Responsive Scrollable Menu

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा

आयकर रिटर्न भरने के बाद अगर आपका रिफंड अभी तक खाते में नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि आपका रिटर्न किस चरण में अटका हुआ है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 तक करदाताओं को 2,20,026.72 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है। पिछले साल इसी अवधि में यह रकम 1,70,310.28 करोड़ रुपये थी। यानी इस साल रिफंड में सालाना आधार पर 29.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त तक 7.8 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे। बड़ी संख्या में करदाताओं के रिटर्न दाखिल करने के बीच कई लोग अभी भी रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सिर्फ रिटर्न दाखिल करने और उसका सत्यापन पूरा करने से रिफंड तुरंत खाते में नहीं आता है। पहले आयकर विभाग रिटर्न की जांच और प्रक्रिया पूरी करता है, इसके बाद ही रिफंड जारी किया जाता है।

रिटर्न की प्रक्रिया के दौरान विभाग करदाता की ओर से दी गई जानकारी का मिलान अलग-अलग कर रिकॉर्ड से करता है। इसमें वेतन या अन्य आय से काटे गए स्रोत पर कर, स्रोत पर वसूला गया कर, अग्रिम कर और स्वयं जमा किया गया कर जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। अगर इन आंकड़ों में अंतर मिलता है तो रिफंड जारी होने में समय लग सकता है।

सबसे आम वजहों में कर कटौती से जुड़ी जानकारी का मेल न खाना भी शामिल है। उदाहरण के लिए, अगर करदाता ने रिटर्न में जितनी कर कटौती का दावा किया है, उतनी रकम उसके कर रिकॉर्ड में दिखाई नहीं दे रही है तो विभाग को पहले इस अंतर की जांच करनी पड़ सकती है। कर सूचना विवरण, वार्षिक सूचना विवरण या फॉर्म 26 AS में दर्ज आंकड़ों और रिटर्न में दी गई जानकारी के बीच अंतर होने पर भी मामला अटक सकता है।

इसके अलावा पुराने किसी आकलन वर्ष का बकाया कर भी रिफंड में देरी की वजह बन सकता है। अगर करदाता के नाम पहले का कोई बकाया है तो विभाग नियमों के तहत मिलने वाले रिफंड की रकम को उस बकाये के साथ समायोजित कर सकता है। किसी रिटर्न में गलती मिलने, अतिरिक्त जांच की जरूरत पड़ने या विभाग की ओर से भेजे गए किसी संदेश का जवाब लंबित रहने पर भी रिफंड रुक सकता है।

बैंक खाते से जुड़ी समस्या भी कई बार रिफंड में रुकावट डालती है। करदाता को देखना चाहिए कि आयकर विभाग की वेबसाइट पर दर्ज बैंक खाता चालू है या नहीं और उसका पहले से सत्यापन हुआ है या नहीं। गलत बैंक विवरण, बंद खाता या सत्यापन पूरा न होने की स्थिति में पैसा खाते में नहीं पहुंच पाता है।

गौरतलब है कि करदाता आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर दाखिल किए गए रिटर्न वाले हिस्से में अपने रिटर्न की स्थिति देख सकते हैं। वहां सत्यापन, प्रक्रिया पूरी होने, गलती से जुड़ा संदेश, रिफंड में समायोजन, रिफंड जारी होने और रिफंड विफल होने जैसी अलग-अलग स्थितियां दिखाई दे सकती हैं।

अगर रिटर्न की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिफंड तय हो गया है, लेकिन बैंक खाते में पैसा नहीं आया है तो रिफंड की स्थिति अलग से देखनी चाहिए। बैंक से जुड़ी वजह से रिफंड विफल होने पर सही जानकारी दर्ज करके दोबारा रिफंड जारी कराने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। इसलिए शिकायत दर्ज कराने से पहले रिटर्न और रिफंड की सही स्थिति जांचना जरूरी हैं।

Continue reading on the app

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, AI और डिजिटल दौर की चुनौतियों पर हुई चर्चा

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली में ‘हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: विरासत से नवाचार तक’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को संपन्न हो गई. 17 और 18 सितंबर को आयोजित इस संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जन संचार संस्थान ने किया, जबकि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR) की ओर से इसे प्रायोजित किया गया. संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा, IIMC की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, कुलसचिव एल. मधुनाग, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रचना शर्मा और संचालक प्रोफेसर संगीता प्राणवेंद्र सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

पत्रकारिता के मूल मूल्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने तकनीक के जरिए तेजी से बदलती पत्रकारिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में क्रिएटिविटी के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं IIMC की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि माध्यम और तकनीक बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता के मूल मूल्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे. उन्होंने बताया कि IIMC ने पारंपरिक पत्रकारिता, रेडियो-टेलीविजन, विज्ञापन और जनसंपर्क के साथ न्यू मीडिया, रणनीतिक संचार, स्वास्थ्य संचार, मीडिया एवं संचार शासन और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में भी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं.

डिजिटल वातावरण में पत्रकारिता

संगोष्ठी के दूसरे दिन MDU के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) राजबीर सिंह ने इन्फ्लुएंसर, पॉडकास्ट, न्यू मीडिया और सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप पर चर्चा की. उन्होंने डिजिटल वातावरण में पत्रकारिता के सामने सूचना और मिसइन्फॉर्मेशन की बढ़ती चुनौती को रेखांकित किया. AI के दौर में पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए मल्टीटास्किंग और नए तकनीकी कौशल विकसित करने को जरूरी बताया.

भाषा के बदलते स्वरूप पर चर्चा

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) राकेश मोहन जोशी ने ‘उदंत मार्तंड’ से हिंदी पत्रकारिता की यात्रा और भाषा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की. उन्होंने मोबाइल कंटेंट पर बढ़ती निर्भरता और मिसइन्फॉर्मेशन की चुनौती का भी उल्लेख किया. संगोष्ठी में छह तकनीकी सत्रों और पत्रकारिता शिक्षा पर एक विशेष सत्र में देशभर के विद्वानों एवं शोधार्थियों ने कुल 32 शोध-पत्र प्रस्तुत किए. इनमें हिंदी पत्रकारिता का इतिहास, डिजिटल मीडिया, AI, आर्थिक मॉडल, मीडिया नैतिकता, फेक न्यूज, डीपफेक, महिला एवं सामुदायिक पत्रकारिता और पत्रकारिता शिक्षा जैसे विषय शामिल रहे.

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज, इवेंट से पहले एथलीट परेशान

Aichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ चुका है. विवाद एथलीटों के लिए की गई खराब व्यवस्थाओं को लेकर है. एशियन गेम्स के पहले दिन की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. Sat, 19 Sep 2026 10:38:46 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers