ब्रोमांस देखा क्या! वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे संवारे अभिषेक शर्मा के बाल, फिर ली सेल्फी, वायरल वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार
Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया. सीरीज के खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों का ब्रोमांस देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा...
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का ब्रोमांस
अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी-20 सीरीज को जीतने के बाद टीम इंडिया ने चैंपियन होर्डिंग के साथ फोटोज क्लिक कराईं. उसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा वैभव सूर्यवंशी के साथ नजर आ रहे हैं. अभिषेक सेल्फी ले रहे हैं और वैभव उनके पीछे हैं.
इसके बाद वैभव अभिषेक के बालों को सामने से ठीक करने लगते हैं और जब साइज में खड़े होकर वह ये सही से नहीं कर पाते, तो फिर वह सामने आकर ऐसा करते हैं और अभिषेक की हेयरस्टाइल को सेट करके ही चैन लेते हैं. इस क्यूट BROMANCE का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस को वैभव और अभिषेक का ये बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है और अब हर कोई बस इस जोड़ा को साथ में खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
???????????????????????????????? ❤️ ???????????????? & ????????????????????????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026
Vaibhav Suryavanshi was seen fixing Abhishek Sharma’s hairstyle during the trophy celebration. ????
— Bhaichara on top! pic.twitter.com/1V2hPmPrat
अभिषेक शर्मा ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ वह T20I क्रिकेट में सबसे तेज (फुल मेंबर नेशन) शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. फिर वह 34 गेंद पर 108 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए.
वहीं, अभिषेक ने सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
तीनों मैचों में बेंच पर बैठे रहे वैभव सूर्यवंशी
BRO IS MORE FAMOUS THAN AN AVERAGE INTERNATIONAL CRICKETER ????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 18, 2026
Fans rushed to get selfies with Vaibhav Suryavanshi after the 3rd T20I.
But wait… ????
Who is that person whose feet Suryavanshi is touching? ???? pic.twitter.com/3fJMAnVwe0
वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तहलका मचाते हैं. पिछली टी-20 सीरीज जो उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ खेली थी, उसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. नतीजन, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. मगर, फिर अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.
उनकी जगह बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने पहले मैच में भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन फिर, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बैक टू बैक फिफ्टी लगाईं. ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा. खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी ये कहा है कि जो टीम में पहले से है, उसे पहले मौका दिया जाएगा, फिर चाहें वो कोई भी हो.
ये भी पढ़ें: IND VS AFG सीरीज में चला इन 5 खिलाड़ियों का बल्ला, जमकर बनाए रन, अफगानिस्तान का एक बल्लेबाज भी शामिल
योगी सरकार युवाओं को दे रही नए नौकरी के अवसर, नागरिक सुरक्षा विभाग 191 पदों पर करेगा भर्ती
योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में 19 सितंबर से एक लाख नई नौकरी देने का ऐलान किया था. इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग में छह अलग-अलग पदों पर कुल 191 रिक्तियों पर भर्ती की शुरू कर दी गई है. इसमें सबसे अधिक सहायक उप नियंत्रक (सा.वे.) के 104 पद शामिल हैं. इसके साथ भंडार अधीक्षक-द्वितीय, स्टोरमैन, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक और डिस्पैच राइडर के पद भी शामिल हैं.
साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी
योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए हैं. वहीं, प्रदेश के युवाओं को अगले छह माह में एक लाख नई नौकरी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिये हैं. इसमें सबसे अधिक 77 हजार भर्तियां अकेले यूपी पुलिस और होमगार्ड विभाग में की जाएंगी. ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
14 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी
विभाग में अलग-अलग जिम्मेदारियों वाले पदों पर नियुक्तियां होने से विभागीय कामकाज को भी मानव संसाधन का सहयोग मिलेगा. विभाग में सहायक उप नियंत्रक के 104, भंडार अधीक्षक-द्वितीय के 6, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के 9, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी.
104 पद सहायक उप नियंत्रक
नागरिक सुरक्षा विभाग की 191 रिक्तियों में अकेले 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं. विभाग की ओर से जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. नागरिक सुरक्षा विभाग आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है. ऐसे में विभाग में रिक्त पदों को भरने से उसके प्रशासनिक और मैदानी कार्यों के संचालन में अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा. सहायक उप नियंत्रक के पद विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़े हैं.
वहीं, भंडार अधीक्षक और स्टोरमैन के पद विभाग की सामग्री एवं भंडार व्यवस्था से संबंधित हैं. आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्यों के संचालन में सहयोग करेंगे जबकि डिस्पैच राइडर से जुड़े पद विभागीय दस्तावेजों और अन्य आवश्यक सामग्री के आवागमन जैसे कार्यों के लिए उपयोगी होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










