मन्नत बेचने की बात पर शाहरुख बोले:नई गैलरी से अब और भी चमकूंगा, ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली, 24 दिसंबर को आएगी फिल्म
शाहरुख खान ने मंगलवार को #AskSRK सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने 300 करोड़ रुपए की कीमत वाले अपने घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और नई गैलरी को लेकर अपडेट दिया। एक फैन ने मजाक में मन्नत बेचने की बात कही तो शाहरुख ने कहा कि नई गैलरी बन रही है और अब वह वहीं से फैंस को नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म की और बताया कि फिल्म 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आएगी। फैन ने कहा- मन्नत बेच दीजिए, शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर #AskSRK सेशन किया। एक फैन ने उनकी चर्चित बालकनी को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर वह वहां आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर रहे हैं तो मन्नत बेच देनी चाहिए। शाहरुख के जन्मदिन और दूसरे खास मौकों पर फैंस उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में जुटते हैं। अभिनेता भी मन्नत की बालकनी से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे हैं। बोले- नई गैलरी बना रहा हूं, अब और भी चमकूंगा फैन के कमेंट पर शाहरुख ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मन्नत में नई गैलरी बनवा रहे हैं और अब उसी गैलरी से फैंस को नजर आएंगे। शाहरुख ने लिखा, ‘अब नई गैलरी बना रहा हूं ना तो और भी चमकूंगा नई गैलरी पर। साथ ही, उम्मीद है कि मेरे पास पकड़ने के लिए कुछ सहारा भी होगा।’ रेनोवेशन के चलते 60वें जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आए थे मन्नत में लंबे समय से रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख अपने 60वें जन्मदिन पर घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फैंस से माफी भी मांगी थी। अभिनेता के मुताबिक, रेनोवेशन के दौरान उनके लिए नई गैलरी तैयार की जा रही है। ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली, 24 दिसंबर को आएगी फिल्म #AskSRK सेशन में शाहरुख ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को ही रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक फैन ने फिल्म के ट्रेलर और दूसरे अपडेट्स को लेकर सवाल किया तो शाहरुख ने कहा कि फिल्म की रिलीज में करीब 100 दिन बाकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़े सभी जरूरी अपडेट 24 दिसंबर से पहले सामने आएंगे। बोले- सिद्धार्थ आनंद फिल्म को बेहतरीन बनाने में लगे हैं शाहरुख ने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि टीम फिल्म को बेहतर बनाने के लिए समय ले रही है। उनका कहना था कि वे ऐसा काम करना चाहते हैं जिसे देखकर दर्शकों को खुशी हो और उन्हें ‘किंग’ पर गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ बातचीत होगी, ट्रेलर बाद में आएगा। यानी फैंस को फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। ‘किंग’ में नजर आएंगे ये कलाकार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, राघव जुयाल और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स कर रहे हैं। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिटायरमेंट की खबरों पर बोले अमिताभ बच्चन:'टाइम टू रिटायर' का मतलब सोने जाना था; जो बोला नहीं वो भी छप गया
एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम से रिटायरमेंट लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखी एक बात का मीडिया में गलत मतलब निकाले जाने पर अमिताभ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ किया कि ब्लॉग में लिखे अंग्रेजी वाक्य 'टाइम टू रिटायर' का मतलब देर रात सोने जाना था, न कि एक्टिंग से संन्यास लेना। अमिताभ ने मीडिया में सबसे पहले खबर देने की होड़ और बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर भी तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 'टाइम टू रिटायर' का मतलब सोने जाना था, काम छोड़ना नहीं अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद मीडिया में उनके काम से दूरी बनाने और रिटायरमेंट लेने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, "जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।" उन्होंने बताया कि ब्लॉग के अंत में उन्होंने देर रात होने के कारण सोने जाने के संदर्भ में लिखा था कि अब सोने का समय हो गया है। लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और काम से संन्यास की खबरें चला दीं। 'अटेंशन पाने के लिए बात का गलत मतलब निकाला जाता है' अमिताभ ने खबरों में सबसे पहले बनने की होड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि ध्यान और पैसा पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को अनदेखा कर दिया जाता है। उन्होंने लिखा, "लोग सबसे पहले आने की बेचैनी में बात का गलत मतलब निकालते हैं, भले ही खबर देने वालों को भाषा की सही समझ न हो। इसे सच दिखाने के लिए फालतू बातें जोड़ दी जाती हैं। जब कंटेंट खरीदा हुआ होता है, तो उसकी लागत वसूलनी ही पड़ती है। यह बिजनेस है और सच्चाई को किनारे कर दिया जाता है।" लिखा- जो नहीं बोला था वो भी छप गया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस विषय में दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जो बोला था छप गया, जो नहीं बोला था वो भी छप गया! बोलो?" वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते और अपनी मनगढ़ंत समझ को छापकर समझाने लगते हैं।" अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में मजाकिया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ब्लॉग को तोड़-मरोड़कर क्या बनाया जाएगा। पोस्ट के बाद आईं रिटायरमेंट की खबरें दरअसल अमिताभ ने अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि अब उनके लिए टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है। उनके एक पोस्ट के बाद से ही उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने जीवन के बेहद दुखद और गंभीर व्यक्तिगत किस्से सुनाते हैं। अमिताभ के मुताबिक, एक होस्ट के रूप में उन गहरी भावनाओं को संभालते हुए शो को आगे जारी रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ये खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









