Ayodhya News : 20 कमरे होंगे, ठहरेंगे रामनगरी आने वाले...अमिताभ बच्चन अयोध्या में कहां बनवाने जा रहे अपने पिता के नाम की धर्मशाला?
Amitabh Bachchan Ayodhya : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर अयोध्या में धर्मशाला बनवाने जा रहे हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृत कराने के लिए अप्लाई कर दिया गया है. अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के दशरथ पथ पर एक जमीन खरीदी है. इसी जमीन पर अब हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला आकार लेगी. इसमें अयोध्या आने वालों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि आपत्ति सुनवाई की प्रक्रिया के तहत आवेदन को अखबारों में प्रकाशित कराया गया है. निर्धारित समय पूरा होने के बाद इसकी जांच की जाएगी. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से यहां धर्मशालाओं और ठहरने की सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ी है.
Ramayana Cast: रणबीर की 'रामायण' में कौन बने भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण, एक को बजरंग बली के चमत्कार से मिला रोल
Ramayana Cast: रणबीर कपूर की रामायण में कास्टिंग से अब धीरे धीरे खुलासा होने लगा है. अब राम के भाई भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण के किरदारों से बड़ी जानकारी सामने आई है. एक्टर्स ने बताया कि उन्हें कैसे नितेश तिवारी की फिल्म में रोल मिला.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









