Responsive Scrollable Menu

RBI नियमों के तहत Tata Sons की लिस्टिंग से सामने आएगा 20 लाख करोड़ रुपये का संभावित वैल्यूएशन

टाटा संस के निदेशक मंडल का भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सूचीबद्धता संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने का फैसला भारतीय शेयर बाजार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। बाजार प्रतिभागियों का कहना है कि इस सूचीबद्धता से टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी में मौजूद संपत्तियों और हिस्सेदारियों का मूल्य अधिक स्पष्ट रूप से सामने आ सकता है। निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को सूचीबद्धता की दिशा में आगे बढ़ने की मंशा के साथ एन. चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के एक और कार्यकाल के लिए नियुक्त किया।

यह कदम टाटा संस के नेतृत्व में निरंतरता कायम रखने के इरादे से उठाया गया है। टाटा संस के पास इस्पात, सॉफ्टवेयर, वाहन, होटल, विमानन और वित्तीय सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी है। समूह की कई कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जबकि कुछ कंपनियां गैर-सूचीबद्ध हैं।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, टाटा संस की सूचीबद्धता से इन हिस्सेदारियों का मूल्यांकन और कंपनी की वित्तीय स्थिति अधिक स्पष्ट रूप से सामने आ सकती है। सलाहकार फर्म इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज ने एक रिपोर्ट में कहा कि टाटा संस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से समूह की कंपनियों के करीब 1.77 करोड़ गैर-विशिष्ट शेयरधारकों को लाभ हो सकता है। इन्हें समूह कंपनियों की हिस्सेदारी के जरिये टाटा संस में अप्रत्यक्ष निवेश मिलता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित आईपीओ भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है। विभिन्न रिपोर्ट में इसका आकार कम-से-कम पांच अरब डॉलर रहने जबकि कंपनी का मूल्यांकन 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, अंतिम रूप इस पर निर्भर करेगा कि टाटा संस कितनी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश करती है।

टाटा समूह की कुछ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी भी देखी गई है। इसे टाटा संस की संभावित सूचीबद्धता से जुड़ी उम्मीदों और उसकी हिस्सेदारियों के मूल्य के सामने आने की संभावना से जोड़कर देखा गया। टाटा संस के ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किए जाने के कारण सूचीबद्धता की अनिवार्यता पैदा हुई है।

आरबीआई ने हाल में यह दर्जा हटाने का कंपनी का अनुरोध स्वीकार नहीं किया, जिससे सूचीबद्धता अनिवार्य हो गई है। चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब टाटा संस के नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता थी। उन्होंने अगस्त में संकेत दिया था कि फरवरी, 2027 में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह नया कार्यकाल नहीं मांगेंगे।

हालांकि बोर्ड ने पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए उनके नाम का समर्थन कर दिया। सूचीबद्धता को लेकर टाटा ट्रस्ट और शापूरजी पालोनजी समूह की राय अलग है। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने सार्वजनिक सूचीबद्धता के बजाय दूसरे विकल्प तलाशने की बात कही है। दूसरी ओर, करीब 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला शापूरजी पालोनजी समूह सूचीबद्धता के पक्ष में है। टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के बोर्ड के फैसले की वैधता को भी चुनौती दी है।

इससे सूचीबद्धता के मुद्दे के साथ टाटा संस के संचालन और कॉरपोरेट संचालन से जुड़ा अलग विवाद भी जुड़ गया है। तमिलनाडु इन्वेस्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विग्नेश नागप्पन ने कहा कि चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति टाटा संस की संभावित सूचीबद्धता के लिहाज से एक सकारात्मक कदम है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि टाटा संस के सूचीबद्ध होने से निवेशकों को देश के बड़े कारोबारी समूहों में से एक में सीधे हिस्सेदारी लेने का अवसर मिलेगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स जैसी कई बड़ी कंपनियों की संभावित सूचीबद्धता बाजार में उपलब्ध पूंजी पर असर डाल सकती है। टाटा संस की सूचीबद्धता से निवेशकों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा पावर, इंडियन होटल्स और एयर इंडिया जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाली होल्डिंग कंपनी में सीधे निवेश का अवसर मिलेगा। हालांकि, सूचीबद्धता से टाटा संस की हिस्सेदारियों की जानकारी और बाजार-आधारित मूल्यांकन अधिक स्पष्ट हो सकता है, लेकिन इसका समय, ढांचा, मूल्यांकन और मौजूदा संचालन व्यवस्था पर प्रभाव अभी तय होना बाकी है।

Continue reading on the app

Expressway News : 27 साल पहले बना था यह एक्सप्रेसवे, रोज गुजरते हैं 1.5 लाख वाहन फिर भी एक गड्ढा तक नहीं

Mumbai–Pune Expressway : केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों दावा किया था कि उन्होंने करीब 27 साल पहले देश का पहला एक्सप्रेसवे बनाया था. इसमें आज भी एक गड्ढे तक नहीं हैं. आज भी यह सड़क शानदार स्थिति में है. उनके इस दावे के बाद तमाम लोग इस एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आपको भी इसकी जानकारी चाहिए तो यहां सारी डिटेल मिल जाएगी. यह एक्सप्रेसवे कितने पैसों में बना और इस पर रोजाना कितने रुपये का टोल कलेक्शन होता है.

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Fighter Jet India | मिला तेजस.. भारतीय वायुसेना की बढ़ी ताकत #ytshorts #shorts #tejas #tejasmk1a #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:42:01+00:00

Iran America War Update: क्या है रूस-ईरान प्रतिबंध बिल, खुली ट्रंप की पोल? | US imposes Tariff |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers