Trump Tariff Shock: 100% टैरिफ के खतरे से कैसे बचेगा भारत? सामने आए 7 बड़े मास्टरप्लान
India Russia Oil Imports: रूस से सस्ता तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इस बड़े आर्थिक झटके से बचने के लिए भारत ने ट्रेड डील, आयात बढ़ाने और ग्लोबल मार्केट में डायवर्सिफिकेशन जैसे 7 तगड़े मास्टरप्लान तैयार किए हैं।
Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके एक कथित साथी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश का मूल निवासी रेड्डी बेंगलुरु में पला-बढ़ा था और वह कुछ महीने पहले लंदन से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर लौटा था तथा उसने हाल में व्हाइटफील्ड की एक निजी कंपनी के वित्त विभाग में नौकरी शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेड्डी ने 16 सितंबर को येलहंका के विनायकनगर से लड़के का कथित तौर पर अपहरण किया और वह उसे बगलूर के पास एक निर्माण स्थल पर ले गया जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि रेड्डी ने लड़के के माता-पिता से फिरौती मांगने और उस रकम से अपना कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर की रात रेड्डी और उसके साथी ने पटाखे खरीदने जाने के बहाने लड़के को कार में बैठाया। उन्होंने लड़के से यह भी कहा कि वे उसे कार चलाने का मौका देंगे, जिसके बाद वह उनके साथ चला गया। उसने बताया कि दोनों आरोपी लड़के को बगलूर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए।
इसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें लड़के पर दबाव बनाकर उससे अपने पिता से फिरौती देने की अपील कराई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़के के सिर और शरीर पर पट्टियां बांध दीं ताकि ऐसा लगे कि उसकी पिटाई की गई है। वीडियो में लड़के से अपने पिता से यह कहने को कहा गया कि वे फिरौती की रकम दें, अन्यथा अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर देंगे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की योजना अगले दिन यह वीडियो लड़के के परिवार को भेजने की थी लेकिन उनकी बात मानने के बावजूद आरोपियों ने लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि रेड्डी और उसके साथी ने पेड़ की एक डाल से लड़के के सिर पर कथित तौर पर वार किया और बाद में खोखली ईंट से उसके सिर के पिछले हिस्से पर हमला किया। अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी।
आरोपियों को कथित तौर पर डर था कि लड़के को छोड़ने पर उनकी पहचान उजागर हो जाएगी। हत्या के बाद आरोपियों ने लड़के के शव को कथित तौर पर कार की डिक्की में रखा और वे वहां से चले गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से लौटते समय रेड्डी शराब के नशे में था।
कार ने हुनसमरनहल्ली के पास कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी और वहां से गुजर रहे लोगों ने कार को रोककर रेड्डी से पूछताछ की तथा कार की जांच करने पर उन्हें डिक्की में लड़के का शव मिला। पुलिस के अनुसार, रेड्डी ने उन लोगों से कहा कि लड़का दुर्घटना का शिकार हो गया है और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। हालांकि, लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
पुलिस ने बताया कि चिक्काजाला थाने में अपहरण और हत्या से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








