Responsive Scrollable Menu

रिटायरमेंट की खबरों पर बोले अमिताभ बच्चन:'टाइम टू रिटायर' का मतलब सोने जाना था; जो बोला नहीं वो भी छप गया

एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम से रिटायरमेंट लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखी एक बात का मीडिया में गलत मतलब निकाले जाने पर अमिताभ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ किया कि ब्लॉग में लिखे अंग्रेजी वाक्य 'टाइम टू रिटायर' का मतलब देर रात सोने जाना था, न कि एक्टिंग से संन्यास लेना। अमिताभ ने मीडिया में सबसे पहले खबर देने की होड़ और बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर भी तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 'टाइम टू रिटायर' का मतलब सोने जाना था, काम छोड़ना नहीं अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद मीडिया में उनके काम से दूरी बनाने और रिटायरमेंट लेने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, "जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।" उन्होंने बताया कि ब्लॉग के अंत में उन्होंने देर रात होने के कारण सोने जाने के संदर्भ में लिखा था कि अब सोने का समय हो गया है। लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और काम से संन्यास की खबरें चला दीं। 'अटेंशन पाने के लिए बात का गलत मतलब निकाला जाता है' अमिताभ ने खबरों में सबसे पहले बनने की होड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि ध्यान और पैसा पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को अनदेखा कर दिया जाता है। उन्होंने लिखा, "लोग सबसे पहले आने की बेचैनी में बात का गलत मतलब निकालते हैं, भले ही खबर देने वालों को भाषा की सही समझ न हो। इसे सच दिखाने के लिए फालतू बातें जोड़ दी जाती हैं। जब कंटेंट खरीदा हुआ होता है, तो उसकी लागत वसूलनी ही पड़ती है। यह बिजनेस है और सच्चाई को किनारे कर दिया जाता है।" लिखा- जो नहीं बोला था वो भी छप गया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस विषय में दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जो बोला था छप गया, जो नहीं बोला था वो भी छप गया! बोलो?" वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते और अपनी मनगढ़ंत समझ को छापकर समझाने लगते हैं।" अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में मजाकिया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ब्लॉग को तोड़-मरोड़कर क्या बनाया जाएगा। पोस्ट के बाद आईं रिटायरमेंट की खबरें दरअसल अमिताभ ने अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि अब उनके लिए टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है। उनके एक पोस्ट के बाद से ही उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने जीवन के बेहद दुखद और गंभीर व्यक्तिगत किस्से सुनाते हैं। अमिताभ के मुताबिक, एक होस्ट के रूप में उन गहरी भावनाओं को संभालते हुए शो को आगे जारी रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ये खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

हनुमान अंश मेकर्स की अगली फिल्म राम बोला पर विवाद:एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस, फिल्म एसोसिएशन ने बताया किसने करवाया रजिस्ट्रेशन

फिल्म हनुमान अंश डायरेक्ट करने वाले डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगली फिल्म राम बोला की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी, लेकिन इसी दिन, इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई, जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच एसोसिएशन ने बताया है कि टाइटल किसके नाम रजिस्टर है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ राम बोला अनाउंस की। इसी समय डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी फिल्म राम बोला की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे, जबकि मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी इसे प्रोड्यूस करेंगी। एक ही टाइटल और एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस होने पर विवाद हो गया। इस विवाद पर महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि फिल्म राम बोला का टाइटल डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर है। वह कुछ समय पहले महावीर जैन के पास इस फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म की घोषणा करने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने महावीर जैन से इस फिल्म पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद इस फिल्म पर अधिकार जताते हुए इसकी घोषणा कर दी, जबकि राइट्स उनके पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और 8 मिनट का एक वीडियो भी भेजा था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अब इस विवाद का फैसला राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा। IMPAA ने बताया किसने करवाया रजिस्ट्रेशन? विवाद के बीच अब फिल्म एसोसिएशन IMPAA (इंडियन मोशन पिक्चर आर्टिस्ट एसोसिएशन) का एक नोट सामने आया है, जिसमें साफ है कि राम बोला टाइटल विशाल चतुर्वेदी ने रजिस्टर करवाया है। उन्होंने 23 जून को एसोसिएशन की मीटिंग में राम बोला (अवधी) टाइटल रजिस्टर करवाया था, जिसके बाद एसोसिएशन ने 4 सितंबर को ये लेटर जारी किया था। नोट के अनुसार- बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश पहले हफ्ते डिजास्टर घोषित होने वाली फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 38 दिनों बाद भी बंपर कमाई कर रही है। इसने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को 8 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279 करोड़ हो चुका है। 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश इस कलेक्शन के साथ ये 2026 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में इसने मिर्जापुर, आवारापन 2, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और बंटवारा 1947 जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Today Prices Crash: सोना-चांदी अचानक हुआ इतना महंगा? | Gold Silver Price | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:00:13+00:00

Siya Ketan Goyal News : केतन हत्याकांड में 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल #ketancase #siyagoel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:47:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers