Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की पर हमला:बीच सड़क पर चाकू मारा, घटना CCTV में रिकॉर्ड, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर 22 साल की एक लॉ स्टूडेंट पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात एचएएल रोड के कोडिहल्ली इलाके में शाम करीब 4:30 बजे हुई थी। घटना 13 जुलाई की है, इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। अमृता ने 15 जुलाई की शाम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाली स्टूडेंट का नाम अमृता था। पुलिस ने दिन-दहाड़े हुई हत्या के मामले में धनुष और उसके छोटे भाई सूर्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। हमले की तस्वीरें… आरोपी ने लड़की के सीने और पीठ पर चाकू मारा पुलिस के मुताबिक, अमृता, धनुष और सूर्य एक ही इलाके में रहते थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के जरिए एक-दूसरे को जानते थे। पहले अमृता और धनुष की दोस्ती हुई। बाद में यह रिलेशनशिप में बदल गई। पुलिस ने बताया कि अमृता को धनुष के अतीत के बारे में पता चला। धनुष शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और धनुष से दूरी बना ली। पुलिस के मुताबिक, उसके इस फैसले से सूर्य नाराज था। सूर्य ने अमृता को धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह अपने भाई को ठुकराने के लिए उसे नहीं छोड़ेगा। 13 जुलाई को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सूर्य ने चाकू से अमृता पर हमला कर दिया। उसने अमृता के सीने और पीठ पर चाकू मारा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। 48 घंटे से ज्यादा चला लड़की का इलाज अमृता 48 घंटे से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन 15 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जीवन भीमा नगर पुलिस ने धनुष और सूर्य के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों गिरफ्तार हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

आज से 55 दिन तक 6 राशियों की चांदी ही चांदी, चंद्रमा की राशि में पहुंचे मंगल

आज यानी 18 सितंबर के दिन चंद्रमा की कर्क राशि में मंगल गोचर हुआ है। इस राशि में आते ही मंगल मेष और वृषभ राशि समेत कुल 6 राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के 5 सबसे सफल कप्तान, जिन्होंने टीम की जीत में बनाए सबसे ज्यादा रन, दो के नाम पांच शतक

5 captains most run in winning t20 matches: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाना और खुद बल्ले से रन बनाना एक बड़ी कला है. जीती हुई पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में बाबर आजम टॉप पर हैं. इसके बाद यूएई के मुहम्मद वसीम, भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और जापान के कैडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम आता है. Sat, 19 Sep 2026 19:32:25 +0530

  Videos
See all

DUSU Election Results 2026: DUSU चुनाव में एक बार फिर ABVP ने बाजी मारी | NSUI | Top News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:42:41+00:00

Sahil Joshi: बंगाल के चीफ सेक्रेटरी पर क्या बोले TMC नेता?#mamatabanerjee #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers