DUSU Election Results Live Updates: NSUI या ABVP... कौन कितनी सीटों पर मारेगा बाजी, DU में डूसू काउंटिंग जारी
DUSU Election Results Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस बार 1.51 लाख से ज्यादा छात्र मतदान के लिए पात्र थे, लेकिन कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था.
अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी समेत कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं. अब मतगणना के साथ ही यह साफ होगा कि चार केंद्रीय पदों पर किसे जीत मिलती है.
कॉलेज चुनावों में ABVP के जीत के दावे
DUSU के केंद्रीय पदों की गिनती शुरू होने से पहले ABVP ने कई कॉलेजों में जीत का दावा किया है. संगठन के मुताबिक, भारती कॉलेज में उसके उम्मीदवारों ने सभी आठ पदों पर जीत हासिल की है. ABVP ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स और अदिति महाविद्यालय समेत कुछ अन्य कॉलेजों में भी क्लीन स्वीप का दावा किया है. चुनाव के दौरान ABVP ने फर्जी आईडी के जरिए मतदान की कोशिश का आरोप भी लगाया. संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.
NSUI उम्मीदवार ने जताया भरोसा
मतदान खत्म होने के बाद NSUI के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने चुनाव के लिए पूरी मेहनत की है. मीणा ने यह भी दावा किया कि उनके अभियान को मिल रहे समर्थन से ABVP चिंतित है.
छात्रों की सुरक्षा को मुद्दा बना रहे यश डबास
ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने छात्रों की सुरक्षा और हॉस्टल से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया. डबास के मुताबिक, सभी हॉस्टल और PG का सुरक्षा ऑडिट, कॉलेजों में नए गर्ल्स हॉस्टल और PG व हॉस्टल के लिए हेल्पलाइन शुरू करना उनके प्रमुख मुद्दे हैं. उन्होंने सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने की घटना का भी जिक्र किया. डबास ने कहा कि ABVP इस मामले को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी.
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से मैदान पर लौटेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम
Virat Kohli Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसलिए अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे. क्रिकेट फैंस पिछले कई महीनों से इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर, अच्छी खबर ये है कि जल्द ही आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है. चूंकि, टीम इंडिया इसी महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. तो आइए आपको बताते हैं कि रोहित-विराट कब से एक्शन में दिखेंगे...
रोहित शर्मा और विराट कोहली 27 सितंबर से एक्शन में आएंगे नजर
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में दिखेंगे. नतीजन, रोहित और विराट 27 सितंबर से एक्शन में नजर आने वाले हैं.
The return of Ro-Ko ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 18, 2026
KL Rahul in as vice-captain ✅
Dhruv Jurel's selection ✅
Parthiv Patel reacts to #TeamIndia ODI squad selection! #INDvWI 1st ODI ???? SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/PrrZhVbom4
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 2,261 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 157* रन रहा है.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2026 की वनडे सीरीज के सभी मैच भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोस्टार ने भारत के घरेलू सीजन के लिए वेस्टइंडीज सीरीज समेत मुकाबलों को जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध कराने की पुष्टि की है. तीनों मैच दोपहर 2 बजे IST से शुरू होंगे. यानी मोबाइल पर जियोहॉटस्टार और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के जरिए आप टीम इंडिया के सभी मुकाबले लाइव देख सकेंगे.
Dominating the 50-over format! ????????????#ViratKohli and #RohitSharma stand as the top 2 active run-scorers in ODI cricket! ????#INDvWI 1st ODI ???? SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/NjSRO8fDwm
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 18, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकडे़
रोहित शर्मा ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 1,601 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं. उनके नाम इस दौरान 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 162 रन है. हिटमैन के पास अब इस सीरीज में भी धमाल मचाने का मौका होगा.
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
???? News ????#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
नोट कर लें पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 27 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI | दोपहर 2:00 बजे | तिरुवनंतपुरम |
| 30 सितंबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI | दोपहर 2:00 बजे | गुवाहाटी |
| 3 अक्टूबर 2026 | ???????? भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd ODI | दोपहर 2:00 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें: Asian Games Day-1 Schedule : एशियन गेम्स में पहले दिन भारत किन मैचों में लेगा हिस्सा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











