्रॉड की 6 गेंदें और युवराज के 6 छक्के

19वें ओवर की पहली गेंद ब्रॉड ने डाली और युवराज ने उसपर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद को भी युवी ने बाउंड्री पार पहुंचाया. अब युवराज लगातार दो छक्के लगा चुके थे. तीसरी गेंद आई और युवराज ने इसे भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। तीन गेंदों में तीन छक्के लग चुके थे. ब्रॉड और इंग्लैंड की टीम दबाव में आ चुकी थी. चौथी गेंद पर ब्रॉड ने गेंद की दिशा और लाइन में बदलाव की कोशिश की, लेकिन युवराज का बल्ला उस दिन कुछ और ही कहानी लिखने वाला था. उन्होंने चौथी गेंद को भी छक्के में बदल दिया. 

अब सिर्फ दो गेंदें बाकी थीं और युवराज लगातार चार छक्के लगा चुके थे। पांचवीं गेंद पर उन्होंने जोरदार प्रहार किया और गेंद एक बार फिर दर्शकों के बीच जा पहुंची. पांच गेंदों में पांच छक्के... अब पूरी दुनिया की नजर स्टुअर्ट ब्रॉड की आखिरी गेंद पर टिकी हुई थी. छठी गेंद आई और युवराज ने पूरी ताकत के साथ उसे भी बाउंड्री पार पहुंचा दिया. छह गेंदें, छह छक्के...इसी के साथ युवराज सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

12 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

उस मुकाबले में युवराज सिंह का कारनामा महज छह छक्कों तक ही नहीं रुका. इस ओवर के दौरान उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था. यह रिकॉर्ड 2023 तक कायम भी रहा. युवी ने उस मैच में सिर्फ 16 गेंदों पर 58 रन ठोके थे. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े थे. उनकी स्ट्राइक रेट 362.50 थी.

फ्लिटॉफ ने ही किया था आउट

मैच में गरदा उड़ाने वाले युवराज सिंह का विकेट आखिरकार उसी गेंदबाज ने लिया, जिससे युवी की बहस हुई थी और वो थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ. मगर, ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि आउट होने से पहले युवराज सिंह अपना काम पूरा कर चुके थे और उनकी ऐतिहासिक पारी क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गई थी.

टीम इंडिया ने 18 रन से जीता था मैच

युवराज की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवी के अलावा, उस मैच में गौतम गंभीर ने 41 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 52 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी. 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए, लेकिन भारत ने मुकाबला 18 रन से जीत लिया.

चार बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए युवराज

एक ओवर में छह छक्के लगाना क्रिकेट का एक दिलचस्प रिकॉर्ड है. युवराज से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर गैरफील्ड सोबर्स और रवि शास्त्री, जबकि वनडे क्रिकेट में हर्शल गिब्स यह कारनामा कर चुके थे. हालांकि, युवराज सिंह इस उपलब्धि को टी20 इंटरनेशनल में हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. मगर, उनके बाद कई खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है. 

कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) — 3 मार्च 2021, श्रीलंका के खिलाफ

दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) — 2024, कतर के खिलाफ

डेरियस विसर (समोआ) — 2024, वानुआतु के खिलाफ

कुशल भुर्तेल (नेपाल) — 2026, चीन के खिलाफ

युवराज सिंह ने बताया था कि फ्लिटॉफ ने क्या कहा था?

युवराज सिंह ने खुद उस वाक्ये के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ऐसा क्या कहा था, जिसे सुनकर उन्हें गुस्सा आ गया था.

युवराज के मुताबिक, फ्लिंटॉफ ने उनके शॉट को लेकर ताना मारते हुए कहा था कि यह "बहुत घटिया शॉट". इसके बाद बात और बढ़ गई.  युवराज ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने उनसे कहा था "I’m gonna cut your throat off." फिर, युवराज ने इसके फ्लिंटॉफ को अपने हाथ में मौजूद बल्ला दिखाते हुए कहा था कि "तुम इस बल्ले को देख रहे हो? तुम्हें पता है मैं इससे तुम्हें कहां मारने वाला हूं?" इसके बाद अंपायर को दोनों के बीच आना पड़ा.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हॉकी में गोल्ड मेडल और ओलंपिक टिकट पर भारत की नजर, मेंस और विमेंस टीम रविवार को होंगी एक्शन में

Asian Games 2026 hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमें रविवार से अपने अभियान का आगाज करेंगी. गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में महिला टीम का सामना उज्बेकिस्तान से और पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीमों की नजरें देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. Sat, 19 Sep 2026 16:51:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War : सऊदी-हूती जंग की आड़ में ट्रंप का हथियारों का खेल! | Saudi-Houthi War | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:45:35+00:00

5 छात्रों को कुचल कर भागा कार वाला | #noida #viralvideo #caraccident #roadaccdient #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers