Responsive Scrollable Menu

आंध्र प्रदेश में बनेगा MDL का मेगा शिपयार्ड, 15 हजार करोड़ का निवेश, 45 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

भारत को 2047 तक दुनिया के टॉप 5 जहाज निर्माता देशों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इसके लिए आंध्र प्रदेश के दुगाराजपट्टनम में MDL का मेगा शिपयार्ड बनेगा.

Continue reading on the app

'अब खूबसूरत दिखने से ज्यादा...': बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बताया मां बनने के बाद शरीर में आए कैसे बदलाव

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ इन दिनों ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हैं। नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत करने के बाद अभिनेत्री हाल ही में गणपति उत्सव में नजर आईं। मां बनने के बाद जब वह गणपति उत्सव में दिखीं तो उनके बढ़े वजन और बदले चेहरे को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू कर दी और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव और खूबसूरती को लेकर अपनी बदली हुई सोच के बारे में खुलकर बात की है।

प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादा संवेदनशील हो गई त्वचा
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कैटरीना से पूछा गया कि मां बनने के बाद उनकी त्वचा और शरीर की देखभाल को लेकर क्या बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी ज़्यादा सेंसिटिव हो गई थी, इसलिए यह समय वाकई मुश्किल था क्योंकि मुझे यह समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरे लिए सही हैं। मैं ऐसे प्रोडक्ट्स ढूंढ रही थी जो आराम देने वाले, सुकून पहुंचाने वाले और स्किन को ठीक करने वाले हों।"

'अब सबसे अच्छा दिखने से ज्यादा जरूरी सबसे अच्छा महसूस करना है'
कैटरीना ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में आने के बाद से उनके लिए "सबसे अच्छा दिखने" का मतलब "काफी बदल" गया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तो सुंदरता के पैमानों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादी सोच थी। अब मेरे लिए, सबसे अच्छा दिखने का मतलब असल में सबसे अच्छा महसूस करना है, और यह तब होता है जब मैं पूरी तरह से अपनी देखभाल करती हूं।"

 

खान-पान से लेकर ध्यान तक, इन चीजों पर देती हैं ध्यान
कैटरीना ने अपनी जीवनशैली के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि संतुलित और पौष्टिक भोजन, शरीर में सूजन को नियंत्रित रखना और खुद को सक्रिय रखना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा वह ध्यान लगाने, सुबह कुछ समय मोबाइल फोन से दूर रहने और दिन की शुरुआत प्राकृतिक रोशनी के साथ करने को भी अहम मानती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों का असर उनके महसूस करने के तरीके के साथ-साथ उनकी त्वचा पर भी दिखाई देता है।

गणपति उत्सव में पति विक्की संग पहुंची थीं कैटरीना
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई में अंबानी परिवार की ओर से एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए थे। बेटे विहान के जन्म के बाद कैटीरना बहुत कम ही पब्लिकली स्पॉट होती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Geetika Jain Success Story: भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया. रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक हाथ और एक पैर के सहारे शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया. गीतिका पिछले दो वर्षों से अर्जुन डांस स्कूल में एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही हैं. माता-पिता आयुष और मीनाक्षी जैन के मुताबिक गीतिका नियमित अभ्यास के साथ कठिन तकनीक सीख रही हैं. Sat, 19 Sep 2026 09:08:33 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers