'अब खूबसूरत दिखने से ज्यादा...': बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बताया मां बनने के बाद शरीर में आए कैसे बदलाव
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ इन दिनों ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हैं। नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत करने के बाद अभिनेत्री हाल ही में गणपति उत्सव में नजर आईं। मां बनने के बाद जब वह गणपति उत्सव में दिखीं तो उनके बढ़े वजन और बदले चेहरे को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू कर दी और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव और खूबसूरती को लेकर अपनी बदली हुई सोच के बारे में खुलकर बात की है।
प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादा संवेदनशील हो गई त्वचा
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कैटरीना से पूछा गया कि मां बनने के बाद उनकी त्वचा और शरीर की देखभाल को लेकर क्या बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी ज़्यादा सेंसिटिव हो गई थी, इसलिए यह समय वाकई मुश्किल था क्योंकि मुझे यह समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरे लिए सही हैं। मैं ऐसे प्रोडक्ट्स ढूंढ रही थी जो आराम देने वाले, सुकून पहुंचाने वाले और स्किन को ठीक करने वाले हों।"
'अब सबसे अच्छा दिखने से ज्यादा जरूरी सबसे अच्छा महसूस करना है'
कैटरीना ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में आने के बाद से उनके लिए "सबसे अच्छा दिखने" का मतलब "काफी बदल" गया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तो सुंदरता के पैमानों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादी सोच थी। अब मेरे लिए, सबसे अच्छा दिखने का मतलब असल में सबसे अच्छा महसूस करना है, और यह तब होता है जब मैं पूरी तरह से अपनी देखभाल करती हूं।"
खान-पान से लेकर ध्यान तक, इन चीजों पर देती हैं ध्यान
कैटरीना ने अपनी जीवनशैली के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि संतुलित और पौष्टिक भोजन, शरीर में सूजन को नियंत्रित रखना और खुद को सक्रिय रखना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा वह ध्यान लगाने, सुबह कुछ समय मोबाइल फोन से दूर रहने और दिन की शुरुआत प्राकृतिक रोशनी के साथ करने को भी अहम मानती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों का असर उनके महसूस करने के तरीके के साथ-साथ उनकी त्वचा पर भी दिखाई देता है।
गणपति उत्सव में पति विक्की संग पहुंची थीं कैटरीना
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई में अंबानी परिवार की ओर से एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए थे। बेटे विहान के जन्म के बाद कैटीरना बहुत कम ही पब्लिकली स्पॉट होती हैं।
गिरफ्तार हो गए मिलन प्रधान, नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का समर्थन मिलने के बाद हुई कार्रवाई
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पुराने हत्या के एक केस में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुुलिस की ओर से केस की डिटेल्ड जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है.
बता दें, शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे के बाद मिलन प्रधान नंदीग्राम ब्लॉक नंबर-2 के रेयापारा से सटे इलाके में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे थे. इसी दौरान, पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation








