Responsive Scrollable Menu

DUSU Election Result 2026: कौन बनेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का अध्यक्ष? ABVP-NSUI के बीच फाइट; विजय जुलूस पर रोक

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है. जानिए कौन जीतेगा अध्यक्ष पद और क्या हैं ताजा अपडेट. विजय जुलूस पर लगी रोक.

The post DUSU Election Result 2026: कौन बनेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का अध्यक्ष? ABVP-NSUI के बीच फाइट; विजय जुलूस पर रोक appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर जरूर पढ़ें राधा रानी की यह पौराणिक कथा, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा!

Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी का दिन राधा रानी के भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा के बाद राधा रानी की व्रत कथा का पाठ या श्रवण करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम प्रिय शक्ति और महालक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। राधा अष्टमी की पौराणिक कथा में उनके गोलोक से पृथ्वी पर प्रकट होने का प्रसंग मिलता है।

कैसे हुआ राधा रानी का प्राकट्य?
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गोलोक धाम में राधा रानी और श्रीदामा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद श्रीदामा ने राधा जी को पृथ्वी पर जन्म लेने का श्राप दिया। इसके जवाब में राधा जी ने भी श्रीदामा को शंखचूड़ नामक राक्षस के रूप में जन्म लेने का श्राप दिया।

इसके बाद जब भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया, तब महालक्ष्मी ने भी राधा रानी के रूप में धरती पर प्रकट होने का निर्णय लिया।

कथा के मुताबिक, ब्रज के राजा वृषभानु एक दिन यमुना के किनारे यज्ञ के लिए भूमि तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक स्वर्ण कमल पर एक दिव्य कन्या दिखाई दी। राजा वृषभानु उस कन्या को अपने घर ले आए और अपनी पुत्री के रूप में उनका पालन-पोषण करने लगे। माता कीर्ति भी बालिका को देखकर बेहद प्रसन्न हुईं।

जन्म के समय राधा रानी ने क्यों बंद रखी थीं आंखें?
राधा रानी के प्राकट्य से जुड़ी कथा का एक प्रसंग बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि जन्म के समय राधा रानी ने अपनी आंखें नहीं खोली थीं।

जब बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण उनके पालने के पास पहुंचे और राधा रानी के चरण स्पर्श किए, तब उन्होंने अपनी आंखें खोलीं। कथा के अनुसार, आंखें खोलने के बाद राधा रानी ने सबसे पहले अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसी कारण राधा अष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की संयुक्त पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है।

राधा अष्टमी पर ऐसे करें पूजा
स्नान और संकल्प: सुबह स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल पर राधा-कृष्ण का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

स्थापना और श्रृंगार: पूजा की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके बाद राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण अर्पित करें।

भोग लगाएं: पूजा में राधा रानी को माखन-मिश्री, खीर, मालपुआ और धनिया पंजीरी का भोग लगाया जा सकता है। मान्यता के अनुसार भोग में तुलसी दल भी शामिल किया जाता है।

व्रत कथा और आरती: पूजा के दौरान राधा अष्टमी की व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें। इसके बाद राधा-कृष्ण की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।

ध्यान दें: पूजा की विधि, व्रत और धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग परंपराओं में कुछ भिन्न हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Viral Video : अस्पताल अंधेरे में, दवा टॉर्च से! | #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T23:10:34+00:00

CM Suvendu Adhikari Dancing : भक्ति में डूबे CM सुवेंदु अधिकारी | #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T23:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers