अजीत अगरकर की कुर्सी पर बड़ा फैसला! BCCI ने दिया पदाधिकारियों को अधिकार, अब तय होगा चीफ सिलेक्टर का भविष्य
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के भविष्य को लेकर अहम फैसला हुआ है. बोर्ड की सदस्य इकाइयों ने चयन समितियों से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने के लिए BCCI के पदाधिकारियों को अधिकृत कर दिया है. अब अगरकर को पद पर बनाए रखना है या उनकी जगह नया चेयरमैन नियुक्त करना है, इसका फैसला बोर्ड के पदाधिकारी करेंगे.
अगरकर के कार्यकाल पर टिकी नजर
अजीत अगरकर फिलहाल भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर 2026 की शुरुआत में खत्म होने वाला है. इसी वजह से AGM से पहले उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. हालांकि, बैठक में अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने या नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर के पद पर बने रहने की संभावना को लेकर चर्चा जारी है. अब अंतिम फैसला BCCI के पदाधिकारी करेंगे. अगरकर को जुलाई 2023 में पुरुष सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
रोहित शर्मा विवाद के बाद उठे थे सवाल
अगरकर के कार्यकाल को लेकर सवाल उस समय भी उठे थे, जब इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें सामने आई थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अगरकर ने रोहित को उनके आखिरी वनडे मैच के बारे में जानकारी दी थी और भविष्य की टीम योजना में उनके शामिल नहीं होने की बात कही थी. हालांकि, बाद में BCCI ने इन खबरों को खारिज कर दिया था. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने इसे अफवाह बताया था और कहा था कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं. इसके बाद रोहित के भविष्य को लेकर स्थिति साफ हुई.
सुप्रीम कोर्ट की सलाह- युवा वकील सीनियर्स से ट्रेनिंग लें:इसके बिना पेशे की बारीकियां नहीं सीख सकते; कोर्ट में व्यवहार भी समझना जरूरी है
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को युवा वकीलों से कहा कि सीनियरों के साथ ट्रेनिंग के बिना वे पेशे की बारीकियां नहीं सीख पाएंगे। जस्टिस बी वी नागरत्ना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि युवा वकीलों को कोर्ट में क्या बोलना है और क्या नहीं, यह पता होना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि कुछ युवा बिना ट्रेनिंग सीधे अपना ऑफिस शुरू कर रहे हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है। सीनियरों के साथ काम करने से ही वकालत के असली कौशल और पेशे के तौर-तरीके सीखे जा सकते हैं। ये टिप्पणियां बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान की गईं। सीनियरों से सीखने की सलाह जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि युवा वकीलों को सीनियरों के पास जाना चाहिए। सीनियर उन्हें सही दिशा दिखाएंगे। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि आजकल युवा महत्वाकांक्षी हैं। लेकिन सीनियरों के साथ ट्रेनिंग के बिना वे पेशे की बारीकियां नहीं सीख पाएंगे।” उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही है। सम्मानित पेशे की बारीकियां और अच्छी कार्यप्रणालियां इसी तरह आगे बढ़ती हैं। डिग्री और ऑफिस के बाद जरूरी कौशल बेंच ने कहा कि युवा वकील डिग्री हासिल करने के बाद जल्द ही अपना ऑफिस शुरू कर रहे हैं। बेंच ने कहा, “लेकिन सॉफ्ट स्किल्स कहां हैं? आपके पास हार्डवेयर हो सकता है, लेकिन सॉफ्ट स्किल्स हर दिन विकसित करनी पड़ती हैं।” बेंच ने कहा कि युवा वकीलों को सीनियरों से सीखना चाहिए। उन्हें कोर्ट में बैठकर कार्यवाही भी देखनी चाहिए। बेंच ने कहा, “हमें बार और बार के भविष्य की चिंता है।” जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि कोर्ट की कार्यवाही देखकर युवा वकील समझ सकते हैं कि कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने अपने शुरुआती दिन याद किए जस्टिस नागरत्ना ने वकील के रूप में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, “पहले हम सभी अपने सीनियरों के साथ ट्रेनिंग लेते थे। इसके बाद अपना ऑफिस शुरू करते थे और धीरे-धीरे आगे बढ़ते थे।” उन्होंने कहा कि जब वे युवा थीं, तब उनके पास कभी-कभार सिर्फ एक मामला या एक मेंशनिंग होती थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे कुछ कोर्ट हॉल में जाकर बैठती थीं। खासकर, वे कठिन जजों की अदालतों में बैठती थीं। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि ऐसा करने से वे जजों के सख्त रवैये की अभ्यस्त हो जाती थीं। अगली बार वहां मामला आने पर उन्हें पहले से पता होता था कि जज को देखकर कैसे जवाब देना है और क्या कहना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









