Responsive Scrollable Menu

Electric Car: नई फोक्सवैगन ID.3 GTI पेश, 601 किमी रेंज के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Electric Car: फोक्सवैगन ने अपनी लोकप्रिय ID.3 इलेक्ट्रिक हैचबैक का नया और सबसे पावरफुल वर्जन ID.3 GTI पेश किया है। यह 321 बीएचपी की पावर और 545 एनएम का टॉर्क देती है। कंपनी के मुताबिक, यह GTI बैज के साथ आने वाली अब तक की सबसे पावरफुल हैचबैक है। खास बात यह है कि यह पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे GTI बैज मिला है। पेट्रोल और डीजल इंजन वाली पुरानी GTI कारों के मुकाबले नई ID.3 GTI की पावर पिछले पहियों तक पहुंचती है।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
फोक्सवैगन ID.3 GTI में 79 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसे पीछे लगी इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह मोटर 321 बीएचपी की पावर और 545 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, कार एक बार चार्ज करने पर 601 किमी तक की रेंज दे सकती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो ID.3 GTI सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है।

183 kW फास्ट चार्जिंग
चार्जिंग के लिए ID.3 GTI में 183 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 29 मिनट लगते हैं।

इसके स्टीयरिंग व्हील पर एक खास GTI बटन दिया गया है। इसे दबाने पर GTI ड्राइविंग प्रोफाइल एक्टिवेट हो जाता है। यह मोटर की पावर डिलीवरी, स्टीयरिंग और DCC अडैप्टिव स्पोर्ट्स चेसिस को ज्यादा स्पोर्टी सेटिंग में एडजस्ट करता है। GTI मोड में लॉन्च कंट्रोल के साथ केबिन में नकली पेट्रोल इंजन साउंड भी मिलता है।

स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन
ID.3 GTI को ID.3 नियो पर आधारित किया गया है और इसमें स्पोर्टी डिजाइन के साथ GTI के पारंपरिक लाल एक्सेंट दिए गए हैं। फ्रंट में बंद ग्रिल पर पतली लाल पट्टी और GTI बैज मिलता है। नीचे बंपर को ज्यादा स्पोर्टी और चौकोर डिजाइन दिया गया है, जबकि एयर इनटेक में मेश पैटर्न और लाल एक्सेंट दिखाई देते हैं।

साइड प्रोफाइल में 20-इंच के Wörthersee अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा मिरर कैप्स और साइड सिल्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलती है। कार की छत, स्पॉइलर और बूट लिड को बॉडी कलर में रखा गया है।

ID.3 GTI को पांच रंगों में पेश किया गया है। इनमें टोर्नेडो रेड, मूनस्टोन ग्रे, स्केल सिल्वर, ग्रेनाडिला ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट शामिल हैं।

केबिन और फीचर्स
कार के केबिन में ब्लैक फिनिश के साथ लाल रंग की डिटेलिंग और स्टिचिंग दी गई है। स्टीयरिंग व्हील पर 12 बजे की पोजिशन पर लाल मार्किंग मिलती है। सीटों पर सुपरक्लार्क पैटर्न दिया गया है, जो ओरिजिनल गोल्फ GTI की टार्टन स्टाइल सीटों से प्रेरित है।

स्टैंडर्ड ID.3 की तरह इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 12.9-इंच टचस्क्रीन दी गई है। हालांकि, इन दोनों में GTI से जुड़े खास ग्राफिक्स मिलते हैं। इसके अलावा GTI पैकेज में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी दिया जाता है।

V2L और एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स
ID.3 GTI में ऑप्शनल पावरसॉकेट एडाप्टर के जरिए V2L (व्हीकल-टू-लोड) फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइस को कार की बैटरी से पावर दी जा सकती है।

सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस के लिए इसमें ट्रैवल असिस्ट और मेमोरी फंक्शन के साथ पार्क असिस्ट प्रो दिया गया है। ट्रैवल असिस्ट सिस्टम ट्रैफिक लाइट को पहचानकर रेड सिग्नल आने पर कार को अपने आप रोकने में भी मदद कर सकता है।

2027 में शुरू होगी बिक्री
फोक्सवैगन के मुताबिक, ID.3 GTI की ग्लोबल बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Aaj Ka Tarot Rashifal, 19 September 2026: आज कर्क की होगी आर्थि​क उन्नति, धनु को मिलेगा लीडरशिप मौका, कुंभ फंसंगे मुश्किलों में! जानें अपना टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 19 September 2026: आज 19 सितंबर का टैरा राशिफल बताता है ​​कि कर्क राशिवालों की आर्थिक उन्नति होगी. आपको निवेश के बेहतर मौके मिल सकते हैं. वहीं धनु वालों को आज लीडरशिप के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि कुंभ वाले मुश्किल में फंस सकते हैं. वहीं मीन वाले मुश्किलों बाहर निकलकर आगे बढ़ें. कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का टैरो राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Why won't inflation go down? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:00:37+00:00

Pakistan Mosque Blast: मस्जिद में धमाका...पाकिस्तान कांपा! | Khyber Pakhtunkhwa Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers