Responsive Scrollable Menu

केरल सरकार नॉलेज वैली और रिसर्च पार्क करेगी शुरू, उच्च शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर (आईएएनएस)। केरल को दुनिया का एक प्रमुख ज्ञान केंद्र बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार नॉलेज वैली और रिसर्च पार्क शुरू करेगी। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने शुक्रवार को दी।

यह परियोजना केरल में पहले से मौजूद उच्च शिक्षा और रिसर्च व्यवस्था को आधार बनाकर आगे बढ़ाई जाएगी। इसमें निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

इस प्रस्ताव पर तीन दिवसीय रीइमेजिनिंग केरलम कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजित एक गोलमेज बैठक में चर्चा हुई। उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन और उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बी. अशोक ने चर्चा का नेतृत्व किया।

रोजी एम. जॉन ने कहा कि यह परियोजना केवल एक और अलग संस्थान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसा मंच तैयार करेगी, जो शिक्षा, रिसर्च, उद्योग और वैश्विक अवसरों को आपस में जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आर्थिक लाभ पैदा करना और युवाओं के लिए ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। केरल की रिसर्च क्षमता को व्यावहारिक रूप देने और उससे आर्थिक अवसर पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए।

प्रस्तावित रिसर्च पार्क का उद्योगों के साथ मजबूत जुड़ाव होगा। यहां साझा आधुनिक सुविधाएं और उत्कृष्टता केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, नए उत्पादों के शुरुआती मॉडल यानी प्रोटोटाइप तैयार करने और अत्याधुनिक तकनीक के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में शामिल लोगों ने विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना था कि रिसर्च को पारंपरिक शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि पीएचडी कार्यक्रमों में केवल शोध प्रबंध पर अधिक निर्भर रहने के बजाय वास्तविक जीवन की समस्याओं और उद्योगों से जुड़े रिसर्च को ज्यादा महत्व दिया जा सकता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े रिसर्च को एक ऐसा क्षेत्र बताया गया, जहां उद्योगों के साथ साझेदारी मददगार साबित हो सकती है। ऐसी साझेदारी के जरिए रिसर्च को उत्पादों, सेवाओं और व्यावसायिक अवसरों में बदला जा सकता है।

केरल में बड़ी मात्रा में शैक्षणिक रिसर्च का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। बैठक में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के शोध प्रबंधों की व्यवस्थित समीक्षा करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि उपयोगी और संभावनाओं वाले रिसर्च की पहचान की जा सके।

शुरुआती जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद विशेषज्ञ रिसर्च का आकलन कर सकते हैं। रिटायर्ड प्रोफेसरों को भी अच्छे रिसर्च की समीक्षा करने और उन्हें आगे विकसित करने के काम में शामिल किया जा सकता है।

नॉलेज वैली को केंद्र सरकार के यूनिवर्सिटी टाउनशिप कार्यक्रम से भी जोड़ा जा सकता है। इसके तहत देश और विदेश के विश्वविद्यालयों को साझा प्रयोगशालाओं और दूसरी सुविधाओं के साथ एक मंच पर लाया जा सकता है। इसके अलावा एक ग्लोबल वर्चुअल क्लासरूम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में केरल के रिसर्च संस्थानों, विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचे और बौद्धिक संपदा की जानकारी जुटाने के लिए नॉलेज ऑडिट कराने का भी प्रस्ताव दिया गया।

केरल में अंतरिक्ष, कृषि और खनिज सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले करीब 47 रिसर्च संस्थान हैं। इन संस्थानों को प्रस्तावित नॉलेज नेटवर्क का हिस्सा बनाया जा सकता है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सलमान खान फैन के लिए अपने ड्राइवर से भिड़े, Fan के पैर पर कार का पहिया चढ़ने पर भाईजान का हुआ पारा हाई

Salman Khan Angry on Driver: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) गुरुवार को मुंबई में बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार के घर और गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान का सलमान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि भाईजान के कार ड्राइवर ने फैन के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया. जिसके बाद सलमान अपने ड्राइवर पर भड़के हुए नजर आए.

सलमान ने फैन से मिलाया हाथ

दरअसल, जब सलमान खान गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद जब बाहर निकल रहे थे तो उस समय फैंस और पैपराजी की भारी बड़ी भीड़ जमा हो गई, उस दौरान यह हादसा हुआ था. बताया जा रहा है कि भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया. सलमान ने बच्चे को देखा तो उसके पास जाकर प्यार से हाथ मिलाया. इतना ही नहीं सलमान भारी भीड़ के बीच लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए, ताकि वे वहां से निकल सकें.

ये खबर अपडेट की जा रही है....

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत ने अचानक बदला फ्लैग बियरर, अब मनु भाकर संग तिरंगा थामेंगे कबड्डी स्टार पवन सहरावत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत ने एक बड़ा बदलाव किया है. स्टार शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह कबड्डी प्लेयर पवन सहरावत को फ्लैग बियरर चुना गया है. Sat, 19 Sep 2026 09:34:31 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers