Best Scooter: कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाले 5 स्कूटर, जानें कौन सा है बेस्ट
Best Scooter: भारत में स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। शहरों में रोजाना ऑफिस आने-जाने, घर के जरूरी कामों के साथ-साथ डिलीवरी और बाइक-टैक्सी जैसे कामों के लिए भी स्कूटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कम कीमत, आसान राइडिंग और बेहतर माइलेज की वजह से स्कूटर्स ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप भी नया स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी प्राथमिकता ज्यादा माइलेज है, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको 2026 में उपलब्ध 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका दावा किया गया माइलेज काफी अच्छा है।
यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड
यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड इस सूची में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपये है। इसमें 125 सीसी का इंजन मिलता है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड स्मार्ट मोटर जेनरेटर के साथ जोड़ा गया है।
यह इंजन 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार, इसका एआरएआई माइलेज 71.33 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड
यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड भी बेहतर माइलेज देने वाले स्कूटर्स में शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 78,980 रुपये है। इसमें 125 सीसी का इंजन दिया गया है, जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड स्मार्ट मोटर जेनरेटर मिलता है।
यह इंजन 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जबकि इसका एआरएआई माइलेज 68.75 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
टीवीएस जुपिटर 110
टीवीएस जुपिटर 110 भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,625 रुपये है। इसमें 113.3 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 9.8 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
स्कूटर में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका एआरएआई माइलेज 61.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
हीरो डेस्टिनी 125
हीरो डेस्टिनी 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,465 रुपये है। इसमें 124.6 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9 बीएचपी की पावर और 10.4 एनएम का टॉर्क देता है।
इस स्कूटर में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। माइलेज की बात करें तो इसका एआरएआई माइलेज करीब 59 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 इस सूची में सबसे महंगा स्कूटर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है। इसमें 124 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.42 पीएस की पावर और 10.2 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
बर्गमैन स्ट्रीट 125 में 24.6 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका एआरएआई माइलेज 58.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
मॉडल एआरएआई माइलेज शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत
यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड 71.33 किमी/लीटर तक 79,880 रुपये
यामाहा फासिनो 125 एफआई हाइब्रिड 68.75 किमी/लीटर तक 78,980 रुपये
टीवीएस जुपिटर 110 61.2 किमी/लीटर तक 75,625 रुपये
हीरो डेस्टिनी 125 59 किमी/लीटर तक 82,465 रुपये
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 58.5 किमी/लीटर तक 1.03 लाख रुपये
कौन सा स्कूटर बेहतर?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता माइलेज है, तो यामाहा रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड इस सूची में सबसे आगे है। वहीं, कम शुरुआती कीमत और अच्छे माइलेज के साथ टीवीएस जुपिटर 110 भी एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। दूसरी ओर, प्रीमियम डिजाइन और ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले ग्राहक सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 पर विचार कर सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
Radha Ashtami Vrat Katha: श्रीदामा ने क्यों दिया था राधा रानी को पृथ्वी पर जन्म लेने का शाप? जानें पौराणिक कथा में छिपा रहस्य
**Radha Ashtami Vrat Katha:** राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के पृथ्वी पर प्राकट्य से जुड़ी इस कथा का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है. कथा के अनुसार, श्रीदामा के शाप के कारण राधा रानी को पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा. जानें राधा रानी के जन्म और श्रीदामा के शाप की पूरी कहानी.
The post Radha Ashtami Vrat Katha: श्रीदामा ने क्यों दिया था राधा रानी को पृथ्वी पर जन्म लेने का शाप? जानें पौराणिक कथा में छिपा रहस्य appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









