Responsive Scrollable Menu

TMC का नाम और निशान बदला! खेला होबे करने वाली Mamata Banerjee को मिली फुटबॉल, अरूप के हाथ आया लिफाफा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब सीधे पार्टी की पहचान और चुनावी अस्तित्व के सवाल तक पहुंच गई है। चुनाव आयोग ने आज ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। वहीं अरूप राय के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिन्ह मिला है। दोनों गुट आगामी उपचुनाव इन्हीं अलग-अलग नामों और चिन्हों के साथ लड़ेंगे।

यह फैसला उस अंतरिम आदेश के एक दिन बाद आया है, जिसमें चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के मूल नाम और उसके पारंपरिक फूल और घास वाले चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। आयोग के मुताबिक दोनों पक्ष खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताते हुए संगठन पर नियंत्रण का दावा कर रहे हैं। इसलिए चुनाव चिन्ह संबंधी आदेश की धारा 15 के तहत इस विवाद का अंतिम और ठोस निपटारा जरूरी है। तब तक दोनों गुटों को बराबरी की स्थिति में रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था लागू रहेगी।

इसे भी पढ़ें: हम साथ हैं...ममता बनर्जी की पार्टी का सिंबल फ्रीज होते ही आया राहुल गांधी का फोन

हम आपको याद दिला दें कि यह मामला जुलाई में चुनाव आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद आयोग ने संगठनात्मक नियंत्रण, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं, पार्टी की संपत्तियों, नाम और चुनाव चिन्ह समेत कई मुद्दों पर दोनों पक्षों से दस्तावेज और जवाब मांगे। अब उपचुनाव सिर पर होने के कारण आयोग ने तत्काल व्यवस्था करते हुए दोनों गुटों की पुरानी पहचान पर रोक लगाकर उन्हें नई राजनीतिक पहचान दे दी है। अंतिम फैसला आने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले ने बंगाल से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा राजनीतिक टकराव पैदा कर दिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के कदम पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग मिलकर विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विवादों का हवाला देते हुए कहा कि पहले शिवसेना, फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में एक जैसा तरीका दिखाई दे रहा है।

राहुल गांधी ने इसे ‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’ बताते हुए लोकतांत्रिक गिरावट का प्रतीक करार दिया और कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल ममता बनर्जी की नहीं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की चिंता करने वाले राजनीतिक दलों और मतदाताओं की है।

राहुल गांधी के इस हमले पर भाजपा ने भी पलटवार किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ही राजनीतिक इतिहास और अपनी ही पार्टी की समझ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका तर्क था कि तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दोनों ही कांग्रेस से अलग होकर बनी राजनीतिक ताकतें हैं। इसलिए चुनाव आयोग के फैसले को भाजपा द्वारा विपक्षी दलों को तोड़ने की साजिश बताने के बजाय पूरे घटनाक्रम को संबंधित दलों के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस का विवाद अब केवल बंगाल में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह की लड़ाई नहीं रह गया है। एक तरफ ममता गुट नई पहचान और नए चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जोड़ रहा है। भाजपा राहुल गांधी के आरोपों को राजनीतिक आरोपबाजी बता रही है। अंतिम फैसला आने तक बंगाल की राजनीति में यह नाम, निशान और नैरेटिव, तीनों की लड़ाई जारी रहने वाली है।

Continue reading on the app

पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत करीब 15 लाख रुपये

कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उसको खुदाई के दौरान बेशकीमती हीरा मिला। हीरा मिलते ही किसान के चेहरे पर खुशी छा गई और यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि इस हीरे का किसान अकेला मालिक नहीं है बल्कि हीरे पर उसके अन्य 5 साथियों का भी हक है।

बता दें कि जिले की रत्नगर्भा धरती ने किसान की नहीं बल्कि उसके साथियों की किस्मत चमका दी है। पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके 5 साथियों को 4.70 कैरेट का एक नायाब हीरा मिला है। वहीं, इस हीरे की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। खास बात तो यह है कि बद्री पटेल और उसके साथियों ने सिर्फ कुछ दिन पहले ही खाद में काम शुरू किया था।

हीरा मिलने पर किसान बद्री पटेल ने जताई खुशी

इस खास मौके पर बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उन्हें हीरा जरूर मिलेगा। हीरा मिलने के बाद उन्होंने इसे आधिकारिक प्रक्रिया के तहत हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करा दिया है। बद्री पटेल ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से सभी भागीदार अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि से वे अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं, उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे इस रकम का उपयोग अपने बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। इस बेशकीमती हीरे के मिलने के बाद से ही पूरे इलाके में हलचल मच गई है और इसे सुरक्षित तरीके से पन्ना के सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

आगामी नीलामी में रखा जाएगा हीरा

इस नायाब हीरे के बारे में जानकारी देते हुए हीरा कार्यालय के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार जांच के बाद हीरे को जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

बता दें कि पन्ना की पावन धरती से समय-समय पर इस तरह के बेशकीमती हीरे मिलने की खबरें आती रहती हैं, जिसने कई साधारण मजदूरों-किसानों को रातों-रात लखपति और करोड़पति बना दिया है। फिलहाल, हीरा मिलने के बाद किसान परिवारों में जश्न का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग भी बद्री पटेल एवं उसके साथियों को बधाई देने आ रहे हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Sonu Sood ने पूरे श्रद्धा भाव से किया गणपति विसर्जन | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:09:52+00:00

Lindsay Clancy holdout juror says he had 'no doubt' she deliberately killed her children. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers