Responsive Scrollable Menu

20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर:वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में हुई हैं। रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित होगा। मोदी नए चुने कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। नवनियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों में शामिल होंगे। यह 20वां रोजगार मेला होगा। इसके बाद अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके होंगे। इन विभागों में मिला जॉब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के मुताबिक, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में काम शुरू करेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर उसके लगातार फोकस को दिखाता है। इसका उद्देश्य देश की विकास यात्रा में युवाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था। 19वां रोजगार मेला: PM ने कहा था- युवा देश की विकास यात्रा में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे।पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने की आत्महत्या:एग्जाम में ChatGPT इस्तेमाल करता पकड़ा गया था; 2026 में कॉलेज में सुसाइड का तीसरा मामला; कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

IIT बॉम्बे के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने शुक्रवार शाम आत्महत्या कर ली। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ता था। इससे पहले, वह दिन में एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक, उसने क्वेश्चन पेपर ChatGPT पर अपलोड किया था। IIT बॉम्बे का दावा है कि इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना के बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया था, जहां बाद में शाम को वह मृत मिला। 2026 में ये IIT बॉम्बे के कैम्पस में सुसाइड का तीसरा मामला है। IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन की तस्वीरें… 2026 में सुसाइड के 3 मामले फरवरी 2026: हॉस्टल 4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया। जुलाई 2026: नया सेमेस्टर शुरू होते ही हॉस्टल 4 में 20 वर्षीय बी.टेक सेकेंड ईयर छात्र ने जान दे दी। 18 सितंबर 2026: पवई कैंपस में परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र से बात कर समझाया गया था IIT बॉम्बे के अनुसार, प्रशिक्षक और विभागाध्यक्ष ने छात्र से इस मामले पर बात की थी। दोनों ने उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना से उसके अकादमिक करियर पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। बाद में शाम को वह कमरे में मृत मिला। IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया। संस्थान ने कहा कि वह छात्र के दोस्तों, सहपाठियों, फैकल्टी सदस्यों और घटना से प्रभावित अन्य लोगों को मदद दे रहा है। संस्थान ने कहा, “मौत से जुड़ी परिस्थितियों की उचित अधिकारी जांच कर रहे हैं।”

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

Trump bans CNN and Politico from White House for reporting "lies about administration" | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:29:57+00:00

UPI Charges : UPI पेमेंट पर आई बड़ी खबर! | UPI Charges | UPI Payment News | Paytm #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers