वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे युवा प्लेयर्स भिड़ेंगे:गुकेश 20 तो सिंदारोव 19 साल के; 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक जेनेवा में मुकाबला होगा
गुकेश और सिंदारोव के बीच चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह फाइनल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के बीच होगा। गुकेश मई में 20 साल के हो गए हैं, जबकि सिंदरोव 19 साल के हैं। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने 2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच मुकाबला 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में खेला जाएगा। जेनेवा में होगा मुकाबला चैंपियनशिप का आयोजन जेनेवा के कोलोग्नी स्थित फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में होगा। 22 नवंबर को मीडिया डे और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। 24 नवंबर से क्लासिकल गेम पहला क्लासिकल गेम 24 नवंबर को खेला जाएगा। आखिरी निर्धारित क्लासिकल गेम 11 दिसंबर को होगा। जरूरत पड़ने पर 12 दिसंबर को टाईब्रेक मुकाबले खेले जाएंगे। गुकेश पहली बार खिताब बचाने उतरेंगे गुकेश ने दिसंबर 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। वह 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। जेनेवा में वह पहली बार अपने खिताब का बचाव करेंगे। सिंदारोव ने 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर चुनौती पेश की है। इससे पहले वह 2025 FIDE वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले उज्बेकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। 14 क्लासिकल गेम, 7.5 अंक पर जीत मुकाबले में अधिकतम 14 क्लासिकल गेम खेले जाएंगे। जो खिलाड़ी पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वह मैच और खिताब जीत जाएगा। जीत पर एक अंक और ड्रॉ पर आधा अंक मिलेगा। पहली 40 चालों के लिए हर खिलाड़ी को 120 मिनट मिलेंगे। इसके बाद 30 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। 41वीं चाल से हर चाल पर 30 सेकंड का इंक्रीमेंट मिलेगा। ब्लैक की 40वीं चाल पूरी होने से पहले खिलाड़ी ड्रॉ का प्रस्ताव नहीं दे सकेंगे। अगर 14 गेम के बाद स्कोर 7-7 रहा, तो 12 दिसंबर को टाई-ब्रेक से विजेता तय होगा। इसकी शुरुआत 15 मिनट के चार गेम से होगी। जरूरत पड़ने पर 10 मिनट और फिर तीन मिनट के छोटे गेम खेले जाएंगे। कुल 25 लाख डॉलर की इनामी राशि चैंपियनशिप का कुल प्राइज फंड 25 लाख डॉलर है। हर जीत पर खिलाड़ी को 2 लाख डॉलर मिलेंगे। बची हुई राशि दोनों खिलाड़ियों में बराबर बांटी जाएगी। अगर मैच 7.5-6.5 या 8-6 के स्कोर से खत्म होता है, तो विजेता को 13 लाख डॉलर और उपविजेता को 12 लाख डॉलर मिलेंगे। टाई-ब्रेक से फैसला होने पर भी यही बंटवारा रहेगा। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर
चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब और वहाब हटाए जा सकते हैं, इंग्लैंड से टेस्ट में क्लीन स्वीप का असर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद बड़े बदलाव में जुट गया है। बोर्ड 7 खिलाड़ी और चीफ कोच सरफराज अहमद को सीरीज के बीच में ही हटा चुका है। अब सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद भी हटाए जा सकते हैं। PTI सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी बदलावों को लेकर अपने सहयोगियों और PCB गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। विमेंस टीम के मेंटॉर वहाब रियाज को भी कोचिंग स्टाफ से हटाया जा सकता है। वहाब पर फैसला जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद लिया जा सकता है। आकिब पर विवादित फैसलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले दो साल में टीम चयन, कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव में सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद की भूमिका रही। इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के बीच में भी उनके इशारे पर बदलाव हुए। इन सबसे आकिब पर सवाल उठने लगे हैं। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड किसी और को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। माइक हेसन संभाल सकते हैं टेस्ट टीम सरफराज अहमद को हटाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के माइक हेसन पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कोच बनने की रेस में आगे चल रहे हैं। वे अभी वनडे और टी-20 टीम के कोच हैं। हालांकि, वे रेड-बॉल क्रिकेट में सुधार के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं। उन्होंने अपने फैसलों में बाहरी दखल नहीं होने की शर्त रखी है, जिसे मानना बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। विदेशी कोच से भी बातचीत सूत्रों के अनुसार, PCB वहाब रियाज और मौजूदा कोचिंग स्टाफ की जगह कुछ विदेशी कोच से भी बातचीत कर रहा है। बोर्ड सपोर्ट स्टाफ को ज्यादा पेशेवर बनाने की दिशा में काम करना चाहता है। इंग्लैंड दौरे के बीच ही बदलाव शुरू हो गए थे PCB ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरा टेस्ट हारने के बाद सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल थे। बॉलिंग कोच भी बदले गए बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया था। उनकी जगह माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। ---------------------------------------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे। वह जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए खेलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








