Responsive Scrollable Menu

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं करती और चुनावी मुकाबला खत्म करना चाहती है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है, लोकतंत्र की हत्या है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी वोट चोरी और चुनाव चोरी की एक बेशर्म कोशिश है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा इतनी असुरक्षित है कि उपचुनाव में भी वह विपक्षी उम्मीदवार को निशाना बनाने और गिरफ्तार करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को “लोकतंत्र की जननी” बताते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा जो कर रही है, वह ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस न तो डरने वाली है और न ही चुप होने वाली।

एकजुट विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इसका मुकाबला करेगा। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

राजस्व वृद्धि के साथ डिजिटल नवाचार से जनसुविधाओं के विस्तार पर भी रहेगा फोकस उत्तराखंड में राजस्व संग्रहण को बढ़ावा देने तथा वित्तीय अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वित्त विभाग द्वारा विश्व बैंक सहायतित एस.पी.एफ.एम. (SPFM) परियोजना का क्रियान्वयन प्रस्तावित है. परियोजना की तैयारियों के संबंध में उत्तराखंड भ्रमण पर आए विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डिब्रिफिंग बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया.

राज्य नियंत्रणाधीन संगठन शामिल

बैठक में विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने बताया कि परियोजना की तैयारी के क्रम में राज्य के विभिन्न राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों एवं संस्थानों के साथ विचार-विमर्श किया गया है. इनमें राज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, ट्रेजरी निदेशालय, ऑडिट विभाग, वन विकास निगम सहित अन्य राज्य नियंत्रणाधीन संगठन शामिल हैं. इन विभागों एवं संस्थानों को परियोजना के दायरे में शामिल किया जा रहा है.

वित्तीय व्यवस्था का पारदर्शी बनाना है 

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि राज्य में राजस्व अर्जित करने वाले सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व अर्जन में वृद्धि के लिए उन्हें जिस भी प्रकार की तकनीकी, संस्थागत अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता है, वह एस.पी.एफ.एम. परियोजना के अंतर्गत प्राप्त की जाए. उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रहण बढ़ाना ही नहीं, बल्कि राज्य की समग्र वित्तीय व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और प्रभावी बनाना भी है.

मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत राजस्व अर्जन में वृद्धि के साथ-साथ डिजिटल नवाचार को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं और प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुगम बनाया जा सके तथा इसका सीधा लाभ जनसाधारण को मिले. उन्होंने संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के साथ परियोजना के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए.

विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा 

विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने परियोजना की तैयारियों, विभिन्न विभागों के साथ किए गए विमर्श तथा आगे की कार्ययोजना से मुख्य सचिव को अवगत कराया.  बैठक में परियोजना के माध्यम से राज्य की राजस्व क्षमता को मजबूत करने, वित्तीय प्रबंधन में सुधार तथा डिजिटल प्रणालियों के प्रभावी उपयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई.  बैठक में विश्व बैंक की ओर से  एस. कृष्णामूर्ति,  अरविंद कुमार, आनंद एवं विकास तथा परियोजना की ओर से परियोजना निदेशक  नवनीत पांडेय, अपर परियोजना निदेशक पी.सी. खरे एवं परियोजना प्रबंधन से भवतोष भट्ट उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में महा-किचन... 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

एशियन गेम्स 2026 की आज से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. शनिवार को एशियाई खेलों के लिए ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस इवेंट में खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ समेत 17000 से ज्यादा लोग जापान पहुंचे हैं. ऐसे में हर दिन उनके लिए भारी मात्रा में खाने की जरूरत भी होगी, जिसे 80 शेफ मिलकर तैयार कर रहे हैं. Sat, 19 Sep 2026 08:28:22 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers